मैंने भी सरकार गिराने की कोशिश की थी, उस समय गहलोत साथ देते तो मैं भी मुख्यमंत्री होता- भंवर लाल शर्मा

img 20210615 wa0188

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी सियासी संग्राम के बीच पायलट गुट के माने जाने वाले विधायकों की हर रोज चौकानें वाली बयानबाजी सामने आ रही है. पहले पायलट गुट के अर्जुन माने जाने वाले विश्वेन्द्र सिंह ने अचानक सीएम गहलोत के पक्ष में बयानबाजी करके सबको चौंका दिया था तो वहीं पीआर मीणा गहलोत के पक्ष में बयानबाजी कर वापसी पायलट पलटी कहा चुके हैं. वहीं पायलट समर्थक वेदप्रकाश सोलंकी, बृजेन्द्र ओला और हरीश मीणा ने खुलकर पायलट को अपना नेता बताया है. इसी बीच मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और चुरू विधायक भंवर लाल शर्मा का खुलकर सीएम अशोक गहलोत … Read more

सियासी खींचतान के बीच छोटे कार्यकर्ताओं को खुश करने की कवायद, 33 निकायों में 196 पार्षद मनोनीत

congress final

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में राजनीतिक नियुक्ति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस में जारी सियासी संग्राम के बीच गहलोत सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियां देने का सिलसिला शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वायत्त शासन विभाग ने सोमवार को अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश की 33 नगरपालिका और नगर परिषदों में 196 मनोनीत पार्षदों की घोषणा के दी है. आपको बता दें, प्रदेश में गहलोत सरकार को बने ढाई साल से ज्यादा का समय हो गया है. और लगभग तभी से राजनीतिक नियुक्तियों और कुछ समय बाद से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहलोत सरकार और जबरदस्त दबाव बना हुआ है. अब सोमवार को निकायों में हुई पार्षदों की इन … Read more

अब बृजेंद्र ओला और हरीश मीणा ने उठाए गहलोत सरकार पर सवाल, बोले- हम हैं पायलट के साथ

हम सचिन पायलट के साथ हैं और रहेंगे लेकिन पायलट के साथ होने का मतलब कांग्रेस के खिलाफ होना नहीं

Politalks.News/Rajasthan. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समर्थक विधायकों की गहलोत सरकार के खिलाफ खुलकर बयानबाजी जारी है. वेदप्रकाश सोलंकी, हेमाराम चौधरी, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया गहलोत सरकार पर पहले ही सवाल उठा चुके हैं. वेदप्रकाश सोलंकी तो विधायकों की जासूसी और फोन टेपिंग तक के गम्भीर आरोप लगा चुके हैं. अब पायलट समर्थक देवली-उनियारा विधायक हरीश मीणा ने गहलोत सरकार को जल्द गतिरोध को खत्म करने की नसीहत देते हुए कहा कि, ‘हम सचिन पायलट के साथ हैं और रहेंगे लेकिन पायलट के साथ होने का मतलब कांग्रेस के खिलाफ होना नहीं है.’ बता दें, हाल ही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हरीश मीणा से सवाल पूछे जाने … Read more

देर रात लॉन में आए परिंदों को देखकर मंत्री सुभाष गर्ग ने तोड़ी सियासी चुप्पी, पायलट खेमे पर किया कटाक्ष

img 20210614 wa0140

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की सियासत में मचा बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है, बल्कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कैम्प के बीच की सियासी तकरार अब खुलकर सामने आ गई है. प्रदेश में जारी सियासी बयानबाजी के बीच अभी तक पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी सुभाष गर्ग पर पिछले काफी समय से आरोप लगा रहे थे लेकिन गर्ग चुप थे. लेकिन गहलोत सरकार में आरएलडी कोटे से मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने नाम लिए बिना सचिन पायलट कैंप पर जोरदार निशाना साधा है. सुभाष गर्ग ने इशारों में ही पायलट खेमे पर दल बदल की कोशिशों तक का आरोप लगाते हुए रविवार देर रात ट्वीट करते हुए … Read more

फोन टेपिंग के मुद्दे पर गरमाई प्रदेश की सियासत, आलाकमान ने मांगी रिपोर्ट, सीएम गहलोत बेहद नाराज

फोन टेपिंग के मुद्दे पर गरमाई प्रदेश की सियासत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में पिछले साल सचिन पायलट की बगावत के समय उठा फोन टेपिंग का मुद्दा ठीक एक साल बाद फिर पायलट की नाराजगी के समय फिर से खड़ा हो गया है, जिसके बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. सचिन पायलट खेमे से आने वाले चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने शनिवार को कुछ विधायकों के फोन टेपिंग के आरोप लगाए जाने के बाद प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कि सियासत में भूचाल आ गया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान अपनी ही पार्टी के विधायक की ओर से अपनी ही सरकार पर आरोप लगाने से बेहद नाराज हो गया है और इसलिए … Read more

