नरम पड़े राज ठाकरे के तेवर, जेल जाने के डर से रद्द किया अयोध्या दौरा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
Politalks.News/Maharashtra/RajThackeray. हाल ही में भारी विरोध के बीच अपने अयोध्या दौरे को स्थगित कर चुके महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) सुप्रिमो राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने बीते रोज पुणे के एक सभागार में में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राज ठाकरे ने बताया कि 1 जून को उनके कूल्हे की हड्डी की सर्जरी होनी है, जिसके प्रभाव से उबरने के बाद वह एक और रैली को संबोधित करेंगे. इस जनसभा के दौरान अपनी नेचर के विपरीत राज ठाकरे बहुत नरम नजर आए जबकि कयास लगाये जा रहे थे कि इस रैली में राज ठाकरे उत्तर प्रदेश के सांसद बृजभूषण सिंह पर तीखा हमला करेंगे तो वहीं अपने चचेरे भाई … Read more