वसुंधरा राजे के इस करीबी नेता ने भजनलाल सरकार पर लगाए ये बड़े आरोप, तो नरेश मीणा को लेकर कही ये बात

rajasthan politics

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व मंत्री और भाजपा दिग्गज नेता भवानी सिंह राजावत ने अपनी ही भजनलाल सरकार पर उठाए सवाल, भवानी सिंह राजावत स्वास्थ्य उपचार के लिए कल आए थे जोधपुर, सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए राजावत ने कहा- भले ही प्रदेश में राज भाजपा का है, लेकिन ब्यूरोक्रेसी हावी है, जनप्रतिनिधियों की सुनी नहीं जाती, जब राजावत से पूछा गया कि आप वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे हैं, तब और अब में फर्क महसूस करते हैं? इस पर मैडम राजे के करीबी ने कहा- ब्यूरोक्रेसी उस समय भी हावी थी और आज भी है ब्यूरोक्रेसी हावी, जनप्रतिनिधि का काम होता है जनहित … Read more

कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा को लेकर भवानी सिंह राजावत ने दिया बड़ा बयान, देखें क्या कहा

Bhawani Singh Rajawat

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रहलाद गुंजल के बाद अब मैडम राजे के करीबी भवानी सिंह राजावत के भी कांग्रेस में जाने की होने लगी चर्चा, हालांकि भवानी सिंह राजावत ने BJP छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर लगा दिया विराम, एक इंटरव्यू में राजावत ने कहा- वह पार्टी के हैं 45 साल पुराने निष्ठावान सिपाही, यहां पर जो चल रहा है भ्रामक प्रचार वह है गलत, राजावत ने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस में नहीं जा रहे और बीजेपी किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे, भवानी सिंह राजावत ने आगे कहा- यह जीवन का है अंतिम समय और मेरा निधन हो जाएगा तो मेरी पार्थिव … Read more

लाड़पुरा, तिजारा और आदर्श नगर में तीसरा मोर्चा प्रत्याशी पीछे हटे, बदले सियासी समीकरण

rajasthan election

Rajasthan Election: राजस्थान में इस बार विधानसभा चुनाव में अदला बदली का क्रम खूब चला. प्रत्याशियों ने नामांकन भरने से पहले तो पाला बदला ही बदला, नामांकन के बाद भी पार्टी छोड़ पाला बदलने का क्रम अभी तक लगातार चल रहा है. अब तक प्रदेश की 25 सीटों पर तीसरे मोर्चे वाले दलों क्र प्रत्याशियों ने दूसरों को समर्थन देते हुए बड़े दलों के साथ ताल से ताल मिलाई है. अब तीन प्रमुख सीटों पर तीन अलग अलग उम्मीदवारों ने पीछे हटते हुए प्रमुख पार्टियों को समर्थन दे दिया है. इनमें से दो ने बीजेपी और एक ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया है. पाला बदलने की यह घटना लाड़पुरा, … Read more

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बीच से मैडम राजे बिना संबोधन के ही हुईं रवाना, शुरू हुईं सियासी चर्चाएं

raje news copy

Politalks.News/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले राजस्थान सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. बात करें राजस्थान की तो एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी बजट घोषणाओं को समय पर सुचारु रूप से लागू करवाने के लिए अपने मंत्रियों विधायकों को निर्देश दे रहे हैं तो वहीं बीजेपी भी अब एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसी कड़ी में कोटा में दो दिवसीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया. भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे और एक आखिरी दिन बुधवार को प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता वहां मौजूद रहे. … Read more

तीन बार के CM गहलोत के सामने एकमात्र विकल्प है मैडम राजे- राजावत के बाद गुंजल के स्वर हुए मुखर

राजावत के बाद गुंजल के स्वर हुए मुखर

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद अब अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. दोनों ही सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी अपना कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. यहां तक कि वल्लभनगर से बीजेपी प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला चौथे स्थान पर तो रहे ही साथ ही साथ अपनी जमानत भी जब्त करा बैठे. ऐसे में दो गुटों में बटीं प्रदेश भाजपा में अब पूनियां खेमा अलग थलग नजर आ रहा है तो वहीं मैडम राजे खेमा भी अब मुखर हो रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे के समर्थक नेता एक बार फिर … Read more

अब राजे समर्थक नेताओं पर भड़के मदन दिलावर, कहा- ये घमंड में हैं और घमंड किसी का कभी टिका नहीं

ये घमंड में हैं और घमंड किसी का कभी टिका नहीं

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा चुनाव से ढाई साल पहले ही प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संग्राम छिड़ गया है. कांग्रेस के अंदर गुटबाजी का आरोप लगाने वाली भाजपा अब खुद दो खेमों में बंटी नजर आ रही है. हालांकि, बताया जाता है कि प्रदेश भाजपा में दो नहीं बल्कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री पद के लिए कई चेहरे अपना दावा ठोक सकते हैं. फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक नेताओं वर्तमान प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए प्रदेश भाजपा की कमान मैडम राजे को सौंपे जाने को लेकर मौर्चा खोल दिया है. पूर्व मंत्री और विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने एक बयान में कहा कि वसुंधरा राजे … Read more