असदुद्दीन ओवैसी की जीवनी | Asaduddin Owaisi Biography in Hindi

asaduddin owaisi biography in hindi

Asaduddin Owaisi Latest News – असदुद्दीन ओवैसी एक भारतीय नेता है और वे एवं उनकी पार्टी भारत में रहने वाले मुसलमानो के हितो की बात करने के लिए देशभर में जाते रहें है. असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से सांसद है. ओवैसी की पार्टी का नाम ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) है और ओवैसी उस पार्टी के अध्यक्ष है. असदुद्दीन ओवैसी साल 2019 में, एआईएमआईएम के नेता के रूप में चौथा कार्यकाल जीता और हैदराबाद से चौथी बार जीतकर 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए. इस लेख में हम आपको ‘AIMIM’ प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जीवनी (Asaduddin Owaisi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है. असदुद्दीन ओवैसी … Read more

महाराष्ट्र शहरी निकाय चुनाव में ओवैसी की बड़ी जीत !

full video temp (1200 x 650 px) (5)

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने शानदार प्रदर्शन कर राजनीतिक हलको में सनसनी फैला दी है. महाराष्ट्र निकाय चुनाव में 144 पार्षदों को जिताकर ओवैसी ने ना केवल सबका ध्यान खींचा है. बल्कि राज ठाकरे और शरद पवार से भी बेहतर प्रदर्शन किया. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ओवैसी की पार्टी की ये जीत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लिए खतरे की घंटी है. शहरी निकाय चुनाव नतीजों के साथ असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ने महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी मजबूती से उपस्थिति दर्ज कराई है. AIMIM ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) … Read more

बुर्का-साड़ी विवाद में घिरे ओवैसी, रामभद्राचार्य ने की ये बड़ी भविष्यवाणी !

aim

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मुस्लिम महिला के प्रधानमंत्री बनने के बयान पर विवाद गहरा गया है. जयपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने ओवैसी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि देश में कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी तो वह साड़ी पहनने वाली महिला ही होगी. स्वामी रामभद्राचार्य ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि AIMIM चीफ दिन में सपने देख रहे हैं. अससुद्दीन ओवैसी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति और हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बनाया इसके बावजूद वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि भारत में कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी … Read more

एनडीए की प्रचंड लहर के बाद भी बिहार में कैसे छा गए ओवैसी ?

asaduddin owaisi in bihar

बिहार में इस बार जनता के बीच एनडीए की प्रचंड लहर के बावजूद असदुद्दीन ओवैसी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब हुए. पिछले विधानसभा चुनाव में मिली बढ़त को मज़बूत करते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बिहार की जिन 25 सीटों पर इस बार चुनाव लड़ा, उनमें से पांच अपने नाम कर ली. एआईएमआईएम की ये जीत दो बिन्दूओं पर काफी अहम हो जाती है. पहला – – बिहार में एनडीए की लहर के बीच आरजेडी जैसी बड़ी पार्टी की सीटें भी 25 तक आकर सिमट गईं. दूसरा एआईएमआईएम पिछले चुनाव में मिली पांचों सीटों को बचाने में कामयाब रही. वो भी तब … Read more

बिहार में गठबंधन के साथ ओवैसी: शर्त मानों या फिर सभी सीटों पर भुगतना पड़ेगा नुकसान

bihar politics

Bihar politics: बिहार में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मिया तेज हो चली हैं. सभी राजनीतिक दलों ने अपनी राजनीतिक मोहरे सेट करना शुरू कर दिया है. इसी बीच एआईएमआईएम के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान देते हुए सियासी हलचलों को बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार में महागठबंधन के नेताओं से संपर्क किया है, ताकि बिहार में किसी भी कीमत पर आगामी चुनाव में एनडीए को सत्ता में लौटने से रोका जा सके. हालांकि ओवैसी ने अपनी शर्तों पर महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ना स्वीकार किया है. यह भी पढ़ें: तो क्या DK शिवकुमार … Read more

