हक़ की लड़ाई में कमजोर की ढाल बनना और दबी हुई आवाज को उठाना मेरा एक मात्र लक्ष्य- राहुल

img 20230115 142459

Rahul Gandhi’s open letter to the people of the country. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा अब अपने आखरी पड़ाव पर है और अपनी मंजिल के करीब है. राहुल गांधी करीब 3500 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं और वर्तमान में भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से गुजर रही है. जैसे जैसे यात्रा अलग-अलग राज्य में जा रही है वैसे वैसे राहुल की यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देशवासियों के नाम एक ओपन लेटर लिखा है जिसमें राहुल ने अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा किया है. साथ ही राहुल ने … Read more

मोदी लहर में गढ़ बचाने वाले कांग्रेस सांसद के निधन पर राहुल गांधी सहित गहलोत-पायलट ने जताया शोक

santokh singh death

Wave of mourning in Congress on the death of Santokh Singh. पंजाब में जारी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उस वक़्त सब हतप्रभ रह गए जब पंजाब में चल रही यात्रा में पहले दिन से राहुल के साथ कदमताल कर रहे जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह को आज यात्रा में चलते समय ही हार्ट अटैक आया और अस्पताल लेकर जाते समय ही उनका निधन हो गया. यात्रा में उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद संतोख सिंह को फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं खबर के तुरन्त बाद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो … Read more

कांग्रेस के राज में जय श्रीराम का नारा लगाने पर भी भेज दिया जाता था जेल – भूपेंद्र यादव का बड़ा हमला

bhupendra yadav bjp

RajasthanNews. अलवर में आयोजित बीजेपी की जनाक्रोश महासभा में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान की गहलोत सरकार सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. यादव ने कहा कि पहले कांग्रेस के राज में जय श्रीराम का नारा लगाने पर भी जेल भेज दिया जाता था. अराष्ट्रवादी तत्व हिंसा का नंगा नाच करते थे और गहलोत सरकार उनके लिए चुप रहती थी. गहलोत सरकार इस दोहरे रवैये में नहीं रह सकती. केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अराष्ट्रवादी ताकतों को जवाब देने के लिए आमजन को संकल्प लेना होगा कि कांग्रेस को हराकर कमल को जिताना है. अब इस सरकार को हटाकर … Read more

मैं लोकसभा जाऊंगा या नहीं, ये बताने वाले डोटासरा कौन- गज्जू बना के निशाने पर रहे CM गहलोत भी

gajendra singh shekhawat

Gajendra Singh Shekhawat on Govind Singh Dotasra. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के हालिया बयान पर एक बार फिर पलटवार करते हुए कहा कि अगली बार मैं लोकसभा जाऊंगा या नहीं, ये जनता बताएगी. ये बताने वाले वो (डोटासरा) कौन होते हैं? सांसद गजेंद्र सिंह मंगलवार को जोधपुर की लूणी विधानसभा के खेतेश्वर वाटिका पाल में जन आक्रोश यात्रा को संबोधित कर रहे थे. गजेंद्र सिंह ने डोटासरा पर हमलावर होते हुए कहा कि वे (डोटासरा) कौन होते हैं यह बोलने वाले. इसके साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद गजेंद्र सिंह ने कहा कि अगर आपने यह अधिकार … Read more

किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे भारत जोड़ो यात्रा में, गर्मजोशी से राहुल से की मुलाकात, योगेंद्र भी रहे साथ

img 20230109 wa0395

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 115वें दिन सोमवार सुबह 6 बजे हरियाणा के कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलियां से हुई शुरू, सुबह 10 बजे पदयात्रा ने शाहबाद क्रॉसिंग के पास लाडवा रोड पर लिया ब्रेक लिया, इसके बाद यात्रा दोपहर साढ़े तीन बजे फिर हुई शुरू, यह शाम साढ़े छह बजे अंबाला के मोहरा मौलाना पहुंची, यात्रा में शामिल लोग अंबाला कैंट स्थित नई अनाज मंडी में कर रहे विश्राम, इससे पहले सुबह भारत जोड़ो यात्रा के कुरुक्षेत्र से आगे बढ़ने के दौरान आज यूपी के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से की … Read more

