ट्विटर की ‘तालाबंदी’ पर हाथ का पलटवार, कांग्रेसियों की प्रोफाइल फोटो पर अब राहुल गांधी, नाम भी बदले

ट्विटर की 'तालाबंदी' पर हाथ का पलटवार

Politalks.News/Delhi. ट्विटर और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल लॉक किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने Twitter पर नाम बदलकर राहुल गांधी कर दिया. साथ ही प्रोफाइल फोटो में राहुल गांधी की तस्वीर लगा ली. वहीं प्रियंका गांधी ने भी प्रोफाइल फोटो बदलकर राहुल गांधी की तस्वीर लगा ली. इसके बाद अब तो कांग्रेस ने नेताओं में ट्विटर पर नाम बदलने और प्रोफाइल फोटो बदलने की होड़ सी लग गई है. ट्विटर द्वारा राहुल गांधी के बाद कांग्रेस और पार्टी के नेताओं के ट्विटर अकाउंट अस्थाई तौर पर लॉक किए गए हैं. अब कांग्रेस … Read more

‘कांग्रेस में गुटबाजी थी और रहेगी’- प्रदेश की राजनीति पर धारीवाल-चांदना की पायलट कैंप को खरी-खरी

प्रदेश की राजनीति पर धारीवाल-चांदना की पायलट कैंप को खरी-खरी

Politalks.News/Rajasthan– मरुप्रदेश राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी संग्राम के बीच गहलोत सरकार के दिग्गज मंत्री शांति धारीवाल ने पार्टी में गुटबाजी को स्वीकारा है. धारीवाल ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है. धारीवाल ने कबूला है कांग्रेस में फूट थी, है और रहेगी. धारीवाल के इस बयान पर अशोक गहलोत सरकार के ही दूसरे मंत्री अशोक चांदना ने भी मुहर लगा दी है. गहलोत सरकार के ट्रबल शूटर हैं धारीवाल- यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल सीएम गहलोत के बाद राजस्थान सरकार में नंबर दो मंत्री हैं. धारीवाल संसदीय कार्यमंत्री होने के साथ साथ यूडीएच मंत्रालय का जिम्मा भी सम्भालते हैं. … Read more