अमेरिका में मोदी की विशाल हाउडी रैली से बदलते राजनयिक समीकरण

अमेरिका (America) के ह्यूस्टन (Houston) में हाउडी (Howdy) मोदी (Modi) कार्यक्रम की सफलता से भाजपा नेता गदगद हो रहे हैं. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इससे विश्व राजनीतिक की एक बड़ी घटना बताया है. यह कार्यक्रम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में आयोजित किया था, जो देर रात तक चला. करीब पचास हजार लोग इसके गवाह बने. कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी पहुंचे. मोदी और ट्रंप की जुगलबंदी हुई. दोनों की एक साथ तस्वीरें खींची गई. कार्यक्रम का टीवी चैनलों पर प्रसारण हो रहा था. अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. मोदी ने उपस्थित भारतीयों से ट्रंप को फिर … Read more

‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ नारे की जितनी आलोचना की जाए उतनी कम: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री (Rajasthan CM) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने अमेरिका के हयूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम (Howdy Modi Program) में पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थन में लगाए गए नारे ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ के नारे की आलोचना करते हुए कहा कि इससे हमारी विदेश नीति की धज्जियां उड़ी है जिसकी स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की थी. सीएम गहलोत ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी देश का प्रधानमंत्री जाकर वहां के प्रेसिडेंट के प्रत्याशी के लिए उसकी पार्टी के लिए कैंपेन करके आए. खुले रूप में उन्होंने ट्रंप के समर्थन में जो नारा लगाया, इसकी पूरी दुनियाभर में आलोचना हो रही है. गहलोत ने आगे कहा कि अगर अमेरिका में दूसरी पार्टी का प्रेसिडेंट बनता है तो उसके रिश्ते हमारे देश से कैसे होंगे, उसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते’.

‘पुरानी विदेश नीति की उडाई धज्जियां’
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ट्रंप के समर्थन में कार्यक्रम करने से हमारी विदेश नीति की भी धज्जियां उडी है जिसकी स्थापना नेहरूजी और इंदिरा गांधी ने की थी. विश्वभर में इसकी चर्चा हो रही है. लोग आलोचना कर कह रहे हैं कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री अमेरिका जाकर एक पॉलिटिकल पार्टी का कैंपेन करके आया है. गहलोत ने कहा कि मोदी-ट्रंप की दोस्ती अपनी जगह है और वे जिदंगी भर दोस्ती निभाएं, इस पर हमें कोई आपत्ति नहीं लेकिन हमारे देश को रिप्रजेंट करने वाले पीएम ने वहां जाकर जो कैंपेन किया, देशवासी उसे उचित नहीं मानते.

बड़ी खबर: अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ नारे पर ट्रोल हो रहे प्रधानमंत्री मोदी

‘जम्मू कश्मीर के हालातों पर देश को करें संबोधित’
जम्मू कश्मीर के सूरत-ए-हाल पर सीएम गहलोत ने कहा कि 45 दिन हो गए लेकिन लोग अभी तक घरों में कैद हैं. बाहरी लोगों से कोई संपर्क नहीं है. वहां मानवाधिकारों का हनन हो रहा है. एक तरफ हम कहते है जम्मू कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है तो वहां की तमाम सुविधाओं को चालू करने की बात करनी चाहिए. शांति स्थापित करने का रास्ता निकालना चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी हर जगह राष्ट्रवाद की बात करते है लेकिन ये मुद्दा उससे भी बड़ा है. प्रधानमंत्री को जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालातों पर देश को संबोधित करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. आने वाले समय में ये सभी हालात देश के लिए मुश्किलें खड़ा करेंगी.

‘धर्म के नाम पर ऐसी राजनीति खतरनाक’
सीएम गहलोत ने देश के मौजूदा माहौल पर कहा कि आज जो देश में माहौल है, मै इसे खतरनाक मानता हूं. देश के इतिहास में आज तक धर्म के नाम पर ऐसी राजनीति नही हुई है खुले रूप में मैसेज भेजे जा रहे है जिससे देश मे भय, चिंता और तनाव का माहौल है. आने वाले समय में लोकतंत्र का क्या होगा ये बड़ा सवाल का विषय है.

‘सोशल मीडिया से देशवासी हो रहे गुमराह’
गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से देश की नई पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है. करोड़ों रूपये सोशल मीडिया पर खर्च किये जा रहे है. उनकी मीडिया टीम का काम इतना ही है कि ऐसे मैसेज भेजे जिससे लोगों को लगे बस मोदी ही हकीकत है. लेकिन शिक्षित वर्ग के लोग इस हकीकत को समझ चुके है. देश किस दिशा में जा रहा है, सोचना पड़ेगा.