पीएम मोदी के काम और सतीश पूनियां की कुशलता से बीजेपी हासिल करेगी ऐतिहासिक सफलता- राहटकर

bjp aakrosh maha rally in jaipur

Satish Poonia on Gehlot Govt. राजस्थान में गहलोत सरकार के कुशासन और जन विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के कुशल नेतृत्व में बीजेपी की जन आक्रोश सभाओं का सफर प्रदेशभर में बदस्तूर जारी है. इसी क्रम में आमेर विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा मंडल में आयोजित जन आक्रोश महासभा के आयोजन में बीजेपी के आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने मंच को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और गहलोत सरकार की तुलना जंगलराज, गुंडाराज और भ्रष्टाचारी सरकार से की. महासभा में पहुंचे हजारों लोगों और समर्थकों की भीड़ के बीच बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने भी सत्ताधारी सरकार को निशाने पर … Read more

मैं किसी के भरोसे नहीं, बहुत पछताएंगे जाने वाले- कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं पर फूटे गुलाम नबी आजाद

gulam nabi azad

Gulam Nabi Azad on Congress Leaders. पूर्व दिग्गज कांग्रेसी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी नेताओं केउन्हें छोड़कर दुबारा कांग्रेस में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वाजिब सा गुस्सा जाहिर करते हुए आजाद ने कहा कि वह किसी के भरोसे नहीं हैं और उन्हें कोई चिंता नहीं है कि 10-12 नेता दिल्ली चले गए हैं. दरअसल, आजाद की पार्टी के 17 नेता बीते शुक्रवार को AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे. इस घटना पर गुलाम नबी ने कहा कि जब तक मतदाता उनके साथ हैं, उन्हें किसी … Read more

रियायती सिलेंडर और मुफ्त मोबाइल के बाद महिलाओं को एक और तोहफा देने की तैयारी में गहलोत सरकार

cm rajasthan ashok gehlot

Ashok Gehlot’s for working women. राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं को राहत प्रदान करने के लिए उनकी रसोई का खर्चा कम करने का वायदा किया था. अपनी एक घोषणा में सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने की बात कही थी. यानी रियायती दरों पर घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाने का वादा प्रदेश की जनता से कर दिया. प्रदेश की करीब 10 लाख महिलाओं को मुफ्त मोबाइल और डेटा पैक देने की घोषणा पिछले बजट में पहले ही की जा चुकी है, जो अभी प्रक्रियाधीन है. अब सरकार महिलाओं को एक और गिफ्ट देने जा रही … Read more

‘गुलाम’ से ‘आजाद’ होकर 17 नेताओं ने की कांग्रेस में घर वापसी, क्या सच में ये एक शुरुआत?

congress netao ki ghar vapsi

Congress Leaders in Jammu Kashmir. जम्मू कश्मीर की राजनीति में शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा. खास इसलिए क्योंकि कांग्रेस से नाता तोड़कर गुलाम नबी आजाद के साथ गए 17 नेताओं की घर वापसी हुई है. इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और पूर्व PCC प्रमुख पीरजादा मोहम्मद सईद भी शामिल हैं. इन दोनों के साथ 17 नेताओं ने AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. काबिले गौर है कि इन सभी नेताओं ने दो महीने पहले जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) जॉइन की थी. बताया जा रहा है … Read more

राहुल की टी-शर्ट देखकर तो शरमा जाए गिरगिट भी, सपा-बसपा-रालोद सब हैं सियासी मेंढक- साक्षी महाराज

'सपा-बसपा-रालोद सब हैं सियासी मेंढक'

Sakshi Maharaj on Rahul Gandhi & Others. बीती 3 जनवरी को दूसरे चरण में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तरप्रदेश से निकल कर एक बार फिर हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है. अब तक कि पूरे 112 दिन की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा अगर कुछ चर्चा में रहा तो वो है राहुल गांधी की टीशर्ट. आम से लेकर खास तक सभी लोगो के मन में यही सवाल उठ रहा है की राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लग रही और इतनी कड़ाके की ठंड में भी वह एक मात्र टीशर्ट में यात्रा कैसे कर रहे हैं? वही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर … Read more