सबसे बड़े आंदोलकारी नेता किरोड़ी मीणा एक तरफ और पूरी बीजेपी एक तरफ- खाचरियावास ने की तारीफ

'अकेले किरोड़ी मीणा में है दमखम'

Pratap Singh Khachariawas Praised Kirori Lal Meena. राजस्थान की सियासत में सबसे चर्चित मुद्दा बन चुके भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर सदन से लेकर सड़क तक हंगामा बरपा हुआ है. जहां एक ओर सोमवार को शुरू हुए विधानसभा के बजट सत्र के लगातार दूसरे दिन भाजपा विधायकों ने पेपरलीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा किया तो वहीं सीबीआई जांच की मांग सहित अन्य मुद्दों को लेकर दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने लगभग 10हजार गाड़ियों के लम्बे काफिले और हजारों समर्थकों के साथ दौसा से विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किया. वहीं सदन में सत्ताधारी कांग्रेस … Read more

कड़कड़ाती ठंड में सियासत में उबाल, सीएम गहलोत के चिंतन के साथ पायलट आज करेंगे सियासी आगाज

कड़कड़ाती ठंड में सियासत में उबाल

चुनावी साल की शुरुआत के साथ ही राजस्थान कांग्रेस में तेज हुईं सियासी हलचलें, एक तरफ राजस्थान की गहलोत सरकार अपने चार साल के कामों पर ‘चिंतन’ करने जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ‘मिशन-23’ की करने का जा रहे हैं शुरुआत, गहलोत सरकार जयपुर में आज से दो दिन तक अपनी योजनाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षा के लिए चिंतन शिविर का करने जा रही है आयोजन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्षता में होने वाले इस चिंतन शिविर में सभी मंत्री-अधिकारी रहेंगे मौजूद, 2 दिन में होने वाले कुल 8 सत्रों में सभी मंत्री अपने-अपने विभाग के कामकाज का रखेंगे लेखा-जोखा, सभी मंत्रियों से मिले … Read more

सियासी अटकलों के बीच सीएम गहलोत का बड़ा बयान- अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहा, करता रहूंगा जनसेवा

जोधपुर में छलका सीएम गहलोत का दर्द

Ashok Gehlot in Jodhpur. राजनीति के क्षेत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कद बहुत बड़ा है. बहुत कम नेताओं में शुमार सीएम गहलोत को सियासत में जादूगीरी दिखाते हुए तकरीबन 50 साल हो गए हैं. केंद्र में मंत्री से लेकर सांसद-विधायक और, तीन बार पीसीसी चीफ और तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं अशोक गहलोत. पिछले दिनों मानगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम गहलोत को देश का सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री भी बताया था. प्रदेश की वर्तमान सियासत में राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की जारी अटकलों के बीच जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा और जोधपुर में खुले मंच से सीएम … Read more

यूपी में योगी के सियासी नहले पर गहलोत का राजस्थान में चुनावी जीत का दहला, इस दांव से होगी BJP चित्त

img 20221222 wa0208

CM Ashok Gehlot’s Political Bet of Gas Cylinder for 500 rupees. साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ प्रदेश की सत्ता में वापसी कर सभी को चौंका दिया था. यहां आपको बता दें, यूपी में योगी आदित्यनाथ ने इसी साल मार्च में एक ऐसी योजना को जनता के बीच उतारा, जिसने जनता के बीच उनकी छवि को पहले से कहीं अधिक उदारवादी बनाने का काम किया था. अब योगी की सियासत का असर राजस्थान पर भी पड़ता दिख रहा है. बस फर्क केवल इतना है कि यहां योगी नहीं बल्कि सियासत के असली … Read more

OPS के बाद सीएम गहलोत का दूसरा मास्टर स्ट्रोक, योजना पटल पर उतरी तो सत्ता वापसी निश्चित!

img 20221220 wa0234

Rajasthan_News CM Ashok Gehlot. कुछ दिनों बाद चुनावी साल में प्रवेश करने जा रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने का ऐलान करते हुए अपना सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है. सीएम गहलोत ने जनता की उस दुखती रग पर मर्म रख दिया है, जिसे बीजेपी छेड़ना तो दूर, सोचना भी नहीं चाहेगी. हालांकि ये योजना केवल BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों तक सीमित है, फिर भी अगर ये योजना ठीक ढंग से पटल पर उतरी तो महिला वर्ग का वोट शेयर तो कांग्रेस के खाते में जाना पक्का है. सीएम गहलोत द्वारा देश में सबसे … Read more