सचिन पर टिकी गहलोत गुट की निगाहें, पायलट के बाद अब डोटासरा भी पहुंचे दिल्ली, माकन को देंगे फीडबैक

पायलट के बाद अब डोटासरा भी पहुंचे दिल्ली

Politalks.News/Rajasthan-Delhi. 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद टूटे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के सब्र ने एक बार फिर प्रदेश की सियासत को हिलाकर रख दिया है. हालांकि, पायलट ने बीजेपी में जाने या पार्टी लाइन के खिलाफ जाने की किसी भी सम्भावना से साफ इंकार कर दिया है. इसी बीच प्रदेश में एक बार फिर मचे इस सियासी बवाल की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच गई है. प्रियंका गांधी से फोन पर बात होने के बाद हमेशा की तरह वीकेंड पर दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट की अब दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की बात कही जा रही है. वहीं पायलट के दिल्ली जाने के बाद आज … Read more

फिर गरमाया विधायकों की फ़ोन टैपिंग का मुद्दा, सीएम गहलोत के OSD ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका

फिर उछला विधायकों का फोन टैपिंग मामला

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में बीते साल तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट द्वारा अपने विधायकों के साथ कि गई बगावत के समय उठे फोन टैपिंग विवाद पर एक बार फिर सियासत गर्माती नजर आ रही है. इस मामले में मोदी सरकार में केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दिल्ली में दर्ज करवाई गई एफआईआर को अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. लोकेश शर्मा की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. लोकेश शर्मा ने एफआईआर के क्षेत्राधिकार और कई तकनीकी पहलुओं के आधार पर शेखावत की याचिका को चुनौती दी है. आपको बता दें, पिछले साल सचिन पायलट खेमे की बगावत के … Read more

पायलट ही मेरे नेता थे, हैं और हमेशा रहेंगे- बवाल के बाद इंद्राज गुर्जर का बयान, राजेन्द्र राठौड़ ने कसा तंज

पायलट ही मेरे नेता थे, हैं और हमेशा रहेंगे- बवाल के बाद इंद्राज गुर्जर

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के कट्टर समर्थक विधायक इंद्राज गुर्जर द्वारा विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ करने पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. कल से यह मुद्दा मीडिया और सोशल मीडिया टॉप की सुर्खियों में बना रहा. ऐसे में अब विधायक इंद्राज गुर्जर ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई देते हुए एक ट्वीट किया है. इंद्राज गुर्जर ने सचिन पायलट के साथ खुद की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘हर बात के राजनीतिक मायने नहीं होते हैं, सचिन पायलट मेरे नेता थे, हैं और सदैव रहेंगे. मेरा नेता मेरा अभिमान, साथ … Read more

अनदेखी के आरोपों के बीच पायलट गुट के इंद्राज गुर्जर ने लिया सीएम से आशीर्वाद, गहलोत ने भी की तारीफ

पायलट गुट के इंद्राज गुर्जर ने लिया सीएम गहलोत से आशीर्वाद

Politalks.News/Rajasthan. बीते सोमवार प्रदेश की सियासत में एक सुखद लेकिन चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई. अमूमन अपने विधानसभा क्षेत्र की शिकायतों और अनदेखी को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट के विधायकों द्वारा हमेशा शिकायतें ही सुनने को मिलती रही हैं. ऐसे में कल पायलट समर्थक विधायक इंद्राज गुर्जर ने न केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की, बल्कि उनका आशीर्वाद भी मांग लिया. दरअसल, सीएम गहलोत ने सोमवार को विधायक इंद्राज गुर्जर के विधानसभा क्षेत्र विराटनगर में 30 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का वर्चुअल शिलान्यास किया. कार्यक्रम के दौरान जहां कट्टर पायलट समर्थक इंद्राज गुर्जर ने मुख्यमंत्री गहलोत की जमकर तारीफ की, तो वहीं सीएम गहलोत ने … Read more

हेमाराम अकेले नहीं, कई विधायक अंदर ही अंदर घुट रहे हैं, काम नहीं होंगे तो मैं भी दूंगा इस्तीफा- सोलंकी

maxresdefault22

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना महासंकट के बीच कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गरमा गई है. हेमाराम चौधरी के बाद सचिन पायलट खेमे के एक और विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने भी गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वेद प्रकाश सोलंकी ने भी कांग्रेस विधायकों की सुनवाई नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ज्यादातर विधायकों की हालत हेमाराम जैसी है, अकेले हेमाराम चौधरी ही पीड़ित नहीं हैं. चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने बुधवार को अपने जयपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह सही है कांग्रेस सरकार में अफसरशाही हावी हो रही … Read more