बारां में मारपीट से आहत 250 दलित परिवारों ने अपनाया बौद्ध धर्म, सांसद बेनीवाल ने उठाए सवाल

'दलित परिवार ना करें आहत होकर धर्म परिवर्तन'

Politalks.News/Rajasthan. देशभर में इन दिनों धर्म परिवर्तन की ख़बरें आम हो चली है. इसी कड़ी में राजस्थान के बारां जिले के भूलोन गांव में 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपना लिया. कहा जा रहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान मारपीट से आहत होकर दलितों ने धर्म परिवर्तन किया है. यही नहीं इन लोगों ने अपने घरों से देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों को बैथली नदी में विसर्जित कर दिया. इन दलितों पर हुए अत्याचार और उनके धर्म परिवर्तन को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने इस मामले में सवाल उठाते हुए कहा … Read more

ERCP परियोजना तैयार होने पर मिलेगी बाढ़ से निजात, लेकिन बीजेपी कर रही है इस पर राजनीति- गहलोत

बाढ़ग्रस्त इलाकों का सीएम गहलोत ने किया हवाई सर्वेक्षण

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से आम जान प्रभावित है. पिछले दो से तीन दिनों में बरसात ऐसी तबाही लेकर आई कि 6 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. फिलहाल राजस्थान में मानसून की रफ्तार कम पड़ चुकी है और बारिश का यह विराम कहीं न कहीं आमजन को सुकून देने वाला है, लेकिन, प्रदेश के 10 शहरों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है. झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जालोर, सिरोही और टोंक में हालात ये है कि यहां के बांध पूरी तरह से भर चुके हैं. ऐसे में बुधवार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हवाई दौरे … Read more