गहलोत सरकार राजस्थान को कर रही है खोखला, राहत के नाम पर थमा रही झुनझुना -गजेंद्र सिंह शेखावत

shekhawat on gehlot

Shekhawat’s big attack on Gehlot government: राजस्थान की राजनीति के लिए यह साल बेहद अहम है. इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है. ऐसे में विपक्षी पार्टी भाजपा कमर तोड़ मेहनत कर सत्ता वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. प्रदेश में इन दिनों भाजपा की जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है. आज चित्तौड़गढ़ में भाजपा की जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जनआक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि महंगाई राहत शिविरों के नाम पर गहलोत सरकार … Read more

महंगाई राहत कैंप गहलोत सरकार का दिखावा, कैंप के नाम अपनी पार्टी के प्रचार में जुटे गहलोत- बेनीवाल

beniwal on gehlot government

Big statement of Hanuman Beniwal: राजस्थान में गहलोत सरकार ने आज से महंगाई राहत कैंप की शुरुआत की है. महंगाई राहत कैंप को लेकर विपक्षी नेता गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने महंगाई राहत कैंपों को दिखावा बताया है. वहीं कैंप में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर सांसद बेनीवाल ने कहा की लाभार्थियों का रिकॉर्ड सरकार के पास तो पंजीयन के नाम पर जनता को तंग क्यों किया जा रहा है. सांसद बेनीवाल ने महंगाई राहत कैंप को लेकर प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की जब लाभार्थियों के रिकॉर्ड और उनसे जुड़ी सूचना सरकार के पास मौजूद … Read more

गहलोत काल ने लोगों को केवल हत्या ही नहीं, आत्महत्या के लिये कर दिया है विवश – सतीश पूनियां

satish poonia on gehlot

Poonia’s big attack on CM Gehlot: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रामप्रसाद मीणा की आत्महत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है वहीं बीते दिन संजय पांडेय नामक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का दूसरा मामला सामने आया है. इन दोनों आत्महत्याओं को लेकर भाजपा नेता गहलोत सरकार पर जमकर हमलावर है. इन मामलों को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने कहा की जयपुर में जिस तरीके की घटनाएं हुई हैं, जिसमें आदमी मौत को गले लगाने के लिये विवश और लाचार हो जाये, जो इस सरकार की नाक के नीचे शर्मनाक है. गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां … Read more

मैं लडूंगा चुनाव, मेरी उम्र तो अभी साढ़े तिहत्तर साल ही है- बीड़ी कल्ला

bd kalla

राजस्थान कांग्रेस का चुनावी तैयारियों को लेकर विधायकों से संवाद कार्यक्रम, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से संवाद के बाद बोले मंत्री बीड़ी कल्ला, कहा- मैं लड़ूंगा आगामी विधानसभा चुनाव, मेरी उम्र तो अभी साढ़े तिहत्तर साल ही है, आगामी चुनाव को लेकर इससे पहले एक मंत्री और एक विधायक कर चुके है चुनाव लड़ने से इनकार, मंत्री हेमाराम और विधायक अमीन खां कर चुके चुनाव लड़ने से इनकार, वहीं थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों को लेकर मंत्री कल्ला ने पत्रकारों से कहा- अगर सरकार ने तबादलों से बैन हटाया तो थर्ड ग्रेड के तबादलों पर भी कुछ करेंगे, इस … Read more

आदिवासी विधायकों का गहलोत को साथ, एक सुर में बोले- चौथी बार गहलोत सरकार

rajasthan congress

आदिवासी विधायकों का गहलोत को साथ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में वन टू वन संवाद के बाद एक सुर में बोले 4 आदिवासी विधायक, कांग्रेस सरकार रिपीट करवानी हो तो अशोक गहलोत का चेहरा लाना होगा, संवाद के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए विधायक, आदिवासी विधायक गणेश घोघरा, रमिला खड़िया, रामलाल मीणा, नगराज मीणा एक सुर में बोले- अशोक गहलोत बनेंगे चौथी बार भी मुख्यमंत्री, चौथी बार गहलोत सरकार, वागड़ अंचल के प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा ने कहा- गहलोत को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाकर लेंगे दम, आलाकमान कोई भी चेहरा करे तय, हम तो अशोक गहलोत के साथ थे और रहेंगे, धरियावद विधायक नगराज मीणा ने कहा- चौथी … Read more

