देश की संपत्ति को बेचना ही है गुजरात मॉडल, जिससे बढ़ रही है महंगाई, गरीबी और भुखमरी- CM बघेल

'सबको रोजगार देना है छत्तीसगढ़ मॉडल'

Politalks.News/Chattisgarh. देश के लिए अगले 2 साल चुनावी माहौल से सराबोर रहने वाले हैं. इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके नतीजे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर असर डालने के लिए काफी होंगे. बीजेपी के दिग्गज नेता समय समय पर पुरे देश में विकास के लिए गुजरात मॉडल अपनाने की अपील करता रहा है लेकिन विपक्ष भी इसे लेकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस के अनुुषांगिक संगठन के सम्मलेन को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. भूपेश बघेल ने कहा कि, ‘देश … Read more

सिंहदेव को बनाकर ढाल भाजपा करेगी वार, बघेल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी बीजेपी

सिंहदेव को बनाकर ढाल भाजपा करेगी वार

Politalks.News/Chattisgarh. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में संग्राम शुरू हो चूका है. पहले तो कैसे जैसे कर के इस संग्राम को शांत करा लिया गया लेकिन अब ये शांति की जगह आक्रोश की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर टीएस सिंहदेव के इर्द गिर्द घूमने लगी है. भूपेश मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग से इस्तीफा देने के बाद विपक्ष को बैठे बिठाये एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है. अब विपक्ष मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाकर भूपेश बघेल से इस्तीफा मांगने की तैयारी कर रहा है. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस … Read more

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी बवाल, नाराज टीएस सिंहदेव ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कही ये बड़ी बात

नाराज TS सिंह देव ने दिया इस्तीफा, आगे क्या?

Politalks.News/Chattisgarh. देश के सिर्फ दो राज्यों में बची कांग्रेस की सरकारों में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे टीएस सिंह देव ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि पहले से नाराज चल रहे टीएस सिंह देव को बगैर विश्वास में लिए उनके विभाग से संबंधित फैसले लिए जा रहे थे, इसका जिक्र उन्होंने सीएम भूपेश बघेल को लिखी चिट्ठी में किया है. शनिवार को टीएस सिंह देव ने पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा देने के साथ ही यह कहते हुए खलबली मचा दी है कि, ‘उनके धैर्य … Read more

छत्तीसगढ़ सरकार गिराने के लिए मुझे IT अधिकारियों ने दिया ‘एकनाथ शिंदे’ बनने का ऑफर- तिवारी

तिवारी का बड़ा खुलासा

Politalks.News/Chattisgarh. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के करीबी माने जाने वाले कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी के बाद मीडिया के सामने तिवारी ने अपने आरोपों से सियासी जगत में भूचाल ला दिया है. तिवारी ने आरोप लगाया है कि आईटी के अधिकारियों ने उन्हें छत्तीसगढ़ का ‘एकनाथ शिंदे’ बनाने का प्रलोभन दिया है. तिवारी ने यह आरोप लगाया कि मुझे आयकर अधिकारियों ने कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के लिए कहा है. यही नहीं तिवारी ने इशारों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मैं जेल गया तो बगल वाली सेल में रमन सिंह भी होंगे. कोल … Read more

व्यापारी पर IT रेड के बाद कांग्रेस ने लिखा- ये मुलाकात इक बहाना है, प्यार का… तो BJP ने किया पलटवार

'ये मुलाकात इक बहाना है, प्यार का...'

