नड्डा ने कांग्रेस को बताया भाई-बहन की पार्टी, किरोड़ी की हुई तारीफ, दिग्गजों की अनुपस्थिति बनी सियासी चर्चा

नड्डा ने कांग्रेस को बताया भाई-बहन की पार्टी

Politalks.News/Rajasthan. चार राज्यों में चुनाव जीतने के बाद भाजपा (BJP) अब राजस्थान में ‘मिशन- 2023’ की तैयारियों में जुट गई है. इसी कड़ी में मरुस्थलीय प्रदेश के ट्राइबल बेल्ट में बीजेपी ने खुद को मजबूत करने के लिए शनिवार को सवाई माधोपुर में ST प्रभुद्धजन सम्मेलन बुलाया. सम्मेलन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा (BJP National President JP Nadda) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस सिर्फ नाम है, इंडियन नहीं है. कांग्रेस सिर्फ भाई-बहन की पार्टी है’. नड्डा ने इस दौरान प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot Sarkar) पर भी जमकर निशाना साधा. नड्डा ने कहा कि, ‘राजस्थान में कांग्रेस के नेता पुलिस को … Read more