ऑपरेशन लोटस फ़ेल होता दिखा तो राज्यपाल के पास आ गया ऊपर से फ़ोन वापस ले लो आदेश- आप

आप के निशाने पर पंजाब के राज्यपाल

Politalks.News/Punjab. दिल्ली के बाद पंजाब में भी विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विश्वास मत पेश करने की राज्यपाल से मांग की थी. इस विशेष सत्र के लिए स्पीकर की तरफ से विप भी जारी कर दिया गया था लेकिन बुधवार को सूबे के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विशेष सत्र बुलाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. गवर्नर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि केवल विश्वास प्रस्ताव को साबित करने के लिए स्पेशल सेशन बुलाने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है. राज्यपाल के इस आदेश के बाद प्रदेश की सियासत का गरमा गई … Read more

बेचारे आदमी पर उछाल रहे हैं कीचड़- नशे में CM मान को विमान से उतारे जाने के दावों पर बोले केजरीवाल

‘सब झूठ और बकवास है’

Politalks.News/Delhi/Punjab. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अक्सर चर्चाओं में रहने की आदत है. भगवंत मान और उनका शराब प्रेम किसी से छिपा नहीं हैं. यही कारण हैं कि वे इन दिनों अपने शराब पीने की लत को लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. जी हां देश की राजनीति इन दिनों सबसे ज्यादा अगर चर्चा किसी मुख्यमंत्री की है तो वो भगवंत मान की. दरअसल ऐसी खबरें हैं कि जर्मनी गए पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट से उतार दिया गया था क्योंकि वे नशे में धुत थे. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी स्थिति ऐसी थी कि वे अपने … Read more

केजरीवाल और चड्डा मिलकर नहीं चलाने दे रहे बेचारे मुख्यमंत्री भगवंत मान को सरकार- अमरिंदर सिंह

अमरिंदर के निशाने पर आम आदमी पार्टी

Politalks.News/Punjab. दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने के बाद से आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद है. जिस तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में काम किया ठीक उसी तर्ज पर वह पंजाब में काम कर रही है. लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर काम ना करने देने का आरोप लग रहा है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व कांग्रेसी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, ‘अरविंद केजरीवाल बेचारे भगवंत मान को काम नहीं करने दे रहे और उनकी जगह प्रदेश के हर छोटे और बड़े फैसले राघव चड्ढा ले रहे हैं.’ सियासी गलियारों में … Read more

कांग्रेस की टक्कर में केजरीवाल ने ‘मेक इंडिया नं 1 अभियान’ का किया आगाज, BJP को लिया आड़े हाथ

make india number one arvind kejriwal 1660730650

Politalks.News/Haryana. एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी ने आज से देश को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देश को जोड़ने के लिए मेक इंडिया नंबर वन अभियान का आगाज किया है. आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज हरियाणा के हिसार से अपने अभियान की शुरुआत की. इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केजरीवाल के साथ मौजदू रहे. आम आदमी पार्टी ने अपने इस अभियान के तहत देश के 130 करोड़ लोगों को एक साथ लाने का संकल्प लिया है. तो वहीं पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केजरीवाल … Read more

BJP नेता तेजिंदर बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार कर ले गई पंजाब पुलिस, भड़के भाजपा नेताओं ने बोला हमला

img 20220506 115733

Politalks.News/Delhi. आप मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्प्णी करना बीजेपी नेता को भारी पड़ गया. तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, मोहाली पुलिस ने तेजिंदर के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, इसी मामले में अब गिरफ्तारी हुई है. तेजिंदर सिंह बग्गा को मोहाली जिला अदालत में आज दोपहर 1 बजे पंजाब पुलिस द्वारा पेश किया जाएगा. बग्गा की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है और बीजेपी नेता अरविंद केजरीवाल और पंजाब की भगवंत मान सरकार भड़क गए हैं. तजिंदर पाल सिंह बग्गा को आज सुबह 5 बजे ही उनके आवास से गिरफ्तार किया … Read more

आप की बदले की कार्रवाई- कुमार के बाद लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, नोटिस चस्पा कर दी धमकी

