अब तो चाय बनाने पर भी शक है कि चाय बनानी आती है या नहीं – हरियाणवी छोरा बनकर बोले केजरीवाल-मान
HaryanaUpdates. हरियाणवी अंदाज में रंगे आप आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आपको हरियाणा का छोरा बताया. केजरीवाल पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ हरियाणा के भिवानी में सर्कल इंचार्जों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे. यहां उन्होंने बीजेपी की हरियाणा सरकार और सीएम मनोहर लाल खट्टर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो चाय बनाने पर भी शक है कि चाय बनानी आती है या नहीं. वहीं अरविंद केजरीवाल ने मंच को संबोधित करते हुए एक देश एक चुनाव पर कहा कि हमें वन नेशन वन इलेक्शन से क्या लेना-देना. … Read more