अधिकारियों से काम कराना है तो जूते से कराना सीखिए, ऐसे नहीं होगा- BJP नेता जगत सिंह के बिगड़े बोल
Politalks.News/Rajasthan/JagatSingh. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी तीखी होती जा रही है. बीते रोज गुरुवार को कुम्हेर के गांव सूरौता में एक सरकारी स्कूल में भामाशाह की ओर से निर्मित कक्षा-कक्ष के लोकार्पण समारोह में बीजेपी नेता और जिला प्रमुख जगत सिंह ने बड़ा विवादित बयान देते हुए कहा कि गर्मी में काम कराने के लिए ग्रामीण इधर-उधर घूम रहे हैं, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, लेकिन अब बहुत हो चुका, अगर काम कराना है तो जूते से कराना सीखिये. ऐसे अब काम चलने वाला नहीं है. यही नहीं जगत सिंह ने यह भी कहा कि अब केवल राजस्थान … Read more