नेहरू की नजरअंदाजी पर बिफरे गहलोत- देश के गद्दारों को आजादी का सेनानी बताना वीरों का अपमान

नेहरू के योगदान को कमतर दिखाना मोदी सरकार की बेवकूफी

Politalks.News/Rajasthan. आजादी के अमृत महोत्सव के पोस्टर में देश के पहले प्रधानमंत्री और देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू की फोटो नहीं होने पर सीएम गहलोत ने बिफरते हुए विरोध जताया है. सीएम गहलोत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि, ‘अपना तन, मन, धन और जीवन देश की आजादी की लड़ाई लड़ने एवं आधुनिक भारत की नींव रखने के लिए लगा देने वाले पंडित नेहरू के योगदान को कमतर दिखाने के कुप्रयास का खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा और समय आने पर देश मोदी सरकार को सबक सिखाएगा’. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद … Read more