भूंगरा गैस त्रासदी के पीड़ितों से मिलने पहुंचे पायलट ने राहुल से मुलाकात के सवाल पर दी लंबी मुस्कान
Sachin Pilot on Jodhpur Gas Cylinder Blast. बीती 8 दिसम्बंर को जोधपुर के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक के बाद एक कई गैस सिलेंडरों में हुए ब्लास्ट हादसे में अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में प्रदेश के सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता हादसे के पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने भूंगरा गांव पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार सुबह जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहां से सीधे भूंगरा गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. इससे पहले जोधपुर रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा … Read more