लोकसभा चुनाव से पहले मारवाड़ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मानवेंद्र सिंह भाजपा में हुए शामिल

Manvendra Singh

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के चलते इन दिनों जारी है दल बदल का खेल, लोकसभा चुनाव से पहले मारवाड़ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद कर्नल मानवेंद्र सिंह ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, मानवेंद्र सिंह फिर से भाजपा में हुए शामिल, मानवेंद्र सिंह 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुए थे शामिल, करीब 7 साल के बाद मानवेंद्र सिंह की भाजपा में हुई है घर वापसी, मानवेंद्र सिंह 2004 से 2009 तक बाड़मेर-जैसलमेर से रह चुके है सांसद, इसके साथ ही 2013 से 2018 तक रह चुके है शिव से विधायक, मानवेंद्र के पिता जसवंत सिंह वाजपेयी सरकार में थे मंत्री

मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ, मोदी मेहनत करता है क्योंकि लक्ष्य बड़े हैं- PM

modi

Loksabha Election: राजस्थान में मिशन 25 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे लगातार जारी है. प्रदेश के कोटपूतली, चुरू और पुष्कर में बीते दिनों हुई सभा के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी ने करौली में चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर शब्दरूपी प्रहार किया व बीते 10 सालों में भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों को जनता के बीच रखा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने फिर कहा जनहित के कार्यों में भी कांग्रेस भ्रस्टाचार करती है. मैं कहता हूं भ्रस्टाचार हटाओ, ये कहते है भ्रस्टाचारी बचाओ. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा राजस्थान कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार … Read more

PM मोदी नेतृत्व में देश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा, कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर- भजनलाल शर्मा

rajasthan politics

Rajasthan Politics: राजस्थान में मिशन 25 को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातर चुनावी दौरे पर है. आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा सीट के सिकराय और जयपुर ग्रामीण के आंधी में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है. कांग्रेस की राजनीति में शुरूआत से ही कथनी और करनी में अंतर रहा है. कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने 70 साल देश पर राज कर जनता को भ्रमित किया. इस दौरान कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, लूट और झूठ का काम किया तथा व्यक्ति को जाति में बांटकर वोट की … Read more

कांग्रेस के 19 स्टार प्रचारकों में से सिर्फ गहलोत, पायलट और डोटासरा ही पूरे प्रदेश में कर रहे प्रचार

rajasthan congress

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर तेजी से जारी है नेताओं के तूफानी दौरे और चुनावी सभाओं का दौर, प्रदेश के 19 स्टार प्रचारक में से सिर्फ 3 ही नेता चुनाव प्रचार को लेकर पूरे राज्य में है सक्रिय, प्रदेशभर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ही कर रहे है प्रचार, बाकी स्टार प्रचारक नहीं निकल पा रहे अपने गृह जिले की लोकसभा सीट से बाहर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली और भंवर जितेंद्र सिंह का अलवर लोकसभा सीट पर है पूरा फोकस, वहीं बायतू विधायक हरीश चौधरी और हेमाराम … Read more

तीन महीने पहले विस चुनाव हारे प्रतापसिंह खाचरियावास जयपुर में कांग्रेस को देंगे संजीवनी!

Pratap Singh vs Manju Sharma

Loksabha Election: बीजेपी के अभेद्य किले के रूप में जाने जानी वाली गुलाबी नगर की जयपुर शहर लोकसभा सीट पर जीत के लिए कांग्रेस ने प्रतापसिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा है. प्रतापसिंह पार्टी के ‘बेबाक’ नेता की पहचान रखते हैं. कांग्रेस इस सीट पर बीते 10 साल से जीत का सूखा झेल रही है. अंतिम बार 2009 में कांग्रेस के महेश शर्मा ने यहां से जीत दर्ज की थी. पिछले दो लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ हार के बाद कांग्रेस को उम्मीद है कि खाचरियावास इस सीट पर कांग्रेस का प्रदर्शन सुधारेंगे. हालांकि बीजेपी की जीत की हैट्रिक रोकने के लिए कांग्रेस के पास किसी पुख्ता योजना का फिलहाल … Read more