‘मुझे आ रहा है गुस्सा…’, CM गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत को लेकर दिया बड़ा बयान

gehlot on shekhawat

संजीवनी केस में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को हाईकोर्ट से मिली राहत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, सीएम अशोक गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा – अब तक तो शेखावत कह रहे थे कि इस मामले में मुलजिम ही नहीं हैं, जब मुलजिम नहीं हैं, तो हाईकोर्ट क्यों गए? गिरफ्तारी से रिलीफ क्यों मांगा?, CM गहलोत ने कहा- एक केंद्रीय मंत्री का इस तरह का काम है शर्मनाक, मुझे गुस्सा आ रहा है, पीएम मोदी को उन्हें मंत्रिमंडल से करना चाहिए बर्खास्त, उनके परिवार के सदस्य और नजदीकी लोग, संजीवनी मामले में है मुलजिम, उन्हें पीड़ित लोगों का चुकाना चाहिए पैसा, बता दें आज संजीवनी … Read more

कांग्रेस राज में आकाश से लेकर पाताल तक ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें नहीं हुआ हो भ्रष्टाचार- पूनियां

poonia on gehlot

Poonia’s counterattack on Gehlot’s statement: राजस्थान को आज वंदे भारत ट्रैन की सौगात मिली है. प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रैन के उदघाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में रेलवे में पूर्ववर्ती सरकारों में हुए बड़े पैमाने हुए भ्रष्टाचार और रेलवे को राजनीति का अखाड़ा बनाने का आरोप लगाते हुए पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा. तो पीएम मोदी के इस बयान पर सीएम गहलोत ने पलटवार कर कहा कि 2014 से पहले के रेल मंत्रियों के कार्यकाल के फैसलों को भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बोलना दुर्भाग्यूर्ण है. इस मामले पर उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मैं अशोक गहलोत को स्मरण करना … Read more

जयपुर ब्लास्ट केस में BJP सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगी एसएलपी, गहलोत सरकार पर गरजे भाजपा के दिग्गज

rajasthan bjp

BJP took out candle march in Jaipur: जयपुर बम ब्लास्ट मामले को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा आज राजधानी के रामलीला मैदान में जनसभा आयोजित की गई. इस जनसभा में मंच पर बम ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों व ब्लास्ट में हुए घायलों को जगह दी गई. वहीं प्रदेश भाजपा के तमाम दिग्गजों को पांडाल में बैठाया गया. जनसभा के बाद प्रदेश भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर तक कैंडिल मार्च निकाला कर गहलोत सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया. वहीं इस मामले में भाजपा अब जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करेगी. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष … Read more

कांग्रेस छोड़ सचिन पायलट बनाए नई पार्टी, हम देंगे समर्थन, हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान

hanuman beniwal on sachin pilot

Beniwal’s open offer to the pilot: राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अब आठ माह से भी कम का समय शेष है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां और प्रत्याशी अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए जोड़-तोड़ का गणित भी बनाने में लग गए है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने की जुगत में लग गए है. सांसद बेनीवाल ने बीते दिन एक बार फिर से पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने की सलाह दी है. इसके साथ ही सांसद बेनीवाल ने कहा कि पायलट अगर नई पार्टी बनाते हैं तो हम उनसे … Read more

हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी- गजेंद्र सिंह शेखावत

gajenda singh on gehlot

राजस्थान का उदयपुर शहर एक बार फिर से सुर्खियों में है. उदयपुर शहर एक बार फिर से संवेदनशील स्थिति में आ गया है. उदयपुर प्रशासन को साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का पूरी संभावना लग रही है. इसी वजह से उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने एक बड़ा निर्णय लिया है कि अब कोई भी किसी भी सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक झंडे नहीं लगाएगा. बड़ी बात यह है कि यह आदेश कुछ दिनों के लिए नहीं बल्कि आगामी 2 माह तक लागू रहेगा. कलेक्टर के द्वारा आदेश जारी करने के बाद पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है. हनुमान जयंती के दिन जारी हुए इस आदेश से प्रदेश का राजनीतिक … Read more