जयपुर से दिल्ली तक ‘घेराबंदी’, ‘रायशुमारी’ में ‘सरकार’ की अग्निपरीक्षा, अब ‘वादों’ की होगी समीक्षा

राजस्थान कांग्रेस का 'संग्राम'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस की कलह के लिए जयपुर से दिल्ली तक ‘सियासी संग्राम‘ छिड़ा हुआ है. पायलट कैंप की मांग पर राजस्थान की गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर कांग्रेस में राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमाई हुई है. मरुधरा की धरती पर कांग्रेस प्रभारी अजय माकन विधायकों से रायशुमारी कर रहे हैं तो ‘दिल्ली दरबार‘ में सचिन पायलट अपनी बात रख रहे हैं. माकन विधायकों से रायशुमारी में गहलोत सरकार के कामकाज का लेखा जोखा ले रहे हैं, तो ये भी पूछ रहे हैं कि कैसे राजस्थान में कांग्रेस सरकार को रिपीट किया जा सकता है. इस रायशुमारी के बाद दूसरे ही दिन मेनिफेस्टो कमेटी … Read more

विधायकों से रायशुमारी का क्या है असली ‘मकसद’? गहलोत सरकार के कामकाज की होगी अग्निपरीक्षा

विधायकों से रायशुमारी में कसौटी पर कसे जाएंगे 'सरकार'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस की कलह पर आलाकमान का पूरा फोकस है. कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी अजय माकन 28 और 29 को जयपुर में विधायकों से रायशुमारी करेंगे. सूत्रों की मानें तो गहलोत सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार नहीं हो रहा है, बल्कि एक तरह से गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन ही किया जा रहा है. प्रदेश प्रभारी अजय माकन इस पूरी कवायद को लेकर एक बार फिर से जयपुर आ रहे हैं. वे दो दिन तक कांग्रेस विधायकों से रायशुमारी कर जानेंगे कि कौनसा मंत्री कैसा काम कर रहा है. सत्ता में संगठन की कितनी सुनवाई होती है. साथ ही जिला अध्यक्षों और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी माकन … Read more

डोटासरा को नहीं मिल रहा ‘आसरा’, खुद बोले- ‘जो करवाना है करवा लो, मैं दो-पांच दिन का मेहमान हूं’,

डोटासरा ने दिए अपनी विदाई के संकेत!

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस आलाकमान का ‘मिशन राजस्थान’ तेजी से आगे बढ़ रहा है. कांग्रेस में बड़े फेरबदल की आहट के बीच शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने खुद के दो-पांच दिन के मेहमान होने की बात स्वीकार ही ली. डोटासरा का वीडियो वायरल हो गया है. 24 जुलाई का बताया जा रहा ये वीडियो अजमेर का है. इस वीडियो में डोटासरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली से कह रहे हैं- ‘मुझसे जो कराना है करा लीजिए, मैं दो-पांच दिन का मेहमान हूं’, डोटासरा के इस बयान को उनके मंत्री पद से हटाए जाने और केवल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहने से ही जोड़कर देखा जा रहा है. … Read more

पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के बीच 28 जुलाई को गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद हुई तेज

28 जुलाई को गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद हुई तेज

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस आलाकमान का संदेश लेकर कल देर रात जयपुर आए पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन आज पीसीसी में पदाधिकारियों और कुछ विधायकों के साथ बैठक कर वापस दिल्ली लौट गए. इस दौरान अजय माकन ने आगामी 28-29 जुलाई को सभी कांग्रेस विधायकों को जयपुर में रहने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि 28 जुलाई को गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार-फेरबदल कर दिया जाएगा. वहीं इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समर्थक कार्यकार्ताओं ने पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. आपको बता दें, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन के निर्देश … Read more

सचिन पायलट से किए वादों को निभाना आलाकमान की मजबूरी या सियासी कूटनीति!

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा....!

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब में सुलह के बाद दिल्ली आलाकमान का फोकस अब राजस्थान पर है. राजस्थान में पिछले साल सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हुई खुली जंग को सभी ने देखा है. कई दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद प्रियंका गांधी ने ‘मिठाई खिलाकर‘ सब कुछ ठीक कर लिया गया था. लेकिन अब एक बार फिर सचिन पायलट ने आलाकमान को अपने किए हुए वादों को याद दिलाया है. जिसके बाद राजस्थान के समीकरणों को सुलझाने की कोशिश हो रही है. राजस्थान के लिए भी तैयार हुआ फॉर्मूला? कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों को सियासी घमासान के बाद पार्टी ने मना तो … Read more

