पूनियां हत्याकांड के विरोध में निकाली गई विधायक की शव यात्रा में पहुंचे बेनीवाल, फिर की CBI जांच की मांग
Politalks.News/Navan/HanumanBeniwal. बीते शनिवार नागौर जिले की नावां नावां सिटी में नमक कारोबारी जयपाल पूनिया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में गरमाई सियासत अब तेज हो गई है. पूनियां हत्याकांड के विरोध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पूरी तरह खुलकर गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. RLP मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस जघन्य हत्याकांड की जांच CBI से करवाने की अपनी मांग को दोहराते हुए आज नावां में हत्याकांड के विरोध में निकाली गई नावां विधायक के पुतले की शव यात्रा में भाग लिया. आपको बता दें जयपाल पूनियां हत्याकांड के बाद शनिवार आधी रात को मृतक की पत्नी सरिता पूनिया ने राजस्थान विधानसभा में उप … Read more