आलाकमान के दखल के बाद महेश जोशी वापस लेंगे पायलट व समर्थक विधायकों के खिलाफ दायर याचिका

2

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व उनके समर्थक 18 विधायकों को दिए गए विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस को हाईकोर्ट से स्टे करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एसएलपी को मुख्य सचेतक महेश जोशी वापस लेंगे. इसके लिए जोशी ने अपने वकील को लिखकर दे दिया है और सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश करने की तैयारी शुरू हो गई है. आपको बता दें, अभी विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की याचिका यथावत है, लेकिन कानूनी जानकारों का कहना है कि महेश जोशी की याचिका वापस लेने की अर्जी के बाद विधानसभा अध्यक्ष की याचिका का निस्तारण भी उसी के अुनरूप करने का ग्राउंड बन जाएगा क्योंकि … Read more

‘सचिन पायलट की जो तोहिन की जा रही है इसके पीछे बहुत बड़ी कोई साजिश है’- आचार्य प्रमोद कृष्णम

पायलट के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश- आचार्य प्रमोद कृष्णम

Politalks.News/Rajasthan/SachinPilot. कृषि कानूनों के विरोध में प्रदेश में हुई राहुल गांधी की दो दिवसीय रैलियों के बाद राजस्थान में किसान आंदोलन ने कितना जोर पकड़ा यह तो नजर नहीं आ रहा, हां लेकिन अजमेर के रूपनगढ़ की हुई ट्रैक्टर रैली ने कांग्रेस में नए विवादों को जन्म दे दिया है. दरअसल राहुल गांधी की रैली के बहुत पहले किसानों के बीच सक्रिय हुए सचिन पायलट को जहां पहले दिन पीलीबंगा की सभा में बोलने का मौका नहीं दिया गया, वहीं दूसरे दिन अजमेर में हुई रैली में भी सचिन पायलट की उपेक्षा देखने को मिली. सचिन पायलट का संसदीय क्षेत्र रहे रूपनगढ़ की रैली में पायलट को मंच से नीचे … Read more

फिर सुनने उमड़े सचिन के बोल, बयाना की किसान महापंचायत में पायलट ने खोली कृषि कानूनों की पोल

बयाना की किसान महापंचायत में पायलट ने खोली कृषि कानूनों की पोल

Politalks.News/Rajasthan. बीती 5 फरवरी शुक्रवार को दौसा में किसान महापंचायत के आगाज के बाद मंगलवार को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भरतपुर जिले के बयाना में डांग इलाके के जैसोरा पंचायत स्थित फतेहसागर ताल पर हुई दूसरी बड़ी किसान महापंचायत को सम्बोधित किया. जयपुर से सड़क मार्ग से बयाना पहुंचे सचिन पायलट का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ. वहीं दौसा के बाद आज एक बार फिर फतेहसागर ताल जैसे दूर-दराज के गांव में सचिन पायलट को सुनने के लिए जन-सैलाब उमड़ पड़ा. आपको बता दें, फतेहसागर ताल पर स्थित धार्मिक स्थल से पायलट परिवार की बरसों से आस्था जुड़ी हुई है. करीब 12 साल पहले भी सचिन पायलट … Read more

विधायकों के फोन टैपिंग के मामले में पायलट के मीडिया मैनेजर पर मुकदमा दर्ज, पूनियां ने साधा निशाना

राजस्थान में विधायकों का फोन टैपिंग मामला

Politalks.News/Rajasthan. कुछ दिनों की चुप्पी के बाद राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बवाल मचने के आसार हैं. प्रदेश में हाल ही में जुलाई-अगस्त में विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग के मामले सामने आया फोन टैपिंग का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. दरअसल, पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच हाल ही में चली अदावत के दौरान दोनों गुटों की ओर से मीडिया में खबरें दी जा रही थी. उसी दौरान सचिन पायलट कैंप की तरफ से जैसलमेर के होटल में विधायकों के फोन टैपिंग के जो आरोप लगाए गए थे उसे लेकर अब सचिन पायलट के मीडिया मैनेजर लोकेंद्र सिंह और सम्बंधित खबर … Read more

‘कांग्रेस जवान लड़के दिखाकर शादी बूढ़ों से करवाती है’- एमपी में पायलट के पक्ष में तो कांग्रेस के विरोध में पोस्टर

एमपी में पायलट के पक्ष में तो कांग्रेस के विरोध में पोस्टर

Politalks.News/MP-Rajasthan. मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने सचिन पायलट को प्रचार के लिए आमंत्रित किया है. लेकिन सचिन पायलट के मध्यप्रदेश दौरे से पहले ही वहां पोस्टर वार शुरू हो चुका है. ग्वालियर के हर चौराहे पर लगा सचिन पायलट का एक पोस्टर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है. पोस्टर में लिखा है कि “कांग्रेस और कितना अपमान और धोखेबाजी करेगी युवा सचिन पायलट के साथ, उन्होंने दिन रात मेहनत कर राजस्थान में सरकार बनवाई, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री वृद्ध गहलोत को बना दिया, पायलट ने जब अपने हक की मांग की तो पद छीन लिया एवं नाकारा और निकम्मा कहा गया, अब स्वाभिमानी गुर्जर समाज का … Read more

