‘INDIA की आवाज़ अब फिर गूंजेगी संसद में…’- राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद सचिन पायलट का बयान

rahul gandhi

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद सचिन पायलट ने दिया बयान, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर दी अपनी प्रतिक्रिया, पायलट ने ट्वीट करते हुए कहा- सत्यमेव जयते, माननीय सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक का फैसला करके लोकतंत्र की आवाज़ को किया है मजबूत, INDIA की आवाज़ अब फिर संसद में गूंजेगी…,जनता के अधिकारों की आवाज़ को मजबूत करने के लिए माननीय न्यायालय का आभार

गहलोत ने मुझे गिरफ्तार किया तो उनकी हालत भी होगी वसुंधरा राजे जैसी- राजेंद्र गुढ़ा

gudha

लाल डायरी और राजेंद्र गुढ़ा को लेकर राजस्थान में सियासी बयानबाजी लगातार होती जा रही है तेज, राजेंद्र गुढ़ा सीएम गहलोत पर लगातार साध रहे है निशाना, वहीं कल बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के जयपुर स्थित सरकारी आवास पर पहुंची थी जोधपुर पुलिस, हालांकि उस वक्त गुढ़ा थे अपने निर्वाचन क्षेत्र उदयपुरवाटी में, अब गुढ़ा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए दिया है बड़ा बयान, गुढ़ा ने कहा- अशोक गहलोत को पहचानने में मुझसे हुई है भूल, जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सड़क जाम करने के एक मामले में मुझे भिजवाया था जेल, उसी तरह अब अशोक गहलोत भी मुझे मुकदमों में फंसा … Read more

अभी तो लाल डायरी के कुछ पन्ने ही खुले है, सरकार का ब्लड प्रेशर हाई होना है स्वभाविक- सीपी जोशी

cp joshi

Rajasthan Bjp: राजस्थान में लाल डायरी को लेकर एक बार फिर से सियासत गर्मा गई है. राजस्थान की गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आज लाल डायरी के तीन पन्ने खोलकर विपक्ष के नेताओं को फिर से सरकार को घेरने का मुद्दा दे दिया है. गुढ़ा के लाल डायरी को लेकर किये गए खुलासे के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि क्या कारण है मंत्री को पहले सरकार विरोधी बाते कहने पर नहीं हटाया, लाल डायरी का जिक्र आते ही पद से हटा दिया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश कार्यालय में लाल डायरी पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत … Read more

गहलोत जुगाड़ से बनाते है सरकार, सचिन पायलट और राजेंद्र गुढ़ा को किया गया इस्तेमाल- स्वामी सुमेधानंद

Sumedhanand Saraswati

अशोक गहलोत जुगाड़ से बनाते है कांग्रेस की सरकार, सीकर सांसद सुमेदानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा जमकर निशाना, कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी के सचिवालय महाघेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुमेदानंद सरस्वती ने कहा- अशोक गहलोत को इस बार बहुमत मिला ना ही पिछली बार, गहलोत जुगाड़ से बनाते है सरकार, राजेंद्र गुढ़ा ने सरकार बनवाई अब वो घूम रहे है लाल डायरी लेकर, सचिन पायलट को किया गया यूज, बीजेपी की सरकार आने के बाद लाल डायरी की होगी जांच, आज प्रदेश का युवा और किसान है परेशान

राजस्थान भाजपा पेपरलीक, भ्रष्टाचार और महिला अपराध को लेकर कल करेगी सचिवालय का महाघेराव

satish poonia

Rajasthan Politics: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों गहलोत सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेर रही है. इसी के तहत कल प्रदेश भाजपा के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पेपरलीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला अपराध को लेकर सचिवालय का महाघेराव करेंगे. प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने प्रदेश भाजपा के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को जयपुर आकर सचिवालय के घेराव करने का आह्वान किया है. उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने एक वीडियो सन्देश जारी कर कार्यकर्ताओं को आह्वान कर कहा कि राजस्थान के कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील, गुजारिश, निवेदन और आग्रह करता … Read more

