भारत जोड़ो यात्रा-2: राजस्थान होगा टार्गेट, निशाने पर रहेगी 10 लोकसभा और 60 विधानसभा सीटें

bharat jodo yatra

BharatJodoYatra. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पिछले साल देशभर में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा काफी सफल रही थी. इसके नतीजे भी काफी सुखद और कांग्रेस को सुकून देने वाले निकले. एक ओर जहां कांग्रेस ने हिमाचल और कर्नाटक को फिर से जीत लिया, वहीं यात्रा के जरिए विपक्षी एकता की नींव भी रखी गई जो आज I.N.D.I.A. के रूप में फलीभूत हुई है. अब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं. इस बार यात्रा राजस्थान के दक्षिणी जिलों सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, झालावाड़, बारां से होकर निकले और करीब 300 किलोमीटर का एरिया कवर करेगी. इस … Read more

कैसी होगी राहुल गांधी की दुल्हनिया? पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया किस तरह की चाहिएं खूबियां

img 20221229 wa0170

Rahul Gandhi about his Marriage. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया है और 3 जनवरी से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने वाला है. पहले चरण में 9 राज्यों से निकलकर 108 दिनों में करीब 3000 किलोमीटर की दूरी नापते हुए पिछले हफ्ते यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंची थी. इस यात्रा के अगुवा राहुल गांधी के कदम जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, मीडिया का पूरा ध्यान उन पर लग गया है. फिलहाल यात्रा विश्राम मोड पर है. इसी बीच हाल में एक यूट्यूब टीम ने राहुल गांधी से उनकी शादी और उनकी होने वाली दुल्हनियां को लेकर सवाल किए, जिस पर राहुल … Read more

राहुल गांधी बने ‘श्री राम’ तो कांग्रेस ‘भरत’! पूरे ध्यान से अपनी तपस्या में लीन ‘योगी राहुल’- सलमान खुर्शीद

salman khurshid rahul gandhi

Salman Khurshid on Rahul Gandhi. कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी जहां कांग्रेस के लिए बूस्टरडोज का काम कर रहे हैं तो वहीं अब कांग्रेस नेताओं के लिए भगवान श्री राम चंद्र भी बन गए हैं. इतना ही नहीं, उनकी सेवा में मग्न भरत बन गए हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और अपनी पार्टी को यह दर्जा दिया है कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने, जिन्होंने राहुल गांधी को ‘भगवान राम’ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘भरत’ बताया है. कांग्रेस नेता खुर्शीद ने कहा, ‘भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है. कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह … Read more

मोदी के मंत्री रामदास अठावले की भविष्यवाणी- ‘कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे राहुल गांधी, मौका गया’

img 20221225 191609

Ramdas Athawale on Rahul Gandhi. मोदी सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेसी नेता एवं सांसद राहुल गांधी के प्रधानमंत्री न बनने की भविष्यवाणी की है. अठावले ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे. अठावले ने आगे कहा कि जहां तक राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की बात है, सोनिया गांधी एवं कांग्रेस पार्टी ने मौका मिलने पर 2004 और 2009 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया. अब तो समय बीत चुका है. केंद्रीय मंत्री ने कोरोना की संभावित लहर का हवाला देते हुए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोक देने की सलाह … Read more

टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ चलकर मोहब्बत कैसे फैला सकते हैं राहुल गांधी – बीजेपी ने फिर बोला हमला

img 20221225 092411

BJP Leaders on Rahul Gandhi. कन्याकुमारी से चली पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली पहुंचकर कुछ दिनों के विश्राम के लिए रुकी है. इस बीच भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए खुद के नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात अपने भाषण में कही है. इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने राहुल गांधी पर फिर से निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ कदमताल कर रहे हैं तो देश में प्यार कैसे फैला सकते हैं. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी … Read more