राजस्थान में गरीबों को 500 रुपये में मिलेंगे गैस सिलिंडर, CM गहलोत की बड़ी घोषणा

CM गहलोत की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, चुनावी साल से पहले गहलोत सरकार ने गरीबों को दी बड़ी राहत, BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, आज अलवर में सभा को सम्बोधित करते हुए CM गहलोत ने कहा- देश में महंगाई की मार से आमजन त्रस्त है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के नाम पर नाटक किया था, गैस सिलेंडर 1036 रुपये का मिल रहा है,अगले महीने बजट पेश करुंगा, मैं ज्यादा घोषणा नहीं करना चाहता, लेकिन मैं घोषणा करता हूं कि एक अप्रैल से बीपीएल और उज्जवला योजना में आने वाले परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की … Read more

सामान्य वर्ग के साथ अन्याय, नहीं किया जाएगा बर्दाश्त- पं. सुरेश मिश्रा ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र:

img 20221111 wa0241

ओबीसी व अन्य वर्गों के लिए जारी आरक्षण और उसकी विसंगतियों को दूर करने की मांग के चलते गरमाई हुई है प्रदेश की सियासत, इसी बीच दिग्गज कांग्रेस नेता नेता एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा का आया बड़ा बयान, मिश्रा ने कहा- ‘पिछले कुछ दिनो से लगातार सामान्य वर्ग के हितों के खिलाफ कई पूर्व मंत्री एवं मंत्री बयान जारी कर सरकार पर बना रहे हैं दबाव, सामान्य वर्ग नहीं करता कभी किसी का विरोध और सबके हित की करता है बात, लेकिन कुछ कथित नेता सामान्य वर्ग के हितो पर कुठाराघात करने का कर रहे हैं प्रयास, सामान्य वर्ग के साथ अन्याय किसी भी … Read more

गहलोत सरकार का एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 75 RAS अधिकारीयों के किए तबादले

75 RAS अफसरों के तबादले

Breaking News: प्रदेश में शांत पड़े सियासी घमासान के बीच गहलोत सरकार ने की एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 75 RAS अधिकारीयों के किए तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, जारी की गई लिस्ट में ज्यादातर ADM और SDM को किया गया इधर से उधर, तो वहीं राजेंद्र सिंह को बनाया RMSCL का कार्यकारी निदेशक, अरुण प्रकाश शर्मा को बीकानेर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की दी गई जिम्मेदारी, महेंद्र कुमार शर्मा को बनाया अतिरिक्त आयुक्त विभागीय जांच, वृद्धि चंद गर्ग- अतिरिक्त आयुक्त (योजना एवं नीति), आबकारी विभाग, उदयपुर, रजनी सी.सिंह- निदेशक भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, रेणू खंडेलवाल- अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) – 1, राजमेस, जयपुर, दाताराम- CEO जिला परिषद्-कम- अतिरिक्त जिला … Read more

इंदिरा रसोई के बर्तनों में सुअरों के भोजन करने के मामले ने पकड़ा तूल, जानें क्या बोले सीएम गहलोत

rajasthan cm ashok gehlot

Indira Rasoi Yojna Gehlot Government:. राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा कोरोनाकाल में गरीब व निम्न वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई इंदिरा रसोई योजना के सुचालन के चाहे जितने दावे किए जा रहे हों, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर भरतपुर की इंदिरा रसोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंदिरा रसोई के सामने 2 सूअर जूठे बर्तनों को चाटते नजर आ रहे हैं. जमकर वायरल हुए इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपनी सरकार का बचाव करती हुई प्रतिक्रिया भी सामने आई है. सीएम गहलोत ने कहा कि कुछ लोगों को इंदिरा रसोई योजना की सफलता से … Read more

गांधी के प्रदेश में ये कौनसा मोदी मॉडल आ गया जो बिना संभावना के तोड़ रहा है विधायकों को- गहलोत

मोदी के गढ़ में गरजे सीएम गहलोत

Politalks.News/Gujarat/Gehlot. इसी साल 2022 के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस पार्टी भी सक्रीय होती हुई नजर आ रही है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी पहले से प्रदेश में जीत का परचम लहराने की बात कह चुकी है तो वहीं कांग्रेस भी अब प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने दावा ठोक रही है. विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात के सीनियर आब्जर्वर बनाए गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के वड़ोदरा पहुंचे. वड़ोदरा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे सीएम गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और एक पत्रकार वार्ता को … Read more