शिवसेना का BJP पर हमला- गैर भाजपा शासित राज्यों के राज्यपाल ‘दुष्ट हाथी’ जिनके महावत दिल्ली में
Politalks.News/Maharashtra. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे एक संपादकीय में गैर भाजपा शासित राज्यों के गवर्नरों पर जमकर निशाना साधा है. सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि गैर भाजपा शासित राज्यों के राज्यपाल ‘दुष्ट हाथी’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं. वो प्रजातांत्रिक संविधान, कानून और राजनीतिक संस्कृति को कुचलने का काम कर रहे हैं. महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशयारी का नाम लिए बिना ‘सामना’ में यह भी लिखा गया है कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है वहां केंद्र सरकार राज्य में अस्थिरता लाने के लिए राज्यपाल का इस्तेमाल कर रही है. गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल दुष्ट हाथी- सामना शिवसेना के … Read more