तेलंगाना में बीजेपी ने फिर से खेला हिन्दू कार्ड! मुस्लिम आरक्षण खत्म होगा

amit shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण को खत्म करने का वादा जनता से किया है. अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना के गडवाल और जोगुलाम्बा में दो चुनावी रैलियां करते हुए कहा कि अगर तेलंगाना में भाजपा की सरकार आती है तो राज्य में मुस्लिम आरक्षण खत्म किया जाएगा. चुनावी रैली को हिंदूत्व से जोड़ते हुए शाह ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो तेलंगाना के लोगों को अयोध्या राम मंदिर की मुफ्त यात्रा सनिश्चित करेगी. उन्होंने ये भी कहा कि मुस्लिम आरक्षण को समाप्त करके ओबीसी और एससी-एसटी कोटा को बढ़ाया जाएगा. शाह ने भारत राष्ट्र समिति-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और भ्रष्टाचार … Read more

‘कांग्रेस के जय और वीरू में लूट की होड़’ – मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह ने कसा किस पर ये तंज

mp election

Mp Politics: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं. जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे वैसे राजनीतिज्ञों की जुबानी कड़वाहट भी बढ़ती जा रही है. एमपी में भी बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच कोल्ड वॉर भी तेज होता जा रहा है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि कमलनाथ मध्य प्रदेश की जनता का अपमान कर रहे हैं. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी जय-वीरु की जोड़ी है, इनमें लूट की होड़ लगी है. सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि यह कमलनाथ का प्रदेश नहीं है, उनको मध्यप्रदेश से लगाव ही नहीं है, उनका नरा मध्य … Read more

मध्यप्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के बागियों के लिए बसपा-आप ने दिया ‘हम हैं ना’ का दिलचस्प ऑफर

mp election

MadhyaPradesh Election: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी छठी सूची जारी करने के साथ ही मध्यप्रदेश की सभ 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. अंतिम सूची में विदिशा और गुना सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं. कांग्रेस अपनी सूची पहले ही जारी कर चुकी है. अन्य छोटी पार्टियों के नामों की घोषणा चल रही है. हालांकि मध्यप्रदेश में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही होना है. ऐसे में दोनों पार्टियों की ओर से बगावती सुर भी उभर रहे हैं. कांग्रेस ने अपने 7 टिकट फिर से बदले हैं, वहीं बीजेपी की ओर से भी ऐसा किए जाने की संभावना तीव्र है. प्रदेश … Read more

आगामी विधानसभा चुनावों में दो राज्यों में जीत पक्की, राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला

rahul gandhi

Rahul Gandhi on rajasthan election: देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इसी साल विधानसभा चुनावों की घोषणा होना बाकी है. इससे पहले ही कांग्रेस के एक नेता ने एमपी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत तय होने की भविष्यवाणी कर दी है. उनके मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है लेकिन विजयश्री कांग्रेस के हाथ ही लगेगी. तेलंगाना में भी कांग्रेस के जीतने के आसार प्रबल है क्योंकि वहां बीजेपी पहले से ही साफ हो चुकी है. यह दावा किया है कांग्रेस के वायनाड़ सांसद राहुल गांधी ने, जो दिल्ली में एक मीडिया हाउस इवेंट में बोल रहे थे. यहां … Read more

कर्नाटक में लिंगायत समुदाय बिगाड़ सकता है कांग्रेस का खेल! वोक्कालिगा को लुभाने में जुटी बीजेपी

karnataka election

karnataka assembly election special news: कर्नाटक में 224 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के साथ साथ अन्य स्थानीय पार्टियां प्रचार कार्यों में जमकर पसीना बहा रही है. 10 मई को विस चुनाव होने हैं और कांग्रेस का पूरा ध्यान लिंगायत समुदाय पर लगा है. चूंकि कांग्रेस ने अब तक 165 उम्मीदवारों की सूची जारी कर अग्रिम बढ़त ले ली है लेकिन अभी भी लिंगायत समुदाय पर कांग्रेस की पूरी नजर है. प्रदेश की करीब 124 सीटों पर लिंगायत समुदाय का दबदबा है. हालांकि इस समुदाय का कांग्रेस को पूर्ण समर्थन प्राप्त है लेकिन कुछ शर्तों के चलते यहां कांग्रेस का खेल बिगड़ सकता … Read more

