राहुल की यात्रा में फूटा खड़गे का गुस्सा, बोले – क्या भाजपा नेताओं के घर से कुत्ता भी मरा है देश के लिए?

malikarjun khadge

RajasthanNews MallikarjunKharge in Bharat Jodo Yatra. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में है. पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी पर उनका गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच रहा है. हाल ही में गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी की तुलना रावण से कर चुके खड़गे ने सोमवार को अलवर के मालाखेड़ा में हुई एक जनसभा में एक विवादित बयान देकर बीजेपी पर जमकर हमला किया. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं, क्या देश के लिए भाजपा नेताओं के … Read more

‘मोहब्बत की दुकान’ खोल रहे राहुल गांधी तो सीएम गहलोत ने 500 रुपए में सिलेंडर देने का किया बड़ा ऐलान

महीने में 15KM पैदल चले गहलोत कैबिनेट

Rahul Gandhi BharatJodoYatra_Rajasthan. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज अपने 103 दिन का सफर पूरा कर लिया है. कांग्रेस की संविधान बचाने और देश को जोड़ने की ये यात्रा अब राजस्थान में अपने अंतिम पड़ाव में है. पांच दिन दौसा में रहने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज राजगढ़ होते हुए अलवर जिले में प्रवेश किया है. यहां मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हजारों की भीड़ को मंच से फ्लाइंग किस देते हुए नफरत के बीच मोहब्बत की दुकान खोलने की बात की. उन्होंने इशारों में बीजेपी को भी ऐसा करने को कहा. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक … Read more

राहुल ने बताए यात्रा के लक्ष्य तो गहलोत-पायलट गुटबाजी पर रखी अपनी बात, BJP-RSS को लिया आड़े हाथ

img 20221216 wa0312

Rahul Gandhi on 100 Days of Bharat Jodo Yatra. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बीते रोज शुक्रवार को 100 दिन पूरे हो गए हैं. इस मौके पर राजस्थान के जयपुर में अपनी यात्रा की पहली प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के लक्ष्यों को बताया तो बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही राहुल ने राजस्थान में अपनी यात्रा के अनुभव को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर खुल कर अपनी बात रखी. राहुल गांधी ने कहा कि जब यात्रा शुरु हुई थी तो मीडिया ने कहा था कि दक्षिण भारत में तो यात्रा … Read more

गुजरात परिणामों का यात्रा पर नहीं पड़ेगा कोई असर- बोले जयराम, दलबदलुओं पर फिर दिया बड़ा बयान

img 20221210 wa0443

Jairam Ramesh in Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में जारी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के छठे दिन कल बूंदी जिले के केशवरायपाटन से रवाना होकर बूंदी पहुंची है. इस दौरान बूंदी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. जयराम रमेश ने दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों का कोई असर नहीं है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जिताओ यात्रा नहीं है. इसके साथ ही रमेश ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के टिकिट … Read more

सीएम गहलोत ने दिखाई सख्ती, रात 8 बजे बाद बिकी शराब तो… वहीं भूमाफियाओं पर भी कसेगा शिकंजा

Ashok Gehlot on Law&Order.

Ashok Gehlot on Law&Order: राजस्थान में जारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन 23 किलोमीटर की यात्रा के बाद एक दिन का विश्राम रखा गया है. इस बीच चौथे दिन की यात्रा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर लौटे और आते ही पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आयोजित कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में सीएम गहलोत ने पुलिस अधिकारियों पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि अब अगर रात 8 बजे बाद प्रदेश में शराब बिकी तो सम्बंधित थाना प्रभारी, CO और SP जिम्मेदार होंगे. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने कहा कि फर्जी सोसाइटी के नाम पर जमीन धोखाधड़ी के लगातार मामले सामने आ … Read more

हिमाचल में चला पायलट का जादू, गुजरात में दिग्गज हुए पस्त, चुनाव परिणामों का राजस्थान पर पड़ेगा असर?

