गहलोत, जीपी जोशी, अशोक चांदना समेत इन नेताओं को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

rajasthan congress

राजस्थान कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, मनरेगा के आंदोलन को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने बनाई कॉर्डिनेशन कमेटी, लिस्ट में है है 10 कांग्रेस दिग्गजों के नाम, सीपी जोशी को बनाया कन्वीनर, इसके अलावा मुरारी मीणा, अशोक चांदना, उम्मेदाराम बेनीवाल, वैभव गहलोत, रोहित बोहरा समेत कई नेताओं के नाम है शामिल

कड़ाके की ठंड के बीच रातभर धरने पर बैठे बेनीवाल का किसानों की मांगों को लेकर सरकार को अल्टीमेटम

0c1f4752 ead2 4b55 a497 1a3fadd326de

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में जनहित की मांगों को लेकर आयोजित किसान स्वाभिमान रैली शनिवार दोपहर रियां बड़ी में शुरू हुई, जो रविवार अलसुबह करीब 06 बजे तक जारी रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद सांसद बेनीवाल पूरी रात सभा स्थल पर डटे रहे। धरने को संबोधित करते हुए सांसद बेनीवाल ने बजरी माफिया, पीएम फसल बीमा योजना की खामियां, फसल बीमा भुगतान, बिगड़ती कानून व्यवस्था, सीमेंट कंपनियों की मनमर्जी, गौचर भूमि की किस्म बदलने जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार और प्रशासन को घेरा। उन्होंने कहा कि जनविरोधी नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्र का किसान लगातार संकट झेल रहा है … Read more

मैं कांग्रेस में आ रहा हूँ वापस- दिग्गज नेता के बयान से बीजेपी को झटका, समर्थकों के साथ होगी घर वापसी

a32a8f8a 9282 44b0 bc81 1be40c26f875

राजस्थान भाजपा को लगा बड़ा झटका, महेंद्रजीत मालवीय की जल्द होगी घर वापसी, आज महेंद्रजीत मालवीय मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से, सुबह कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई मुलाकात, मुलाकात के दौरान पीसीसी चीफ डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष जूली भी रहे मौजूद, नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाने से नाराज होकर मालवीय चले गए थे भाजपा में, इस मुलाकात के बाद महेंद्रजीत मालवीय ने दिया बड़ा बयान,  कहा- मैं कांग्रेस में वापस आ रहा हूं, प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा से वापसी को लेकर सारी बात हो चुकी है, फिर से वागड़ में कांग्रेस को मजबूत करने का मैं काम करूंगा, जल्द अपने समर्थकों के साथ में कांग्रेस पार्टी जॉइन करूंगा, वही … Read more

‘सॉरी मुझे माफ कर दो गलती हो गई’ -मंत्री मदन दिलावर ने कान पकड़कर मांगी माफी, देखें पूरी खबर

9c65cf52 7120 4210 bafb e09e24a307c2

राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, जोधपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल से कान पकड़कर मांगी माफी, जोधपुर पंचायत राज एवम प्रभारी मंत्री मदन दिलावर आज रहे  जोधपुर प्रवास पर, सर्किट हाउस में मंत्री दिलावर ने पूर्व जिलाध्यक्ष के सामने दिखाई मजबूरी, किसी काम के लिये पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल आये थे मंत्री मदन दिलावर से मिलने, लेकिन मंत्री मदन दिलावर ने हाथ जोड़कर व कान पकड़कर मांगी माफी, कहा- नहीं हो सकता है काम, मंत्री की माफी बनी चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर दिलावर का वीडियो हुआ वायरल

अमित शाह ने थपथपाई सीएम भजनलाल की पीठ, पेपर लीक को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

amit shah on bhajanlal sharma

Amit Shah Big Statement: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी जयपुर में नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किये. इस मौके पर सीएम ने पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया के लिए सीएम भजनलाल शर्मा की जमकर तारीफ की. अमित शाह ने कहा कि CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के समय में शुरू हुए पेपर लीक के सिलसिले को समाप्त किया है. 9 हजार कांस्टेबल्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न की गई. अमित शाह ने कहा कि दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राजस्थान पुलिस देश की सबसे अग्रणी और सक्षम पुलिस बलों में स्थान रखती है. 1070 किलोमीटर पाकिस्तान से सटी राजस्थान की सीमा, चंबल … Read more

शाह के जयपुर आने से पहले गहलोत ने मांगा इस सवाल का जवाब, देखें पूरी खबर

Gehlot on Amit shah Jaipur Visit

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है. गहलोत ने X पर पोस्ट कर अमित शाह से पूछा है कि उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड में न्याय कब मिलेगा. https://x.com/ashokgehlot51/status/2009861313447768498?s=20  आप तो चुनाव में 5 लाख बनाम 50 लाख का असत्य बोलकर भ्रम फैलाने के चैंपियन थे. स्व. श्री कन्हैयालाल के परिवार ने आपके झूठ को एक्सपोज कर बता दिया है कि उनके परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा एवं दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी मिली थी. क्या आप राजस्थान की जनता से असत्य बोलने के लिए माफी मांगेंगे ? यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस मुद्दे पर आपने चुनाव लड़ा, … Read more

‘देश में विकास नहीं, BJP का संगठित लूट तंत्र चल रहा है’ –राहुल गांधी का बड़ा आरोप

rahul gandhi big statement

Rahul Gandhi Big statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कई मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है, भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का ज़हर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है, इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मज़दूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ़ आंकड़ा है और “विकास” के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है, उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया – लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण … Read more

हनुमान बेनीवाल की हुंकार: इस दिन नागौर के रियां बड़ी में कई मुद्दों को लेकर होगी विशाल रैली

5dddaeb4 f049 43e0 a9f3 236b02b6c111

Rajasthan Politics: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) द्वारा नागौर जिले के रियां बड़ी कस्बे में शनिवार को दोपहर 12:15 बजे एक विशाल किसान रैली का आयोजन किया जाएगा. आरएलपी कार्यालय से जारी प्रेस बयान के अनुसार यह रैली मेड़ता विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है. रैली में बड़ी संख्या में किसान, युवा एवं मजदूर वर्ग के लोगों के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम को आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि संबोधित करेंगे. रैली में अवैध बजरी खनन और बजरी माफियाओं की मनमानी, रेलवे लाइनों के … Read more

कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को दी ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी खबर

congress

कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पांच राज्यों में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की घोषणा की, पार्टी ने असम की जिम्मेदारी भूपेश बघेल और डी.के. शिवकुमार को दी, जबकि केरल में सचिन पायलट और कन्हैया कुमार संभालेंगे मोर्चा, इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के लिए भी वरिष्ठ नेताओं को चुनावी प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया, देखें लिस्ट

टीकाराम जूली का बड़ा आरोप: बजरी माफिया को विधायक-मंत्रियों का संरक्षण

tikaram jully

अवैध बजरी खनन को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार की कार्रवाई पर उठाये सवाल, कहा- खुलेआम हो रहा अवैध बजरी खनन, कार्रवाई करने पर पुलिसकर्मियों को टारगेट कर रही सरकार, विधायक के दबाव में केकड़ी थाने के ASI को बर्खास्त करने का आरोप, अवैध बजरी खनन में विधायक पर मिलीभगत के लगाये आरोप, टीकाराम जूली ने निष्पक्ष जांच की मांग, देखें वीडियो