ऊंटगाड़ियों में बाजरा भर किसानों के साथ सिविल लाइंस पहुंचे किरोड़ी, इंटेलीजेंस फिर हुई फेल!
Politalks.News/Rajasthan. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा आज एक बार फिर एक्शन में नजर आए. प्रदेश में बाजरे की एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर किरोड़ी मीणा ने आंदोलन का झंडा बुलंद किया है. किरोड़ी मीणा आज एक बार फिर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की इंटेलिजेंस को धता बताकर अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ सिविल लाइंस फाटक पहुंच गए और धरना दिया. इस बार किरोड़ी मीणा ऊंटगाड़ियों में बाजरे की बोरियां लादकर पहुंचे थे. सिविल लाइंस फाटक पर बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे किरोड़ी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि, ‘प्रदेश में बाजरे की एमएसपी पर खरीद को लेकर मैं अन्नदाताओं के साथ सिविल लाइन फाटक … Read more