प्रयागराज में धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी, वसंत पंचमी पर भी नहीं किया संगम में स्नान

full video temp (1200 x 650 px)

प्रयागराज माघ मेले में 5 दिन से धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. वहीं, शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ गई. इसके चलते उन्होंने वसंत पंचमी पर भी प्रयागराज संगम में स्नान नहीं किया. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद फिलहाल सुबह से वैनिटी वैन में ही आराम कर रहे हैं. शिष्यों का कहना है कि सर्दी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है. हालांकि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पहले ही कहा था कि जब तक उनसे माफी नहीं मांगेंगे, प्रोटोकॉल और सम्मान के साथ मेला प्रशासन उन्हें स्नान नहीं कराया जाएगा तब तक वे संगम में स्नान नहीं करेंगे. इस बीच मेला … Read more

भजनलाल कैबिनेट के बड़े फैसले, सेमी कंडक्टर पॉलिसी पर लगी मुहर, 23 जनवरी से आयोजित होंगे ग्राम उत्थान शिविर

full video temp (1200 x 650 px) (2)

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र से पहले बुधवार को भजनलाल कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की अहम बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सुमित गोदारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी. कैबिनेट की बैठक में एयरोस्पेस, रक्षा विनिर्माण और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में नई नीतियों के अनुमोदन सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए. कैबिनेट की बैठक में अशांत क्षेत्रों में लोगों की सम्पत्तियों और किरायेदारों के अधिकारों के संरक्षण के लिए विधेयक के प्रारूप को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. दंगा आदि से प्रभावित क्षेत्र को अशांत क्षेत्र घोषित कर सकेगी सरकार कैबिनेट … Read more

A सर्टिफिकेट के साथ ‘धुरंधर-2’ के टीजर को मिली अनुमति, जानें क्या होगी अक्षय खन्ना की भूमिका

full video temp (1200 x 650 px) (1) (1)

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों जबर्दस्त चर्चा में है. फिल्म धुरंधर की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद दर्शक अब धुरंधर के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसका टाइटल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रखा गया है. फिल्म का टीजर इसी हफ्ते रिलीज होगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 19 जनवरी को ही टीजर को सर्टिफिकेट दे दिया है. 1 मिनट 48 सैकंड के टीजर को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है. ‘A’ रेटिंग मिलने की वजह से इसे सिर्फ 18+ उम्र के लोग ही देख सकते हैं. टीजर छोटा रखा गया है ताकि फिल्म को लेकर सस्पेंस बना रहे. टीचर को सर्टिफिकेट मिलने के साथ … Read more

आवारा कुत्तों का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पॉडकास्ट में मेनका गांधी की भाषा, बॉडी लैंग्वेज कोर्ट की अवमानना

full video temp (1200 x 650 px)55

आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि मेनका गांधी की टिप्पणियां कोर्ट की अवमानना है. कोर्ट ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मेनका गांधी से पूछा कि जब वे केंद्रीय मंत्री थीं, तब उन्होंने कुत्तों के लिए क्या किया. जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच के सामने एडवोकेट राजू रामचंद्रन ने सुनवाई के दौरान मेनका गांधी की तरफ से भी पक्ष रखा. उन्होंने कुत्तों की बेहतर देखभाल, जनसंख्या नियंत्रण और एंटी रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता जैसे सुझाव दिए. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हमने … Read more

IT हब बनने की ओर राजस्थान, 4 जनवरी से डिजिफेस्ट–टाई ग्लोबल समिट 2026

bhajanlal sharma

Rajasthan: राजस्थान में मजबूत डिजिटल और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए अब सरकार 4 से 6 जनवरी तक राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 का आयोजन करने जा रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस सहित नए उभरते हुए क्षेत्रों में तेजी से अग्रसर हो रहा है। राज्य सरकार पिछले 2 वर्षों में एआई, बिग डेटा एनालिटिक्स, ब्लॉक चेन, क्लाउड कम्प्यूटिंग, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, एक्सटेंडेड रिएलिटी जैसे क्षेत्रों के लिए बेहतर इकोसिस्टम तैयार करने के उद्देश्य से 4 नई नीतियां लेकर आई है. पीएम नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन में योगदान देते हुए प्रदेश को आईटी-आईटीईएस हब … Read more

आज रात 12 बजे से 108 और 104 एंबुलेंस सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद! जानें कारण?

breaking news

Rajasthan: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, प्रदेश में कल से 108 और 104 एंबुलेंस सेवा होगी बंद, आज रत 12 बजे बाद नहीं चलेगी 108 और 104 एंबुलेंस सेवा, वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर रहेगी बंद, राजस्थान में एम्बुलेंस कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार, राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन ने किया ऐलान, आज रात 12 बजे से 108 और 104 एम्बुलेंस सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय, 104 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कम्पनी मोर्डन इमरजेन्सी सर्विसेज कम्पनी के नए टेंडर से जुड़ा बताया जा रहा पूरा मामला, नये टेंडर में की आर एफ पी में वर्तमान में मिल रहे वेतन का 30 प्रतिशत बढाकर और 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष … Read more