बंगाल: अमित शाह की पोटली से आज निकलेगा भाजपा के चुनावी वादों वाला बंगाल का सियासी ‘भविष्य’

717780 mamata vs amit shah

Politalks.News/WestBengalElection. लोकसभा या विधानसभा से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां विकास योजनाओं के लंबे-चौड़े वादे खूब बढ़ा चढ़ाकर पेश करती हैं और बहुत गंभीर नजर आते हैं. सही मायने में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए यह लोकलुभावन एजेंडा रहता है, जिसे ‘घोषणापत्र’ (मेनिफेस्टो) कहा जाता है. जिसमें यह बताने की कोशिश की जाती है कि अगर हम सत्ता में आए तो हमारे शासन के विकास को लेकर ये नीतियां रहेंगी. ऐसा ही कुछ आज पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी वहां जनता को लुभाने के लिए सबसे बड़ी घोषणाएं करने वाली है. जिसके लिए राजधानी दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ … Read more

बंगाल में आज पीएम मोदी-शाह और दीदी की दहाड़, BJP का घोषणा पत्र होगा जारी, झटका देंगे अधिकारी

be92bc8f 5167 4337 ab59 e1d30bcb761f

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी भारतीय जनता पार्टी के सबसे दिग्गज नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर हैं. इसके साथ ही बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी. शाह आज शाम 5:30 बजे कोलकाता के ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर में घोषणापत्र जारी करेंगे. उधर बीजेपी के एक से बढ़कर एक फायर ब्रांड स्टार प्रचारकों से अकेले लोहा ले रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी व्हीलचेयर को अपना हथियार बनाकर तीन रैलियां करेंगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे पश्चिम … Read more

पीएम मोदी ने बीजेपी को बताया बंगाल की असल पार्टी, याद आए आशुतोष और श्यामाप्रसाद मुखर्जी

पीएम मोदी ने बीजेपी को बताया बंगाल की असल पार्टी

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा पुरे जोर शोर के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई है. बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होने है ऐसे में जैसे जैसे पहले चरण की चुनावी तारीख नजदीक आती जा रही है बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता बंगाल का महिमा गान करते नजर आ रहें हैं. वहीं TMC की एकमात्र स्टार प्रचारक बची ममता बनर्जी अपनी व्हीलचेयर के सहारे चुनावी सभाओं में दम भर रही है. प्रथम चरण के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बंगाल और असम में एक के बाद एक चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहें हैं. पीएम मोदी ने आज बंगाल के खरगपुर में एक चुनावी रैली … Read more

ममता ने BJP नेताओं को बताया दुशासन, दुर्योधन व मीर जाफर तो शुभेंदु ने भी दिया ये बड़ा जवाब

शुभेंदु अधिकारी ने किया ममता बनर्जी पर पलटवार

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और सत्ता को लालायित भारतीय जनता पार्टी के बीच जारी जुबानी जंग में भाषा की मर्यादा खत्म सी होती जा रही है. एक ओर जहां टीएमसी के ‘खेला-होबे‘ के नारे पर बीजेपी का ‘विकास-होबे‘ की जुबानी जंग चल रही है, तो वहीं शुक्रवार को टीएमसी और बीजेपी ने अपनी जुबान में धार तेज करते हुए एक दूसरे पर नए शब्द बाण छोड़े. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल की एक रैली में जहां बीजेपी नेताओं की तुलना दुशासन, दुर्योधन और मीर जाफर जैसे नामों से की, तो पलटवार करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलना … Read more

बंगाल भाजपा में खुलकर सामने आई अंतर्कलह, पार्टी ने शीर्ष नेताओं को तुरन्त दिल्ली किया तलब

बंगाल भाजपा में खुलकर सामने आई अंतर्कलह

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायकों और अन्य नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर जश्न मनाने वाली भारतीय जनता पार्टी को अब अपनी ही पार्टी में विरोध और बगावत का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी द्वारा चुनाव में पार्टी में अभी अभी आए टीएमसी व अन्य दलों के या बाहरी लोगों को टिकट दिए जाने से बीजेपी के मूल कार्यकर्ताओं में अंतर्कलह बढ़ गई है. मंगलवार को पार्टी के कोलकाता स्थित दफ्तर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे और विरोध दर्ज कराया. यही नहीं मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के कार्यकर्ताओं का एक वर्ग इस दौरान हिंसक हो गया और पत्थरबाजी … Read more

व्हीलचेयर को बना सियासी हथियार ममता ने दूसरे दिन भी भरी हुंकार- मैं एक स्ट्रीट फाइटर, लड़ने को हूं तैयार