Politalks.News/Chattisgarh. आईटी की रेड और चिटफंड कंपनियों में 6 हजार करोड़ के घोटालों को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गर्म हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों ने इसे लेकर एकदूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. आयकर विभाग की कार्रवाई में 200 करोड़ रुपये के बेनामी लेन-देन, 9.50 करोड़ रुपये कैश और 5 करोड़ की गोल्ड व ज्वेलरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की भूपेश सरकार पर हमलावर है. जिन कारोबारियों व अफसर के घरों व दफ्तरों में छापा पड़ा उन्हें कांग्रेस पार्टी के नेताओं का करीबी बता रहे हैं. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने एक कारोबारी जिसके घर छापा पड़ा है उसकी सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं … Read more

आज देश में जो हालात हैं उसे देखते हुए हमें खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए, पहले भी रहे हैं कई ऐसे राष्ट्रपति- सिन्हा

img 20220702 082900

Politalks.News/YashwantSinha. 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवारों ने प्रचार की शुरुआत कर दी है. शुक्रवार को जहां NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रही तो वहीं विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे. ये दोनों ही उम्मीदवार अपने अपने प्रचार में जुटे हैं और प्रदेश के सत्ताधारी एवं विपक्षी दलों के नेताओं विधायकों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. बात करें विपक्षी दल के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की तो आज उन्होंने रायपुर के एक होटल में मीडिया से बात की. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया … Read more

AICC में पायलट व अन्य नेताओं की नो एंट्री पर मचा बवाल तो लंच के बाद फिर ED ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी

AICC में नो एंट्री से मचा बवाल

Politalks.News/Congress/Delhi. नेशनल हेराल्ड केस में लगातार तीसरे दिन भी राहुल गांधी से पूछताछ जारी है. वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं को AICC दफ्तर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. यहीं नहीं कुछ कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस AICC दफ्तर के अंदर से पकड़ कर बाहर ले गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस का ये रवैया अब सवालों के घेरे में आ गया और कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर बीजेपी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट और उनके समर्थकों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं … Read more

कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू, बस कुछ महीने और फिर हारेगा इनका अहंकार- रमन सिंह के निशाने पर बघेल

रमन सिंह के निशाने पर बघेल

Politalks.News/Chattisgarh. छत्तीसगढ़ में गुंडाराज चल रहा, विरोध की हर आवाज़ को सरकार की तरफ से कुचला जा रहा है, भूपेश बघेल यह तानाशाही छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बर्दास्त नहीं करेंगे… ये कहना है छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का. दरअसल, छत्तीसगढ़ के नावा रायपुर में आंदोलन कर रहे 27 गांव के किसानों को विकास प्राधिकरण ने परिसर से जबरन हटा दिया है, अब इस मामले को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. बता दें, अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर पहले से हमलवार हैं. बीजेपी प्रदेश सरकार को घेरने के लिए किसी भी तरह … Read more

छत्तीसगढ़ है मेरे हृदय का टुकड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री ने कर दिया इसे बर्बाद- शिवराज के निशाने पर बघेल

शिवराज के निशाने पर बघेल

Politalks.News/Chattisgarh. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के खैरागढ़ में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है. खैरागढ़ में 12 तारीख को मतदान होने हैं ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के तमाम बड़े नेता पूरे इलाके में दौरे के साथ ही सभाएं कर रहे हैं. कांग्रेस ने जहां अपने प्रत्याशी की जीत के लिए खैरागढ़ को जिला बनाने का सियासी दांव चला तो वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर बघेल सरकार के खिलाफ हमलावर है. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के साल्हेवारा और कोपेभाठा गंडई में आयोजित चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर … Read more

सीएम गहलोत के प्रयासों के बाद कोयला आपूर्ति पर बघेल ने दिया आश्वासन, जल्द दूर होगा संकट!

कोयले पर बनी बात! केंद्र को लिया आड़े हाथ

Politalks.News/Rajasthan/Chattisgarh. लॉकडाउन के बाद से ही कोयले की कमी को लेकर प्रदेश की गहलोत सरकार चिंतित है. इसी को लेकर आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छत्तीसगढ़ पहुंच राजस्थान की आवंटित कोयले की खानों से कोयला आवंटन में आ रही दिक्कतों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 3 घंटे तक चली लंबी बैठक के बाद ये निष्कर्ष निकलकर आया कि, छत्तीसगढ़ राजस्थान को कोयला देने के लिए तैयार है. छत्तीसगढ़ सरकार के साथ रायपुर में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजस्थान को कोयले की सुचारू आपूर्ति के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन … Read more