‘एयरपोर्ट-रेड फोर्ट सब गए, ताजमहल भी जाएगा, पीएम पर लगी है लगाम, यह अडाणी-अंबानी की सरकार’

img 20221224 wa0316

Rahul Gandhi on BJP from Red Fort. कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने 9 राज्यों से गुजरते हुए आज 108वें दिन दिल्ली की सड़कों पर निकली. शनिवार को देश की राजधानी में राहुल गांधी ने अपनी यात्रा को लाल किला पहुंचकर विराम दिया है. दिल्ली की सड़कों पर राहुल गांधी के साथ चली हजारों लोगों की भीड़ ने मीडिया से लेकर आमजन तक सबका ध्यान खींचा. दिल्ली की जिन सड़कों से भारत जोड़ो यात्रा निकली वहां पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा. वहीं राहुल गांधी के साथ अभिनेता से नेता बने साउथ के सुपर स्टार कमल हासन भी इस यात्रा में शामिल हुए. दिल्ली … Read more

वाकई कोरोना की दहशत या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है मोदी सरकार?

img 20221223 wa0251

Modi Government scared of Rahul Gandhi’s Yatra. एक वक्त था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जैसे राजनीति के दिग्गजों ने राहुल गांधी को ‘पप्पू‘ कहकर पुकारा, यही नहीं उसके बाद सोशल मीडिया की शक्ति से मोदी और बीजेपी भक्ति में डूबे भक्तों ने भी राहुल गांधी को उसी नजर से देखा. तो वहीं केंद्र में लगातार दो लोकसभा चुनावों में बुरी तरह मिली हार भी राहुल गांधी की इस छवि की बड़ी वहज बनी. लेकिन अब राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनावों से डेढ़ साल पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा (जो की अभी दिल्ली में पहुंची है और कुछ दिनों के ब्रेक के … Read more

यूपी में योगी के सियासी नहले पर गहलोत का राजस्थान में चुनावी जीत का दहला, इस दांव से होगी BJP चित्त

img 20221222 wa0208

CM Ashok Gehlot’s Political Bet of Gas Cylinder for 500 rupees. साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ प्रदेश की सत्ता में वापसी कर सभी को चौंका दिया था. यहां आपको बता दें, यूपी में योगी आदित्यनाथ ने इसी साल मार्च में एक ऐसी योजना को जनता के बीच उतारा, जिसने जनता के बीच उनकी छवि को पहले से कहीं अधिक उदारवादी बनाने का काम किया था. अब योगी की सियासत का असर राजस्थान पर भी पड़ता दिख रहा है. बस फर्क केवल इतना है कि यहां योगी नहीं बल्कि सियासत के असली … Read more

राहुल की यात्रा से मोदी सरकार इतना घबरा गई कि अब कोविड के बहाने करना चाहती डिस्टर्ब- गहलोत

मनसुख मांडविया के पत्र पर गरमा गई सियासत

Ashok Gehlot & Pawan Kheda on Mansukh Mandaviya. चीन में लगातार बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की तरफ से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 प्रोटोकोल की पालना करवाने या यात्रा को स्थगित करने की अपील वाले पत्र पर सियासत गरमा गई है. चूंकि राहुल गांधी की यात्रा आज ही हरियाणा में दाखिल हुई है इससे पहले पिछले 16 दिन से राजस्थान में जारी थी यह यात्रा. ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को भी इस बाबत पत्र लिखा है. मांडविया के पत्र के सामने आने के बाद देशभर की सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ … Read more

OPS के बाद सीएम गहलोत का दूसरा मास्टर स्ट्रोक, योजना पटल पर उतरी तो सत्ता वापसी निश्चित!

img 20221220 wa0234

Rajasthan_News CM Ashok Gehlot. कुछ दिनों बाद चुनावी साल में प्रवेश करने जा रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने का ऐलान करते हुए अपना सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है. सीएम गहलोत ने जनता की उस दुखती रग पर मर्म रख दिया है, जिसे बीजेपी छेड़ना तो दूर, सोचना भी नहीं चाहेगी. हालांकि ये योजना केवल BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों तक सीमित है, फिर भी अगर ये योजना ठीक ढंग से पटल पर उतरी तो महिला वर्ग का वोट शेयर तो कांग्रेस के खाते में जाना पक्का है. सीएम गहलोत द्वारा देश में सबसे … Read more