दूसरे राज्यों के गुंडे बुलाकर आंदोलन के नाम पर गोलियां चलवाई BJP ने, फिर भी हमने…- बनर्जी का बड़ा बयान

ममता के निशाने पर बीजेपी

Politalks.News/WestBengal. बंगाल में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. बीजेपी द्वारा प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ निकाली गई रैली में जमकर बवाल मचा. नबन्ना चलो मार्च के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. भारी संख्या में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से पूरा जोर लगा दिया गया. वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ. लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से मामला और ज्यादा बढ़ गया और इसके बाद में मार्च ने आगजनी और तोड़फोड़ का रूप ले लिया. यही नहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा एक पुलिसकर्मी के साथ निर्ममता से पिटाई … Read more

2024 के रण को लेकर ममता ने किया बड़े खेल का दावा तो जानें क्यों बोलीं- क्या मैं उनकी नौकर हूँ?

ममता का बड़ा दावा

Politalks.News/MamataBanerjee. केंद्र की मोदी सरकार और ममता बनर्जी के बीच की अदावत किसी से छिपी नहीं है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. यही नहीं बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत के बाद से ममता दीदी अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. यही कारण है कि जब भी ममता बनर्जी को मौका मिलता है वो बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है. इसी कड़ी में आज कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ‘2024 में पश्चिम बंगाल से एक बड़ा खेल होगा … Read more

अर्पिता ने ED के सामने किए कई बड़े खुलासे तो TMC ने बनाई चटर्जी से दुरी, पार्थ की बढ़ी मुश्किलें

शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में चटर्जी की बढ़ी मुश्किलें

Politalks.News/WestBengal/ED. पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. साल 2014 से 2021 तक राज्य के शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उनसे दुरी बना ली है. शुक्रवार को ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता चटर्जी के यहाँ से 22 करोड़ रूपये नकद मिले थे. इसके बाद ED ने अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी को मिले कैश से जुड़े सवालों का सही जवाब ना देने पर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को जहाँ अर्पिता मुखर्जी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, उनके आवास पर मिला कैश पार्थ … Read more

BJP की कैद से मुक्त हो जाइए, 2024 में जनता की सरकार लाइए- शहीद दिवस रैली में ममता ने भरी हूंकार

ममता ने भरी हूंकार

Politalks.News/MamataBanerjee. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज 2 साल बाद फिर से शहीद दिवस का आयोजन किया. कोलकाता में हुए इस कार्यक्रम में बारिश के बावजूद भी जनसैलाब उमड़ पड़ा. हर साल TMC 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती है. आज कोलकाता में शहीद दिवस पर रैली में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी भारी बारिश के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं एवं रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया. ममता बनर्जी ने कहा कि, ‘यहां बारिश हो रही है और सड़कों पर पानी भर गया है लेकिन हमारे समर्थक यहां … Read more

चुनाव बाद हुई हिंसा पर जारी है बवाल, आयोग बोला- ‘बंगाल में कानून का शासन नहीं, शासक का है कानून’

चुनाव बाद हुई हिंसा पर जारी है बवाल

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पश्चात कई हिस्सों में हुई हिंसा को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. बंगाल हिंसा को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के सामने आने के बाद बंगाल में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. कलकत्ता हाई कोर्ट के अनुसार आयोग ने रिपोर्ट जारी कर कहा कि ‘बंगाल में कानून का शासन नहीं है बल्कि यहां तो शासक का कानून है‘. आयोग द्वारा जारी की गई इस अभिव्यक्ति के बाद टीएमसी अपनी प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के निशाने पर आ गई है. बीजेपी ने जहाँ बंगाल में संविधान के नहीं एक व्यक्ति विशेष का राज होने की बात कही तो … Read more