57 दिन से जारी सियासी खींचतान के बीच गहलोत और पायलट फिर एक मंच पर, ये बनेगी रणनीति

गहलोत और पायलट फिर एक मंच पर

Ashok Gehlot & Sachin Pilot. राजस्थान कांग्रेस में लम्बे समय से चली आ रही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की अदावत अब जगजाहिर है. यही नहीं हाल ही में बीती 25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस में मचे सियासी बवाल के करीब 57 दिन गुजर जाने के बाद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शायद ही किसी मंच पर एक साथ दिखाई दिए हों. लेकिन कल यानी बुधवार 23 नवंबर को दोनों सियासी दिग्गज एक साथ कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय में बैठकर रणनीति बनाते हुए दिखाई देंगे. दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के लिए बनाई गई 14 कमेटियों के अध्यक्षों … Read more

पायलट को मुख्यमंत्री बनाकर साथ लाएं तो करेंगे राहुल गांधी का स्वागत, अन्यथा…- बैंसला का बड़ा बयान

img 20221122 090127

Vijay Bainsla on Bharat Jodo Yatra and Sachin Pilot. दिसम्बंर के पहले सप्ताह में राजस्थान में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. कांग्रेस की इस यात्रा का प्रदेश में प्रवेश करने पर विरोध का एलान कर चुके गुर्जर आंदोलन के प्रणेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने विजय बैंसला ने समझौतों को पूरा करने की मांग के साथ अब सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को भी जोड़ दिया है. विजय बैंसला ने बड़ा बयान देते हुए कहा हम राहुल गांधी का विरोध नहीं कर रहे हमसे राजस्थान की … Read more

‘माई-बाप आप हैं राज परिवार से लेकिन मैं हूं सामान्य परिवार की संतान, आपके सामने मेरी क्या औकात’

राहुल की यात्रा पर मोदी का जोरदार तंज

Narendra Modi In Gujarat. गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार का शोर चरम पर पहुंच चूका है. सभी सियासी दलों ने अब चुनावी सभाओं में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. एक तरफ जहां कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी ने यात्रा प्रारंभ होने के बाद पहली बार गुजरात पहुंच चुनावी सभा को संबोधित किया. तो वहीं प्रदेश की सियासत में अपनी सियासी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कई शहरों में रोड शो किया. इन सबके बीच गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में तीन … Read more

मतभेद के बावजूद सहयोगी से बात करना मानवता की निशानी- राउत ने की राहुल की तारीफ

संजय राउत ने की राहुल गांधी की तारीफ

Breaking News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर दिए गए बयान पर सियासी गहमागहमी जारी, लेकिन इस सियासी गहमागहमी के बीच सावरकर को लेकर अलग अलग राय रखने के बावजूद शिवसेना नेता संजय राउत ने की राहुल गांधी की तारीफ़, राउत ने ट्वीट कर लिखा- ‘राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त होने के बावजूद मुझे किया रात में फोन, साथ ही मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछा, और कहा ‘हमें आपकी चिंता थी’…’, इस ट्वीट के बाद संजय राउत ने अंग्रेजी में एक लंबा पोस्ट लिख और विस्तार से अपनी बात को किया साझा, लिखा- ‘कुछ मुद्दों पर मजबूत मतभेद के बावजूद अपने … Read more

‘कर्नल बैंसला की पगड़ी करेगी गुर्जर आंदोलन का नेतृत्व’ विजय बैंसला का नेतृत्व नहीं है स्वीकार

img 20221121 000745

Gurjar Movement Leader on Vijay Bainsla. गुर्जर आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं में फिर से एक बार दो फाड़ होते दिख रही है. हालांकि दोनों नेतृत्व दल ओबीसी विसंगतियों और सरकार के साथ समझौते लागू न होने पर गहलोत सरकार से नाराज चल रहे हैं. गुर्जर आंदोलन के स्थापना एवं नेतृत्वकर्ता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन के बाद उनके सुपुत्र विजय सिंह बैंसला आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं और बीते कुछ दिनों से सरकार को समझौता लागू न करने को लेकर कई धमकियां दे चुके हैं. इसी बीच रविवार को गुर्जर आंदोलन की पुरानी टीम ने फिर से सक्रिय होते हुए किसी नए नेतृत्व को स्वीकार करने से साफ … Read more