‘राजस्थान उपचुनाव में तैयारी पूरी, चुनाव जीतेंगे’
राजस्थान की खींवसर व मंडावा सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव (Rajasthan By-Election) पर गहलोत ने कहा कि इस पर हमारी तैयारी चल रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर कुछ दिनों पहले उपचुनाव व निकाय चुनाव को लेकर हमारी मीटिंग हुई. उप चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेंगे और चुनाव जीतेंगे.

वीडियो खबर: पायलट पर गड़करी का तंज, ‘हमने दिया सचिन को फायदा’

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने BJP के एक कार्यक्रम में राजस्थान (Rajasthan) के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सचिन पायलट (Sachin Pilot)को फायदा दिलाया है. इस दौरान गड़करी ने कश्मीर समस्या (Kashmir Crisis) के लिए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस समस्या की वजह कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति है.

भाजपा सरकार ने किया है सचिन पायलट का फायदा: नितिन गडकरी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई द्वारा जयपुर के बिडला सभागार में जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 और 35ए (Article 370, 35A) की समाप्ति पर सोमवार को प्रबुद्ध जन गोष्ठी राष्ट्रीय एकता अभियान ‘एक राष्ट्र – एक संविधान’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की. यहां उन्होंने राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने का फायदा सचिन पायलट (Sachin Pilot) को भी मिलेगा जिन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) की बेटी सारा अब्दुल्ला (Sarha Abdullah) से शादी की है. पहले पायलट का अब्दुल्ला की संपत्ति पर कोई हक नहीं था लेकिन अब मिलेगा. हमारी सरकार ने सचिन पायलट का तो फायदा ही किया है.

दरअसल, धारा 370 हटने से पहले तक जम्मू कश्मीर में स्थानीय लड़की हिंदुस्तान में कहीं भी और किसी भी लड़के से शादी कर लेती थी तो न केवल युवती की जम्मू कश्मीर की नागरिकता खत्म हो जाती थी, साथ ही उसका पिता की संपत्ति का अधिकार भी स्वत: ही समाप्त हो जाता था. अनुच्छेद 370 हटने से अब दोनों नियम खत्म हो चुके हैं.

कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कश्मीर समस्या की वजह कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति को बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तुष्टीकरण की नीति के कारण कश्मीर समस्या पैदा हुई थी. भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद की है और भाजपा की आत्मा राष्ट्रवाद है. अंत्योदय का सामाजिक आर्थिक चिंतन हमारा मिशन है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को नीचे तक लागू करना हमारा उद्देश्य है.

गडकरी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर को हजारों करोड का फंड देती थी पर यह पैसा वहां की जनता तक नहीं पहुंचता जिसके कारण वहां गरीबी फैली. अनुच्छेद 370 हटने से वहां सड़कें बनेगी, निवेश होगा, आईआईटी व इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेंगे, अच्छे हॉटल्स खुलेगे जिससे पर्यटन बढ़ेगा. वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. गडकरी ने बताया कि आगामी समय में जम्मू कश्मीर में 60 हजार करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे जिससे न केवल वहां विकास होगा अपितु गरीबी भी हटेगी.

गडकरी ने आगे कहा कि पहले जम्मू कश्मीर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू नहीं होते थे. विभिन्न जातियों को आरक्षण नहीं मिलता था. नागरिकता देने में पक्षपात किया जाता​ था लेकिन अब वहां 106 तरह के भारत सरकार के कानून लागू होंगे जो धारा 370 हटने से पहले नहीं थे. अब कश्मीर को सर्वमान्य कानून के साथ भय, भूख, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्ति मिलेगी.

पाक (Pakistan) को दिए जाने वाले पानी के बारे में गडकरी ने कहा कि अब राजस्थान को भरपूर पानी मिलेगा. पहले जो पानी जम्मू कश्मीर की नदियों में बहकर पाकिस्तान चला जाता था, अब वह पानी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 8 जिलों को मिलेगा जिससे यहां का जलस्तर बेहतर होगा.

इस कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia), जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा (Ram Charan Bhora) , नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, रिटायर्ड जनरल विशंबर सिंह, जयपुर जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता सहित अन्य सांसद, विधायक और प्रदेशभर से पधारे भाजपा के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.