img 20221208 wa0206

गुजरात में चुनाव परिणामों ने जहां कांग्रेस को दी निराशा, तो वहीं हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम कार्यकताओं का बढ़ा रहे उत्साह, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को मात देते हुए 68 में से 40 सीटें जीतकर हासिल किया स्पष्ट बहुमत, आज आए इन चुनाव परिणामों का राजस्थान की राजनीति पर भी पड़ेगा गहरा असर, कांग्रेस ने दिग्गज नेता सचिन पायलट को सौंपी थी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचार की कमान, जिसका बेहतरीन परिणाम मिला कांग्रेस को, स्टार प्रचारक बनाकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भेजे गए सचिन पायलट ने लगातार 7-8 दिन तक करीब 22 सभाएं की और कई रैलियों का हिस्सा बने, इस दौरान पायलट … Read more

BJP-VHP से जुड़ा है राहुल की यात्रा में आत्मदाह का प्रयास करने वाला कुलदीप, सावरकर पर टिप्पणी से था नाराज

img 20221208 132351

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आत्मदाह का प्रयास करने वाला कुलदीप शर्मा का बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद से कनेक्शन आया सामने, हाल ही में कुछ दिनों पहले राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर की गई टिप्पणी से नाराज था कुलदीप शर्मा, आत्मदाह के प्रयास से पहले सोशल मीडिया पर वीर सावरकर की लगी एक पोस्ट भी शेयर की थी कुलदीप ने, पहले महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर अंग्रेजों से माफी मांगने वाली टिप्पणी की थी राहुल गांधी ने, उसके बाद हाल ही में राजस्थान में यात्रा की एंट्री के समय झालावाड़ में राहुल ने कहा था कांग्रेस महात्मा … Read more

कोचिंग छात्रों को देख बोले राहुल- I Love U, I proud of U, U R D Future of India, कल यात्रा का विश्राम

img 20221208 114436

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन कोटा शहर में में राहुल गांधी को देखने और यात्रा में शामिल होने उमड़ा जनसैलाब, तो शिक्षा नगरी के कोचिंग छात्रों को सिटी मॉल के सामने एक साथ देख राहुल गाधी भी रूक गये और छात्रों से बहुत देर तक बात-मुलाकात की, यही नहीं राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- ‘आई लव यू, आई प्राउड ऑफ यू, यू आर द फ्यूचर ऑफ इंडिया,’ कोटा शहर से निकली राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के बीच आज का दिन कोटा शहर के लिए बना खास, कोटा प्रदेश का पहला इकलौता सिग्नल फ्री शहर बना, इस सबके साथ कोटा के विकास कार्य, … Read more

राहुल की यात्रा में युवक द्वारा आत्मदाह के प्रयास की घटना ने गहलोत सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

img 20221208 111319

गहलोत सरकार की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और इंटेलिजेंस फेलियर का एक बड़ा नमूना आज फिर आया सामने, वो भी प्रदेश में कहीं और नहीं बल्कि खुद कांग्रेस के असल आलाकमान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, प्रदेश कोटा जिले में जारी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सामने एक शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश, गनीमत रही कि यात्रा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग पर वक्त रहते पा लिया काबू और उस शख्स की बच गयी जान, हालांकि अचानक हुए इस घटनाक्रम से एक बारगी यात्रा में मच गया हड़कंप, आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक बूंदी के नैंनवा गांव का रहने वाला कुलदीप … Read more

हमें बोलने नहीं दिया जाता, संसद TV को ओम बिरला का चेहरा अच्छा लगता है उन्हें ही दिखाते रहते हैं- राहुल

img 20221207 222937

राजस्थान में जारी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से निकलकर पहुंची कोटा जिले में, कोटा के केबलनगर में बुधवार शाम एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार के साथ लोकसभा स्पीकर और कोटा सांसद ओम बिरला पर कसा तंज, राहुल गांधी ने कहा- ‘देश में लोकतंत्र की रक्षा करने वाली विभिन्न संस्थाओं को बीजेपी और आरएसएस ने ले रखा है अपने कब्जे में, यहां तक कि हम किसी मुद्दे पर संसद में बोलना चाहें तो वहां भी नही दिया जाता हमें बोलने, संसद टीवी को तो कोटा से आने वाले स्पीकर ओम बिरला का ही चेहरा अच्छा लगता है, 24 घंटे उन्हें ही … Read more