राहुल गांधी ने बनाई बंगाल प्रचार से दूरी, मोदी-शाह-ममता के लिए लोगों की जान से ज्यादा सत्ता है जरूरी?

राहुल गांधी ने बनाई बंगाल प्रचार से दूरी

Politalks.News/Corona/Election. देशभर में बेकाबू कोरोना कहर के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने एक अच्छी पहल करते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से अपने आपको किनारा कर लिया है, यानी राहुल अब बंगाल में कोई जनसभा नहीं करेंगे. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘कोविड की स्थिति को देखते हुए मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सार्वजनिक रैलियों को रद कर रहा हूं‘. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का यह फैसला सराहनीय कहा जा सकता है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बाकी नेताओं को भी बड़ी सार्वजनिक रैलियों के परिणामों पर विचार करने की सलाह दी है, राहुल ने कहा कि वे ऐसे हालात … Read more

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोनार बांग्ला’ और ममता दीदी के ‘खेला होबे’ को राहुल गांधी ने किया ‘परिभाषित’

राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी और ममता दीदी

Politalks.News/WestBengalElection. भाजपा का सोनार बांग्ला तो तृणमूल कांग्रेस का खेला होबे सब ड्रामा है, बंगालवासियों, मैं तुम्हें यही बताने आया हूं. आने में देर जरूर हुई है लेकिन मैं भाजपा और टीएमसी को लेकर सचेत करना चाहता हूं. पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच जारी सियासी रस्साकशी से बंगाल जरूर दो हिस्सों में बंट जाएगा- यह कहना है विधानसभा चुनाव के एलान के बाद बंगाल की धरती पर पहली बार पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का. बुधवार को जब राहुल गांधी चुनाव के आधे चरण के चुनाव बीत जाने के बाद बंगाल पहुंचे तब उन्होंने आक्रामक अंदाज में दो चुनावी जनसभाएं की. भले ही राहुल गांधी बंगाल … Read more

कहां गायब हो गए शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम सीट पर हुई वोटिंग के बाद से नहीं अधिकारी का कोई अता-पता

कहां गायब हो गए शुभेंदु अधिकारी?

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में आर-पार की जंग चरम पर है. लेकिन कुछ ऐसा भी हो रहा है जिससे सभी अचंभित हैं. पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की ओर से सबसे ज्यादा प्रचार जिस नेता का हुआ वे शुभेंदु अधिकारी हैं. हर नेशनल चैनल और अखबार के वो आंखों के तारे थे, लेकिन जब तक की नंदीग्राम में वोटिंग नहीं हो गई, तब तक. अब 1 अप्रैल को हुई वोटिंग के बाद से शुभेंदु अधिकारी का कोई अता-पता नहीं है, किसी को नहीं पता की शुभेंदु अधिकारी और उनका परिवार कहां है. तीसरे चरण में 1 अप्रैल को उनकी नंदीग्राम सीट पर मतदान हुआ था … Read more

आखिर आधे मतदान के बाद अब क्यों आई कांग्रेस को बंगाल की याद? कल होगी राहुल की पहली सभा

आखिर आधे मतदान के बाद अब क्यों आई कांग्रेस को बंगाल की याद?

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों के मतदान तक ऐसा ही लग रहा था कि बंगाल में सिर्फ दो ही पार्टियां तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ही चुनाव लड़ रही हैं, जैसा कि ज्यादातर हिंदी भाषी राज्यों में सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता है. लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी के राजकुमार के कल घोषित हुए बंगाल दौरे के कार्यक्रम के बाद कहीं थोड़ा अहसास हुआ कि नहीं बंगाल में कम ही सीटों पर सही लेकिन कांग्रेस भी लड़ रही है. अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बंगाल में चुनाव की कमान संभालेंगे. 14 अप्रैल गुरुवार को राहुल गांधी रैली करने के … Read more

ममता दीदी के जबरा फैन बने पीके अड़े अपनी बात पर- बंगाल में 100 सीटें बीजेपी के लिए दूर की कौड़ी

ममता दीदी के जबरा फैन बने पीके अड़े अपनी बात पर

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में हर किसी की नज़र तृणमूल कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर टिक गई हैं. बंगाल में बचे चार चरण के सियासी घमासान के बीच प्रशांत किशोर ने आज एक बार फिर बीजेपी के 100 से कम सीटें जीतने के दावे के साथ ही अपने मन की भड़ास भी निकाली. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में वायरल ऑडियो को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि उस ऑडियो में मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जो पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ना कहा हो. पीके ने इस दौरान चुनाव आयोग को भी अपने निशाने पर रखा. वायरल ऑडियो चैट पर प्रशांत किशोर की दो टूक वायरल … Read more

