उत्तराखंड पहुंची ‘औरंगजेब विवाद’ की धधक, 17 जगहों के नाम बदले तो विपक्ष उबला

Uttarakhand

महाराष्ट्र से शुरू हुए औरंगजेब विवाद की धधक अब देश के अन्य राज्यों में भी पहुंच रही है. इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने राज्य के हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल सहित कई जिलों और इनकी जगहों के नाम बदलने पर मुहर लगाई है. वहीं कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर बीजेपी की धामी सरकार पर हमला बोला है. चार जिलों का नाम बदला उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में स्थित विभिन्न जगहों के नाम बदलने की घोषणा की है. हरिद्वार जिले के औरंगजेबपुर का नाम अब शिवाजी नगर होगा. वहीं गाजीवाली का नाम … Read more

‘फिल्म देखकर जागने वाले हिंदू…’ औरंगजेब विवाद को लेकर बोले राज ठाकरे

raj thackeray

महाराष्ट्र में औरंगजेब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. औरंगजेब कब्र को हटाने से लेकर प्रदर्शन और नागपुर में हिंसा तक की घटनाएं हो चुकी है. इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे ने इस विवाद पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने इतिहास से जुड़ी जानकारियों के लिए व्हाटसअप पर आने वाले संदेशों पर निर्भर न रहने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि एक फिल्म देखकर जागने वाले हिंदू किसी काम के नहीं है. राज ठाकरे ने लोगों को उकसावे में न आने और विचलित न होने की अपील भी की. राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में वार्षिक गुड़ी पड़वा रैली को … Read more

‘राणा सांगा बनाम बाबर’ विवाद फिर पकड़ने लगा तूल, बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं सपा

rana sanga controvsry

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा खड़ा किया गया ‘राणा सांगा बनाम बाबर’ विवाद अब तूल पकड़ने लगा है. सदन में मेवाड़ योद्धा राणा सांगा पर टिप्पणी पर बखेड़ा करने के बाद अब रामजीलाल का नया बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत बयान नहीं दिया है. ऐसे में माफी का तो सवाल ही नहीं उठता है. उन्होंने ये भी कहा कि बयान देने का मतलब किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है लेकिन बयान ऐतिहासिक संदर्भों को लेकर है, जिसमें कुछ भी गलत नहीं है. ऐसे में लगने लगा है कि अब यह मामला गंभीर होते जा रहा है. सपा सांसद … Read more

महाराष्ट्र में क्यों भड़की हिंसा, क्या थी अफवाह, जिस पर जल उठा नागपुर

maharashtra politics

महाराष्ट्र की राजनीति में औरंगजेब और मुगल बादशाह की कब्र से जुड़ा विवाद खत्म नहीं हो रहा है. अब इस विवाद ने हिंसा का रूप धारण कर लिया है. खुल्दाबाद में बनी औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग के साथ नागपुर में हिंसा भड़क गयी और दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई. कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं. घटना में चार आमजन सहित कई पुलिसवालों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार, डीसीपी पर कुल्हाड़ी से हमला भी हुआ है. सीएम और डिप्टी सीएम ने शांति की अपील की है. दरअसल, … Read more

अबू आजमी ने खड़ा किया नया विवाद, फिर कसे औरंगजेब की तारीफ में कसीदे

abu azmi aurangzeb controversy

महाराष्ट्र की राजनीति में औरंगजेब नाम का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जब से विक्की कौशल की ​छत्रपति संभाजी की जीवनी पर आधारित फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हुई है, य​ह विवाद विकराल हो चला है. प्रदेश की विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी पहले ही इस मुद्दे पर बयान देकर विवादास्पद माहौल पैदा कर चुके हैं. विवाद बढ़ा तो यू टर्न लेते हुए माफी भी मांग ली लेकिन मौजूदा सत्र से निष्काषन झेलना पड़ा. अब मुगल बादशाह औरंगजेब का महिलामंडन करते हुए उन्होंने फिर से एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. सपा विधायक ने मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि मैं … Read more

‘औरंगजेब विवाद’ में अब ‘छावा’ बने सीएम फड़णवीस, बैकफुट पर आया विपक्ष

devendra fadnavis

महाराष्ट्र की राजनीति में बीते एक महीने से ‘औरंगजेब विवाद’ छाया हुआ है. छत्रपति संभाजी की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘छावा’ के रिलीज होने के बाद छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुलाबाद से मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है. हालांकि सपा सहित विपक्ष के कुछ नेता इस कहानी को अलग दिशा में घुमाते हुए औरंगजेब को एक जनता का हमदर्द वाला बादशाह घोषित करवाने पर आतुर हैं. इसी बीच औरंगजेब विवाद की फिल्म में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ‘छावा’ बनकर सामने आए हैं और उन्होंने इस कब्र को हटाने का समर्थन किया है. इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भारतीय जनता पार्टी … Read more

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी पर भारी पड़ रहा ‘औरंगजेब विवाद’! उद्धव और अखिलेश हुए आमने-सामने

maharashtra

महाराष्ट्र की राजनीति में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद भी हलचल समाप्त नहीं हो पा रही है. हालांकि यहां प्रारंभिक तौर पर विपक्षी महागठबंधन मृतप्राय: स्थिति में है लेकिन प्रदेश में पनप रहा ‘औरंगजेब विवाद’ बची कुची एमवीए पर भी भारी पड़ता दिख रहा है. इस विवाद के चलते शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव आमने सामने होते दिखाई दे रहे हैं. बीजेपी इस मुद्दे पर पहले से ही हमलावर है. फिलहाल आपसी टकराव को देखते हुए कांग्रेस ने इस सब से दूरी बना रखी है. दरअसल विधानसभा में मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा वाली टिप्पणी को लेकर सपा विधायक अबू आजमी को बुधवार को … Read more