महागठबंधन का गेम प्लान’: ओवैसी के साथ मिलकर दे पाएंगे मोदी-नीतीश को टक्कर?

img 6191

बिहार विधानसभा की सरगर्मियों के बीच महागठबंधन ने एक नया मास्टर गेम प्लान किया है और इसी के सहारे पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टक्कर देने की कोशिश की जा रही है. खबर आ रही है कि महागठबंधन असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने महागठबंधन की मुस्लिम बहुल सीटों पर बड़ा नुकसान किया था और 5 सीटें भी जीती थी. अब ओवैसी को अपने साथ मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए को मात देने के लिए महा गेम प्लान सेट … Read more

‘पाकिस्तान की हमारे सामने कोई औकात नहीं..करारा जवाब मिलेगा’

the all party delegation in arab

पाकिस्तान के मनसूबों को बेनकाब करने और भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर अपना पक्ष रखने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने दुनियाभर में अपने डेलिगेशन भेजे हैं. भारत का एक डेलिगेशन सउदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचा है जहां डेलिगेशन में शामिल राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह सिंधू ने मंच से एक कड़ा और करारा संदेश पड़ौसी देश को दिया है. उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान को कोई डर नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान की हमारे सामने कोई औकात नहीं है और दोनों देशों की तुलना करना बेमानी है. सांसद सतनाम सिंधू ने ने कहा, ‘हमने खाड़ी देशों को यह स्पष्ट कर … Read more

‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ! सर्वदलीय बैठक में बोले राजनाथ, तो राहुल, ओवैसी ने दिया ये बयान

breaking news

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक हुई खत्म, इस बैठक में केंद्र सरकार ने सभी दलों को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, इसके साथ ही लगातार पाकिस्तान की तरफ से LOC पर हो रही बमबारी को लेकर भी दी जानकारी, इतना ही नहीं सरकार ने सभी दलों से कहा कि कुछ बातें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम नहीं बता सकते है, इस पर सभी दलों ने सरकार को दिया समर्थन, वही यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई, सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ!, … Read more

वक्फ कानून पर हंगामा जारी, मुस्लिम समाज का देशव्यापी ‘लाइट बंद करो’ अभियान आज से

Waqf Law Protest

देश में लागू नए वक्फ कानून पर देशभर में हंगामा अभी जारी है. मुस्लिम समाज शुरूआत से ही इस कानून के खिलाफ रहा है. इसी कड़ी में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) नए वक्फ कानून को असंवैधानिक बताते हुए इसके विरोध में बुधवार को देशव्यापी ‘लाइट बंद करो’ अभियान के तहत प्रदर्शन करने जा रहा है. इसके तहत आज रात 9 बजे देशभर में लोग अपने घरों, दफ्तरों, और फैक्ट्रियों में आधे घंटे के लिए लाइट बंद कर ‘ब्लैकआउट’ के जरिए प्रतीकात्मक विरोध किया जाएगा. बोर्ड ने संगठन ने रात 9 बजे से 9:15 बजे तक लोगों को घर-दुकान और ऑफिस में लाइट ऑफ करने की अपील की … Read more

‘ये एक इंटेलिजेंस फेलियर भी है…’ -ओवैसी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दिया बयान

owaisi big statement

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने की कड़ी निंदा, ओवैसी ने कहा- दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, मीडिया से बात करते हुए बोले ओवैसी, कहा- पहलगाम में अतंकियों ने लोगों से मजहब पूछकर मासूमों का कत्ल किया, हम इस हमले की मजम्मत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हुकूमत इनको सबक सिखाने का करेगी काम, जो लोग मारे गए हैं हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और जो लोग घायल हुए हैं उनकी हम जल्द से जल्द सेहतयाब होने की उम्मीद करते हैं, ओवैसी ने आगे कहा- ये एक इंटेलिजेंस फेलियर भी है, हुकूमत को देखना चाहिए, उनकी करंट … Read more