BJP और TMC के बीच तेज हुआ सियासी घमासान, दोनों के बीच की लड़ाई ने बंगाल को किया बदनाम

img 20210410 wa0245

Politalks.News/WestBengalElecction. हर समय टकराव. वही घिसे पिटे आरोप, दोनों ओर से चल रही जुबानी जंग का आखिर कब होगा समापन, हालांकि यूं ही अभी कुछ दिन और चलेगा यह घमासान. चुनावी रैलियों में हर बार वही बातें सुन-सुन कर अब देशवासी भी पक गए हैं. हम बात कर रहे हैं बंगाल में विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच मचे सियासी घमासान की. कहने को तो बंगाल के अलावा भी चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं. लेकिन ‘भाजपा और तृणमूल के नेताओं ने बंगाल को सियासत के बाजार में पूरी तरह से बदनाम कर के रख दिया है‘. दो महीने से अधिक हो गए हैं … Read more

नोटिस पर बोलीं ममता- आयोग अपना काम ठीक से करे, PM मोदी के खिलाफ शिकायत क्यों दर्ज नहीं की

नोटिस पर बोलीं ममता- आयोग अपना काम ठीक से करे

Politalks.News/WestBengalElection. बीती 3 अप्रैल को हुगली के तारकेश्वर में मुस्लिम मतदाताओं से साम्प्रदायिक अपील को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग से मिले नोटिस के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ओर ज्यादा एग्रेसिव होते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. यही नहीं आयोग के नोटिस पर उलटा सवाल उठाते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने गुरुवार को एक बार फिर कहा कि वह अब भी एकजुट होकर वोट करने की अपील करेंगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि रोजाना हिन्दू-मुस्लिम करने वाले पीएम मोदी और अन्य बीजेपी नेताओं को नोटिस क्यों नहीं दिया गया. सीएम ममता ने यह भी कहा कि यदि उन्हें 10 कारण … Read more

बंगाल चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर हो सकती है ‘बालाकोट’ जैसी कार्रवाई! मिल रहे संकेत

छत्तीसगढ़ में हो सकती है 'बालाकोट' जैसी कार्रवाई !

Politalks.News/Naxalite/BengalElection. छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में शनिवार को हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ़ के 22 जवान मारे गए और 32 घायल है वहीं CRPF का एक जवान अब भी लापता है. जहां एक ओर इस घटना को लेकर देशभर में रौष व्याप्त है वहीं अब इस मामले को लेकर नई चर्चा चल पड़ी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘बालाकोट‘ जैसी एक और स्ट्राइक छत्तीसगढ़ के नक्सलियों पर देखने को मिल सकती है. यह बात इसलिए चर्चाओं में आई है कि बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के चलते अर्धसैनिक बल पर हमले की आशंका को पहले ही जता दिया गया था. जी हां, भारत की राजनीति … Read more

कोरोना के बढ़ रहे ऐतिहासिक मामलों के बीच चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने के नेता अपना रहे सियासी ‘हथकंडे’

img 20210407 wa0232

Politalks.News/Corona/Election. चुनाव, सत्ता, भीड़, रोड शो, और जनसभाएं नेताओं के लिए कितने मायने रखती है, मौजूदा समय में देखा जा सकता है. नेताओं के भाषण सुनने के लिए मैदानों में भीड़ से खचाखच भरे होने चाहिए, तभी उन्हें अपना ‘जनाधार‘ समझ में आता है. वहीं दूसरी तरफ देशभर में जबरदस्त तेजी के साथ कोरोना वायरस के विकराल रूप लेने पर कई राज्य सरकारों ने भीड़भाड़ और लोगों को एक जगह इकट्ठे होने पर पाबंदियां लगा दी हैं. लेकिन यह नियम फिलहाल बंगाल में लागू होते नहीं दिख रहे हैं. पूरा देश महामारी से ‘जल‘ रहा है तो दूसरी ओर चुनावी जनसभाओं और रोड शो जस की तस आयोजित किए जा … Read more

बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी का बड़ा खेला, दीदी की बंदूक से दीदी पर ही साधा निशाना

PM मोदी ने बिगाड़ा दीदी का खेला

Politlaks.News/WestBengalElection2021. भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर अपना 41वां स्थापना दिवस बना रही है वहीं देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. बंगाल में जारी तीसरे चरण के मतदान के दौरान पार्टी के प्रचार के लिए बंगाल जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर आज सुबह दिल्ली में वीसी के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा ये मंत्र रहा है- व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश. ये परंपरा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर आज तक अनवरत चली आ रही है. वहीं कार्यकर्ताओं को … Read more