इतनी आसान नहीं है ‘गहलोत के दुर्ग’ पर फतह! तो वहीं ‘क्राउड पुलर’ पायलट का जलवा भी नहीं कुछ कम

सियासी घमासान पर टिकी सभी की निगाहें

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब में कांग्रेस कलह की सर्जरी करने के बाद आलाकमान का पूरा ध्यान राजस्थान पर है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवादों के निपटारे के लिए बनी सुलह कमेटी की रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान के पास है. वहीं अब शनिवार देर रात तक कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आलाकमान के संदेश पर होने वाले महामंथन पर सभी की निगाहें टिक गईं हैं. राजस्थान कांग्रेस की कत्ल की रात को देखते हुए पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बैंगलुरू दौरे से जयपुर आ गए हैं और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अपना अजमेर … Read more

तपती मरूधरा में ‘सावन’ सा वेणुगोपाल-माकन का दौरा, 28 जुलाई के आसपास बदलेगा ‘सियासी’ मौसम

28 जुलाई के आसपास बदल सकता है 'सियासी' मौसम

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब में कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्धू को सौंपने के बाद अब आलाकमान राजस्थान की सियासी उलझन दूर करने में जुट गया है. कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर आ रहे हैं. इससे पहले ये दोनों दिग्गज राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे. इसके चलते माना जा रहा है कि अगले 48 घंटे राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति के लिए अहम हैं. खासकर आज की रात तो कत्ल की रात मानी जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमा इस दोनों दिग्गजों के ऊपर नजरें गड़ाए बैठे हैं. सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को … Read more

पंजाब के बाद क्या राजस्थान में भी बदलेगा हवाओं का रुख? धीरे-धीरे फिर परवान चढ़ रही सियासत

पंजाब की 'सियासी हवाओं' से बदलेगी राजस्थान की राजनीतिक फिजां!

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब कांग्रेस की ‘प्रधानगी‘ पर ‘खिलाड़ी‘ नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के बाद अब राजस्थान में गहलोत और पायलट कैंप के सिपहसालारों की धड़कने तेज हो गई है. राजस्थान में मंत्रिमण्डल फेरबदल और बड़ी राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं, ऐसे में पार्टी सूत्रों की मानें तो अब जल्द ही राजस्थान में भी आलाकमान की सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर जो बधाई संदेश दिया है, सीएम गहलोत उसमें भी बड़ा सियासी संदेश भी दे गए. इधर पायलट कैंप की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है. यहां तक की सिद्धू को पंजाब कांग्रेस … Read more

पीसीसी चीफ डोटासरा की सीधी सट्ट- ‘बयानबाजी की तो पड़ेगा भुगतना, कांग्रेस में सिर्फ एक सोनिया गुट’

'पार्टी में नहीं खेमेबाजी, बयानबाजी की तो भुगतना पड़ेगा'

Politalks.News/Rajasthan. अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुके राजस्थान कांग्रेस के चीफ गोविन्द डोटासरा ने गहलोत-पायलट गुट के समर्थकों की बयानबाजी पर बड़ा बयान दिया है. तल्ख लहजे में उन्होंने साफ कहा कि जो बयानबाजी करेगा, उसे भुगतना पड़ेगा. डोटासरा ने कहा कि, ‘सीमा से बढ़कर कोई अनुशासनहीनता करेगा तो पार्टी पर उस पर कार्रवाई करेगी, कांग्रेस का झंडा और हाथ के निशान की तमाम नेताओं को कद्र करनी पड़ेगी, फिर भी कोई नहीं समझे तो उसे कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए, मेरे अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं रही है, सब मिलकर काम कर रहे हैं, पीसीसी मुख्यालय में बतौर पीसीसी चीफ एक … Read more

सियासी संकट का पूरा हुआ एक साल, खूब हुआ संग्राम, …लेकिन पायलट ने साधे रखी असाधारण चुप्पी

सचिन पायलट की असाधारण चुप्पी

Politalks.News/Rajasthan. बड़े बूढ़ों ने कहा है कि अत्यधिक वाचालता हमें उद्दंडी बनाती है, जबकि मौन हमें समझदार. मौन से शक्ति प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति का जीवन ऊर्जा से भर जाता है. वहीं राजनीति में भी मौन की अपनी एक भाषा होती है. इस मौन की अभिव्यक्ति को हर कोई नहीं समझ सकता. लेकिन राजस्थान की राजनीति में इस समय इस मौन यानी चुप्पी को सबसे बड़ा हथियार अगर किसी ने बनाया है तो वह हैं पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट. 12 जुलाई 2020 की वो तारिख सभी को याद है जब मानेसर के एक होटल से विरोध के स्वर उठे थे और पायलट कैंप के विधायकों … Read more