जयपुर संभाग के गहलोत-पायलट समर्थक नेताओं ने माकन को दिया फीडबैक, होती रहेगी नारेबाजी- डोटासरा

636962 Makan Ka Manthan

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जयपुर संभाग के नेताओं से सत्ता और संगठन को लेकर संवाद किया. इस दौरान अजय माकन के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और सह प्रभारी विवेक बंसल ने भी सम्भाग के नेताओं से फीडबैक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं. प्रभारी अजय माकन ने कहा है कि राजस्थान के विभिन्न जिलों के नेताओं के साथ संवाद सार्थक और सकारात्मक रहा है. सरकारी अधिकारी नहीं करते सुनवाई संवाद कार्यक्रम के बाद अजय माकन ने बताया कि कई नेताओं ने सरकारी अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. ब्यूरोक्रेसी का यह सिस्टम सभी राज्यों की समस्या है. बीजेपी … Read more

सचिन पायलट के जन्मदिन पर हो जाएगी प्रदेश कांग्रेस में चल रही दो कांग्रेस की पूरी तस्वीर साफ!

सचिन पायलट का जन्मदिन

Politalks.News/Rajasthan. क्या बाहर से एक नजर आने वाली राजस्थान में अब भी दो कांग्रेस चल रही है? क्या गहलोत और पायलट खेमे में से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किसका वर्चस्व ज्यादा है, यह दिखाने के लिए संघर्ष शुरू हो गया है? क्या सचिन पायलट के जन्मदिन 7 सितंबर को कांग्रेस के अंदर की दो कांग्रेस की तस्वीर साफ हो जाएगी? क्यों भाजपा बार बार कह रही है कि गहलोत सरकार नहीं चलेगी पूरे 5 साल? क्या है सियासत का समीकरण और क्या हो सकता है, आने वाले समय में? प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा 7 सितंबर को किस भूमिका में होंगे? क्या पायलट के जन्मदिन पर पीसीसी में कुछ होगा? प्रदेश में … Read more

सचिन पायलट के जन्मदिन 7 सितंबर से राजस्थान में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल

Sachin Pilot Ashok Gehlot 3845418 835x547 M

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोराना संक्रमण के कारण आम लोगों के लिए बंद किए गए मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, चर्च और मठ सहित सभी धार्मिक स्थलकुछ विशेष शर्तों के साथ आगामी 7 सितंबर से आमजन के लिए खुल जाएंगे. धार्मिक स्थलों पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने सहित कोरोना से बचाव के सभी सुरक्षात्मक उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को कोरोना संक्रमण को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्णय किया गया. यह भी एक संयोग ही है कि 7 सितंबर को प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ सचिन पायलट का जन्मदिन है. 7 सितंबर 1977 को पैदा हुए सचिन … Read more

CWC की बैठक आज, सोनिया गांधी देंगी इस्तीफा! गहलोत-पायलट ने की राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग

Ashok Gehlot Rahul Gandhi Sachin Pilot 1544780500(1)

Politalks.News/Delhi. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की आज एक अहम बैठक होनी है. बैठक में सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं. राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष पद का निर्वाह करते हुए एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन इतने वक्त में न तो कांग्रेस नया अध्यक्ष ही ढूढ पाई, न ही राहुल गांधी को इस पद के लिए राजी कर पाई. अब नेतृत्व बदलाव की मांग पर पार्टी में दो धड़े बन गए हैं. एक धड़ा चाहता है कि अध्यक्ष पद गांधी परिवार यानि सोनिया-राहुल-प्रियंका में से कोई एक संभाले. वहीं दूसरा धड़ा गैर कांग्रेसी को पार्टी … Read more

अब सुलह से सुलग रही आग से कैसे बचेगी कांग्रेस? दिखना शुरू हो गया है घमासान पार्ट-2 का धुंआ

Img 20200823 Wa0130

Politalks.News/Rajasthan. ऐसा बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस में बगावत की पुरानी बातें समाप्त हो गई हैं. गहलोत सरकार के बहुमत साबित करने के बाद सचिन पायलट सहित 18 विधायकों की नाराजगी की चर्चा भी अब बडा विषय नहीं रही. सचिन पायलट भी कह चुके हैं कि अपना मर्ज डाॅक्टर को बता दिया है और डॉक्टर ने भी मर्ज ठीक करने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का एक डोज तैयार किया गया है. लेकिन कांग्रेस आलाकमान का यह डोज कितना कारगर होगा, यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा है. लेकिन प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट के बीच हुई सुलह के बाद से अब तक … Read more