75 दिन बाद चुनावी राज्य गुजरात में दस्तक देंगे राहुल, सूरत-राजकोट में करेंगे प्रचार, CM गहलोत रहेंगे साथ

img 20221121 080211

वीर सावरकर पर टिप्पणी के लेकर मचे सियासी घमासान के बीच राहुल गांधी आज गुजरात में देंगे चुनावी दस्तक, सूरत और राजकोट में विशाल जनसभा को करेंगे सम्बोधित, यह पहला मौका है जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बीच से चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे गुजरात, इससे पहले 5 सितंबर को पहले अहमदाबाद और फिर साबरमती आश्रम गए थे राहुल, वहीं गुजरात चुनावों में प्रचार के लिए नहीं आने पर लगाए जा रहे बीजेपी के आरोपों का क्या जवाब देंगे राहुल? 75 दिन बाद गुजरात पहुंच रहे राहुल के भाषण में इन आरोपों के जवाब पर रहेगी सभी की नजर, राजस्थान के मुख्यमंत्री और गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी … Read more

पायलट को नहीं दी जिम्मेदारी तो नहीं होगी सरकार रिपीट, तीनों बागियों पर जल्द हो कार्रवाई- हेमाराम

minister hemaram choudhary, Rajasthan (हेमाराम चौधरी)

RajasthanNews HemaramChaudhary on SachinPilot. बात करें कांग्रेस की पॉलिसी की तो इस समय गुजरात में विधानसभा चुनावों का घमासान अपने चरम पर है, ऐसे में कांग्रेस का सारा ध्यान और सियासी उबाल वहां के लिए होना चाहिए, इसके उलट राजस्थान में जहां अभी चुनावों में एक साल का समय शेष है लेकिन सियासी उफान यहां अपने चरम पर है जिसकी तपन से ठंड के मौसम में यहां की राजनीति ने गरमाहट पैदा कर दी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच की अदावत तो किसी से छिपी नहीं है और दोनों दिग्गजों की आपसी खींचतान थमने की जगह हर दिन कसती जा रही … Read more

भड़काना बंद करें परसादी लाल मीणा और जो समझौते हुए उन्हें पूरा कराएं पूरा- विजय बैंसला का पलटवार

बैंसला का मीणा के बयान पर पलटवार

Breaking News: 3 से 7 दिसंबर के बीच राजस्थान में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तेज हुई सियासी बयानबाजी, यात्रा का विरोध करने वालों को चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा द्वारा दी गई चेतावनी पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने किया पलटवार, विजय बैंसला ने कहा- ‘सरकार ने 2019 और 2020 में गहलोत सरकार ने गुर्जर समाज से किए थे कुछ समझौते, लेकिन वो अब तक उन समझौतों को नहीं कर पाई है पूरा, ऐसे में मजबूरी में हमने राहुल गांधी की यात्रा के विरोध का किया है ऐलान, सरकार या तो हमारी समझौते की शर्तों को पूरा कर दे नहीं … Read more

दिव्या मदेरणा ने राहुल गांधी के साथ मिलाए कदम से कदम, भारत जोड़ो यात्रा की ‘शक्ति वॉक’ में हुईं शामिल

मदेरणा की राहुल के साथ 'शक्ति वॉक'

Breaking News: पिछले दो महीने से राजस्थान की सियासत पर मुखर होकर बयानबाजी कर रही ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने शनिवार को राहुल गांधी के साथ मिलाए कदम से कदम, महाराष्ट्र में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज हुई ‘शक्ति वॉक’ में शामिल हुई मदेरणा, राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए दिव्या मदेरणा का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल, तो वहीं खुद दिव्या ने इस कदमताल का वीडियो और फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में चलने पर मेरे जैसे कांग्रेसी को है गर्व, जिनमें भारत और इसके नागरिकों के लिए शांति, समानता और सद्भाव के लिए लड़ने … Read more

‘बागी विधायकों पर मैं नहीं कर सकता फैसला, मैं सिर्फ PCC अध्यक्ष, जिसे है आलाकमान का आशीर्वाद प्राप्त’

img 20221119 073245

Govind Singh Dotasara. ‘जब अजय माकन नाराज ही नहीं हैं और वह रूठे ही नहीं थे तो उन्हें मनाने का क्या सवाल?, ना तो मैंने कारण बताओ नोटिस दिए, ना मेरे पास जवाब प्राप्त हुआ और ना ही मैं फैसला करने वाला हूं, मैं पीसीसी अध्यक्ष हूं, जिसे आलाकमान का आशीर्वाद प्राप्त है…,’ ये कहना है राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का. शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सीएम आवास पर अगले महीने 3 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अहम बैठक हुई. इस बैठक में सीएम गहलोत नेताओं की अनुपस्तिथि से नाराज भी हुए. वहीं बैठक के बाद … Read more