व्हीलचेयर को बना सियासी हथियार ममता ने भरी हुंकार

Politalks.News/WestBengalElection. 27 मार्च से शुरू हो रहे बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच ‘सियासी खेला‘ चरम पर है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं इन दोनों पार्टियों की सियासी तपिश और तेज बढ़ती जा रही है. दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में सभी तरह की चालें चल रहें हैं. कभी पीएम मोदी और अमित शाह भारी पड़ते हैं तो कभी तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी. लेकिन अब भाजपा से निपटने के लिए दीदी को एक नया मजबूत हथियार मिल गया है. ममता इसी पर विराजमान होकर भाजपा हाईकमान को ललकार रहीं हैं. पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता … Read more

व्हीलचेयर से ममता का बड़ा हमला, कहा- घायल शेरनी ज्यादा खतरनाक होती है, मैं कभी झुकूंगी नहीं

Mamata Banerjee 6

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है. हाल ही में नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के चार दिन बाद रविवार को टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सड़क पर उतर कर संघर्ष करने की अपनी छवि के अनुरूप व्हीलचेयर पर बैठकर तृणमूल कांग्रेस के एक रोड शो का नेतृत्व किया. ममता बनर्जी के गढ़ पार्क स्ट्रीट से शुरू हुआ टीएमसी का रोड शो पांच किलोमीटर लम्बा था. ममता के साथ टीएमसी के वरिष्ठ नेता भी थे. ममता हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं, जबकि सुरक्षाकर्मी उनकी व्हीलचेयर को पकड़ कर आगे बढ़ा रहे थे. घंटे भर … Read more

ममता दीदी के दूत बने अटल के मंत्री सिन्हा ने किया BJP को ‘कुरेदना’ शुरू, मोदी-शाह को लेकर बोले ये बात

Img 20210313 Wa0276

Politalks.News/WestBengalElection. कहा जाता है चुनावी माहौल में किसी भी व्यक्ति को नाराज नहीं करना चाहिए नहीं तो वह बहुत बड़ा ‘घातक’ बन जाता है. आज हम एक ऐसे पुqराने दिग्गज नेता की बात करेंगे जो मौजूदा भाजपा से खार खाए बैठे हैं. पिछले तीन वर्षों से वह पीएम मोदी और अमित शाह की नीतियों से खफा हैं. इसका कारण है कि वर्ष 2014 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने उन्हें पार्टी से दरकिनार कर दिया था. तभी से वे कई बार सार्वजनिक मंचों से भाजपा की ‘खिलाफत’ करने में लगे हुए हैं. इन दिनों बंगाल समेत पांच राज्यों में … Read more

बंगाल की सियासत में किसान आंदोलन की एंट्री, नंदीग्राम में बोले राकेश टिकैत- ‘भगोड़े’ को मत देना वोट

नंदीग्राम में बोले राकेश टिकैत- 'भगोड़े' को मत देना वोट

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में जैसे भारतीय जनता पार्टी ने ठान लिया है कि हम हर हाल में सत्ता लेकर रहेंगे वैसे ही किसान नेताओं ने भी भाजपा को परास्त कर तीनों कानून वापस करवाने के लिए अब नई रणनीति बनाई है. 108 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा जमाए किसानों का आंदोलन पिछले कुछ समय से कमजोर भी पड़ने लगा है. ऐसे में केंद्र सरकार के खिलाफ उनकी हुंकार कमजोर न पड़े इसके लिए किसान संगठन से जुड़े नेताओं ने दिल्ली से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर बंगाल की धरती पर भाजपा को घेरने पहुंच गए हैं. माना जा रहा है कि यह किसान नेता भारतीय जनता पार्टी से बदला … Read more

बंगाल में BJP को वोट न देने की अपील के साथ शुरू हुआ किसान नेताओं का अभियान, नंदीग्राम में सभा आज

Img 20210313 Wa0088

Politalks.News/WestBengalElection. केन्द्र के तीनों कृ़षि कानूनों के विरोध में उठी आग अब दिल्ली और उसके आस-पास के राज्यों से दूर यानी चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई है. 100 दिनों से ज्यादा समय से दिल्ली की लगभग सभी सीमाओं पर डटे किसान संगठनों के वरिष्ठ नेताओं ने अब पश्चिम बंगाल पहुंचकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार से सिलसिलेवार तीन दिन तक किसान नेता महापंचायतें, रैलियां, जनसभाएं आदि के जरिए नए कानूनों को लेकर भाजपा की घेराबंदी करेंगे और बंगाल की जनता से भाजपा को वोट नहीं देने की अपील करेंगे. हालांकि ये किसान नेता किसी एक दल का समर्थन नहीं देने की राह पर है, हां … Read more