दीया कुमारी के सामने चुनाव लड़े सीताराम अग्रवाल को दीया कुमारी ने ही ज्वॉइन करवाई भाजपा

Sitaram Aggarwal

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले लगातार बढ़ रहा भाजपा का कुनबा, आज जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल ने ज्वॉइन की भाजपा, कैबिनेट मंत्री दीया कुमारी ने गत विधानसभा चुनाव में अपने ही सामने चुनाव लड़े सीताराम अग्रवाल को ज्वॉइन करवाई भाजपा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं अग्रवाल, अग्रवाल के साथ कुछ मौजूदा पार्षद सहित 306 लोगों ने भी ज्वॉइन की भाजपा, कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है अग्रवाल, एक बार नरपत सिंह राजवी और एक बार दीया कुमारी से परास्त हुए है अग्रवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में भारत की ख्याति बढ़ाई, कांग्रेस ने किया केवल लूट और झूठ का काम- भजनलाल

bhajanlal sharma

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों प्रदेश की सभी सीटों पर चुनावी दौरा कर रहे हैं. आज मुख्यमंत्री भजनलाल बाड़मेर के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने सोनड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. देश एवं प्रदेश को आगे बढ़ाने में यह चुनाव मील का पत्थर साबित होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की ख्याति बढ़ी है. पूरा विश्व भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है, जो कि प्रधानमंत्री मोदी के अभूतपूर्व नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है. आजादी के … Read more

यूपीए सरकार को फौज पर नहीं था भरोसा, इसलिए बार-बार होती थीं आतंकी घटनाएं- शेखावत

gajendra singh shekhawat

Loksabha Election: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर प्रत्याशी इन दिनों क्षेत्र के तूफानी दौरे कर रहे हैं. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर से भाजपा प्रत्‍याशी गजेंद्र सिंह शेखावत आज लूणी विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं की. इस दौरान शेखावत ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला. शेखावत ने कहा कि यूपीए शासनकाल में बार-बार हुए आतंकी हमलों के बाद भी यूपीए सरकार ने पाकिस्‍तान को मुंहतोड़ जवाब देने की हिम्‍मत नहीं की, क्‍योंकि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को देश की जनता, देश की क्षमता और देश की फौज पर भरोसा नहीं था. शेखावत ने कहा कि मोदी जी के शासनकाल में सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल और एयर … Read more

मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर, जनता देश के विकास के लिए फिर से चुनेगी मोदी सरकार- सीपी जोशी

cp joshi

Rajasthan Politics: देशभर में पहले चरण के लोकसभा चुनाव अब महज 11 दिन शेष बचे है. ऐसे में सभी पार्टियों के नेताओं व प्रत्याशियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सीट से प्रत्याशी सीपी जोशी ने आज चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मतदान दिवस देश के विकास और सुरक्षा के लिए एक मजबूत सरकार चुनने का दिन है. पिछले दस सालों में भाजपा की मोदी सरकार ने देश को परिवार मानकर जिस प्रकार काम किया है, उससे अबकी बार 400 पार सीटें आना तय है, फिर एक बार मोदी सरकार का आना तय है. सीपी जोशी ने … Read more

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ देश का सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक विकास- भजनलाल शर्मा

rajasthan politics

Rajasthan Politics: राजस्थान में लोकसभा चुनाव का प्रचार अब परवान पर है. आज अजमेर लोकसभा क्षेत्र के पुष्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित हुई. इस सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र में भाजपा की सरकार द्वारा बीते 10 सालों में किए गए कामों और योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सदैव देश के विकास एवं प्रगति हेतु कार्य किया है. भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को अपना मूल मंत्र मानकर राष्ट्रनिर्माण एवं जन सेवा का कार्य करते … Read more