नए संसद भवन पर लगे अशोक स्तंभ को लेकर उठे सवाल, कांग्रेस ने बताया राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान तो..

राष्ट्रीय प्रतीक पर सियासी बवाल

Politalks.News/Bharat/AshokStambh. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के शीर्ष पर स्थापित होने वाले राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अनावरण किया. लेकिन पीएम मोदी द्वारा किए गए राष्ट्रीय प्रतीक के अनावरण की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही इसकी बनावट को लेकर विवाद शुरू हो गया है. जानकारों ने इस नए अशोक स्तंभ के चारों शेरों में में उस तरह की सुघड़ता, पूर्णता और आकर्षण का अभाव बताया है जो मूल सारनाथ के अशोक स्तंभ के शेरों में है. इस मुद्दे ने देश के सोशल मीडिया के साथ-साथ विपक्ष में एक नई बहस छेड़ दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे भारत … Read more

नए संसद भवन के अशोक स्तंभ का PM मोदी ने किया अनावरण तो भड़के ओवैसी- स्पीकर हैं इसके हकदार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का किया अनावरण, इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी रहे मौजदू, वहीं AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी द्वारा अशोक स्तंभ का अनावरण करने पर साधा निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘संविधान संसद, सरकार और न्यायपालिका की शक्तियों को करता है अलग, सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए संसद भवन के ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण नहीं करना चाहिए था, लोकसभा का अध्यक्ष लोकसभा का प्रतिनिधित्व करता है जो नहीं है सरकार के अधीनस्थ, प्रधानमंत्री ने सभी संवैधानिक मानदंडों का किया है उल्लंघन,’ आपको बता दें कि कांस्य का बना ये प्रतीक 9,500 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है, इसे नए संसद भवन के टॉप पर बनाया गया है और राष्ट्रीय प्रतीक को सहारा देने के लिए इसके आसपास करीब 6,500 किलोग्राम स्टील की एक संरचना का किया गया है निर्माण

ओवैसी के निशाने पर पीएम मोदी