'बड़े संघियों से नहीं डरे, छोटे संघी की तो बात ही छोड़ दो'

Politalks.News/Punjab-Delhi. पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद लगता है आम आदमी पार्टी के होसलें बुलंद है. शायद इसी कारण पार्टी पंजाब पुलिस के सहारे बीजेपी और अन्य दलों के नेताओं पर हमलावर हैं. बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर पंजाब पुलिस द्वारा केस दर्ज किये जाने के बाद अब इसकी आंच पूर्व आप नेता एवं मशहूर कवि कुमार विश्वास और कांग्रेस नेत्री अलका लांबा पर भी आ गई है. बताया जा रहा है कि आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयानबाजी को लेकर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है. बुधवार को कुमार विश्वास के साथ … Read more

शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में हुई शिकायत दर्ज: एक महीने पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री बने आप नेता भगवंत मान के खिलाफ लगे गम्भीर आरोप, मान द्वारा शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश करने पर शिकायत हुई दर्ज, दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ कथित तौर पर नशे की हालत में गुरुद्वारे में प्रवेश करने पर पुलिस में दर्ज कराई है ऑनलाइन शिकायत, बग्गा ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से भी उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने का किया है अनुरोध, बग्गा ने ट्विटर पर शिकायत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ नशे की हालत में गुरुद्वारा दमदमा साहिब में प्रवेश करने के लिए पुलिस दर्ज कराई शिकायत, मैं डीजीपी पंजाब पुलिस से मेरी शिकायत पर कार्रवाई करने का करता हूं अनुरोध,’ इससे पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर 14 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर नशे की हालत में तख्त दमदमा साहिब में प्रवेश करने पर की थी माफी की मांग

img 20220416 200714

दिल्ली के नेताओं पर पंजाब में हुई FIR तो भड़की BJP- कई राज्यों में है हमारी सरकार, शाह से करेंगे बात

'आप' ने अभी सिर्फ एक राज्य में बनाई है सरकार...'

Politalks.News/Delhi. दिल्ली भाजपा नेताओं पर पंजाब पुलिस द्वारा FIR की कार्रवाई के बाद सियासत गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और नवीन कुमार जिंदल पर पुलिस ने कई मामलों में FIR दर्ज की है. इस पर पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. प्रवेश वर्मा ने कहा कि, ‘आप’ ने अभी सिर्फ एक राज्य में सरकार बनाई है और उन्होंने पुलिस की शक्ति का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है. इस पुरे मामले को लेकर बीजेपी नेता गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलकर पंजाब की पुलिस शक्ति का दुरुपयोग … Read more

पंजाब के लोगों का पैसा ठंडी हवाओं का मजा लेने के लिए नहीं हैं- सिद्धू के निशाने पर मान सरकार

पंजाब सरकार के खिलाफ सिद्धू ने खोला मोर्चा

Politalks.News/Punjab. पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एक बार फिर कांग्रेस के नेता सक्रीय हो गए हैं. पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों एक के बाद एक कई मुद्दों पर प्रदेश की आप सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं. शुक्रवार को अचानक अमृतसर के माल मंडी एरिया में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने जब रेत के दामों को लेकर चर्चा की तो वो चौंक गए और जमकर प्रदेश की मान सरकार पर हमलावर हो गए. सिद्धू ने रेत की कीमतों में आये उछाल को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. सिद्धू ने कहा, ‘केजरीवाल कहते … Read more

पंजाब तो ठीक है लेकिन अन्य चुनावी राज्यों में केजरीवाल के पास नहीं ‘मान’, उधारी के भरोसे पार्टी!

img 20220405 wa0285

Politalks.News/Kejriwal/AAP. दिल्ली के बाद पंजाब में भारी बहुमत से सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अब बाकी राज्यों में अपनी मजबूती के लिए जुट गई है. खासतौर पर पार्टी की नजर अब उन राज्यों पर है जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. इनमें गुजरात, हिमाचल और राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं. इनमें से हिमाचल और गुजरात में इसी साल और राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले साल चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी ने इन राज्यों (Election States) में अपना संगठन मजबूत करना शुरू कर दिया है. आप ने अब 9 राज्यों में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है. लेकिन … Read more