गरीब की हाय ने 2014 में झटका, 17 में पटका, 19 में कर दिया साफ, 22 में पड़े सीट बचाने के लाले- मोदी

‘दुर्बल को न सताइए, जाकी मोटी हाय’

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत आज पांचवें चरण का मतदान जारी है. प्रदेश के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है. वहीं सभी राजनीतिक दल अब छठे और सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं.  रविवार सुबह बीजेपी के फायरब्रांड नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्ती पहुंच NDA गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया. बस्ती पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ‘कबीर जी घोर परिवारवादियों के लिए बहुत पहले कह गए थे. दुर्बल को न सताइए, जाकी मोटी हाय. गरीब … Read more