दुष्कर्म जैसे संघीन अपराधों में भी गहलोत सरकार अपना रही तुष्टिकरण की नीती- राज्यवर्धन सिंह राठौड

rajasthan bjp

Rajasthan Politics: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. सांसद राठौड़ ने अजमेर के केकडी में स्थानीय विधायक रघु शर्मा के जन्मदिन थाने के सामने पेट्रोल छिडककर आत्मदाह करने वाले अशोक गौतम घटना सहित प्रदेश में महिला अपराध, बिगडी कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया. सांसद राज्यवर्धन राठौड ने मृतक अशोक गौतम द्वारा कांग्रेस के पूर्व मंत्री रघु शर्मा के जन्मदिन वाले दिन बनाए गए विडियो को दिखाते हुए कहा कि मृतक की मां ने आरोप लगाए हैं कि मेरे बेटे ने आत्मदाह नहीं किया उसे घेरकर मारा गया … Read more

‘लाल डायरी’ है बीजेपी की साजिश, सब कुछ पहले से ही था तय- अशोक गहलोत

ashok gehlot

राजस्थान की सियासत में छाया राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी का मामला, लाल डायरी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा भाजपा पर निशाना, मुख्यमंत्री गहलोत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में लाल डायरी के सवाल पर कहा- ये सब है बीजेपी की साजिश, सब कुछ पहले से ही था तय, हमें पता था कि प्रधानमंत्री मोदी अपने सीकर दौरे के दौरान लाल डायरी का करेंगे जिक्र, कांग्रेस से बीजेपी घबराई हुई है और हमारे विधायकों के खिलाफ बना रही है माहौल

CM गहलोत ने निभाया राहुल गांधी से किया वादा, गिग वर्कर्स के लिए कानून बनाने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

rajasthan

Rajasthan Politics: राजस्थान ऐसा पहला राज्य बन गया जहाँ गिग वर्कर्स के लिए एक कानून पारित किया है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समय गिग वर्कर्स ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया था. इसके बाद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गिग वर्कर्स के लिए काम करने को कहा था. जिस पर काम करते हुए हुए प्रदेश में गिग वर्कर्स के लिए कानून पारित किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स के लिए गहलोत सरकार द्वारा बनाये गए कानून पर ट्वीट करते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने गिग वर्कर्स के लिए नया कानून लागू किया है, जो … Read more

राजेंद्र गुढ़ा व लाल डायरी के मामले पर पायलट सहित पायलट गुट के विधायकों ने साधी चुप्पी

rajendra gudha

राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री पद से हटाए गए राजेंद्र गुढ़ा व लाल डायरी के मामले पर पायलट सहित पायलट गुट के विधायकों ने साधी चुप्पी, सियासी पंडित सचिन पायलट की चुप्पी के निकाल रहे है अलग-अलग सियासी मायने, जिस लाल डायरी को लेकर बीते दो दिनों से राजस्थान की सियासत का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है, लाल डायरी को लेकर ना तो सचिन पायलट और ना ही उनके कैंप के विधायक बोल रहे है कुछ भी, राजेंद्र गुढ़ा का कहना है कि लाल डायरी में छिपे हुए है मुख्यमंत्री गहलोत के काले कारनामों के राज, बर्खास्त मंत्री गुढ़ा माने जाते है पायलट कैंप के विधायक, सचिन पायलट की … Read more

झूठी जादूगरी का झांसा देने में माहिर है गहलोत, जनता अब कांग्रेस की बातों में नहीं आने वाली- राजेंद्र राठौड़

rathore on gehlot

Rajendra Rathore On Gehlot: राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता व राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बीते दिन मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठों के मसीहा बनकर उभरे हैं. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़े बड़े झूठे वादे कर राजस्थान की भोली भाली जनता को मूर्ख बनाने का कार्य किया है. इनके दिल्ली वाले नेता भी राजस्थान में आकर बड़ी-बड़ी बातें कर राजस्थान की जनता को झूठ के चक्कर में फंसा वापस दिल्ली चले गए. नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने कहा 1 से 10 तक … Read more