आगामी विस चुनाव से पहले अपना वजूद खो देगी शिवसेना! जयंत पाटिल के निशाने पर एकनाथ सरकार

img 20230319 160634

Jayant Patil on Eknath Shinde Government: महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष जयंत पाटिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी शिवसेना पर हमला बोला है. पाटिल ने दावा किया है कि आगामी चुनावों से पहले शिवसेना अपना वजूद खो देगी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 2024 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी बनाम महाविकास अघाड़ी (MVA) में ही होगा. पाटिल ने ये भी कहा कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के अस्तित्व पर सवालिया निशान खड़ा होगा और शिंदे गुट का वजूद खत्म हो जाएगा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राकांपा नेता जयंत पाटिल ने कहा कि बीजेपी स्थानीय राजनीतिक पार्टियों के अस्तित्व को मान्यता … Read more

मेघालय व नगालैंड की 60 में से 59-59 सीटों पर मतदान शुरु, नगालैंड को मिलेगी पहली महिला विधायक?

img 20230227 021808

Meghalaya & Nagaland Assembly Elections 2023: पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दोनों ही राज्यों में सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक रहेगी जारी. बता दें नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा में से 59 सीटों के लिए मतदान जारी है, एक सीट पर पहले ही बीजेपी का सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है. वहीं, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह का बीमारी की वजह से 20 फरवरी को निधन हो जाने के बाद पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में मतदान नहीं होगा. ऐसे में … Read more

त्रिपुरा विस चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, सीएम साहा को टाउन बार्दोवाली से टिकट

Tripura Assembly Elections 2023

Tripura Assembly Elections 2023: 60 सदस्यों वाली त्रिपुरा विधानसभा के लिए होने वाली चुनावों के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने 48 जबकि कांग्रेस ने 17 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के चलते बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने पार्टी हेडक्वार्टर में मीटिंग की जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे थे. उसके बाद 48 नामों का ऐलान … Read more

त्रिपुरा में बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस ने बनाया त्रिगुट, लेकिन राह में रोड़ा बनेगी दीदी की टीएमसी

img 20230126 005334

Assembly Election in Tripura. त्रिपुरा में 60 सीटों पर विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है. फिलहाल यहां बीजेपी का राज है और माणिक साहा मुख्यमंत्री हैं. बता दें, बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनावों में 36 सीटें जीतकर CPI(M) की 25 सालों की सत्ता को यहां से उखाड़ फेंका था. इस चुनाव में भी बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर यहां चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में हाशिए पर पहुंची कांग्रेस भी त्रिपुरा में अपना दमखम लगाती दिख रही है. इसके लिए कांग्रेस ने त्रिगुट गठबंधन तैयार किया है जो बीजेपी के लिए रास्ते का कांटा साबित हो सकता है. कांग्रेस यहां कर्नाटक … Read more

विशेष: राजस्थान में नहीं रोका गया आप को तो कांग्रेस के अरमानों पर फिर सकती है ‘झाडू’

img 20221214 001230

Rajasthan Assembly Election 2023. राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में करीब 10 महीने शेष हैं लेकिन गुजरात विस चुनाव के परिणामों के साथ यहां भी सियासी हलचल तेज हो चली हैं. गुजरात में कांग्रेस का जिस तरह का हश्र हुआ है, वो एक चिंता का विषय है. कुछ ऐसी ही हालात कांग्रेस की राजस्थान में साल 2013 में हुई थी, जब सरकार रिपीट कराने का सपना देख रहे अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी. पिछले गुजरात चुनावों में 42.2 फीसदी वोट शेयर के साथ 77 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस इस बार 17 सीटों पर सिमट गई. 48 फीसदी वोट शेयर का नुकसान हुआ, … Read more