‘हाउडी मोदी’ में अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ नारे पर ट्रोल हो रहे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अमेरिका के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ (Howdy Modi) कार्यक्रम में रविवार को शिरकत करने पहुंचे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) ने एमआरजी स्टेडियम में करीब 50 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. मोदी के इस मेगा शो में उन्होंने सात भाषाओं में लोगों के सवालों का जवाब भी दिया. लेकिन अब उनका वहां जाने और वहां भाषण देने को विपक्ष ने आड़े हाथ लिया है. दरअसल ट्रंप के वहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘अमेरिका (America) में मुझसे अच्छा भारत (India) का कोई दोस्त नहीं. इसलिए अबकी … Read more

वीडियो खबर: जयपुर आकर क्या बोले शशि थरूर

एक कार्यक्रम में शिरकत करने Jaipur आए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कई गम्भीर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. देश से भागते पूंजीपतियों पर थरूर ने कहा, ‘विदेशी निवेशक इस देश से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं. वे जान गए हैं कि यहां लोगों की भीड़ द्वारा हत्या सिर्फ गाय और सामाजिक सौहार्द के नाम पर की जा रही है. तब वे ऐसे देश में पैसे नहीं लगाना चाहते हैं.’

बड़ी खबर: चुनाव के जरिए होनी चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति-शशि थरूर

गाय के नाम पर हो रही उन्मादी हिंसा (Mob Lynching) से दुनिया में देश शर्मशार हो रहा है- शशि थरुर

गुरुवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने जयपुर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कई गम्भीर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. देश से भागते पूंजीपतियों पर थरूर ने कहा, “विदेशी निवेशक इस देश से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं, वे जान गए हैं कि यहां लोगों की भीड़ द्वारा हत्या सिर्फ गाय और सामाजिक सौहार्द के नाम पर की जा रही है, तब वे ऐसे देश में पैसे नहीं लगाना चाहते हैं. थरूर ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए. साथ ही ये भी कहा कि हर चीज पर पीएम मोदी की निंदा नहीं की जानी चाहिए, विपक्ष को यह भी देखना होगा कि आखिर कांग्रेस में कहां कमी है और क्या चीज मोदी के समर्थन में काम कर रही है.

जयपुर में आयोजित ‘इंडिया इन क्राइसिस’ कार्यक्रम में शिरकत करने आये कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं गिरती अर्थव्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताया. थरुर ने कहा कि, “विदेशी निवेशक इस देश से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं, यह साफ है कि वे मौजूदा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर रहे हैं. वे जब ये जान रहे हैं कि लोगों की भीड़ द्वारा हत्या सिर्फ गाय और सामाजिक सौहार्द के नाम पर की जा रही हैं, तब वे ऐसे देश में पैसे नहीं लगाना चाहते हैं. बकौल थरूर, “कोई भी देश ऐसी जगह पर पैसे नहीं निवेश करेगा, जहां पर जंग की स्थिति हो या उससे मिलते-जुलते हालात हों.”

इस मुद्दे पर थरूर ने आगे कहा कि गाय के नाम पर हो रही उन्मादी हिंसा (मॉब लिंचिंग) से दुनिया में देश शर्मशार हो रहा है. विदेश में लोग पूछते हैं कि गाय के नाम पर लोगों से मारपीट और हत्या क्यों की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि आपके देश में गाय के नाम पर लोगों की हत्याएं क्यों हो रही हैं. सरकार कुछ करती क्यों नहीं है. ऐसी घटनाओं के कारण दुनिया में देश का माहौल इस कदर खराब हो रहा है कि निवेशक यहां आने से कतरा रहे हैं.

बड़ी खबर: कांग्रेस ने ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राह नहीं बदली तो पार्टी जीरो हो जाएगी: थरूर

लोकसभा सांसद थरुर ने एक बार फिर भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं. थरुर ने कहा कि स्ट्राइक में कोई आतंकी नहीं मारा गया, सिर्फ पड़ोसी देश के पहाड़ पर कुछ पेड़ गिराकर भारतीय विमान वापस आ गए थे. गौरतलब है कि थरूर इससे पहले भी स्ट्राइक पर सवाल उठा चुके हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर के हालात की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि घाटी में इंटरनेट और टेलीफोन सेवा बंद करने, नेताओं को नजरबंद करने से वहां की जनता काफी आहत हुई है. यह कदम ठीक नहीं कहा जा सकता है. केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के नाम पर लोगों से वोट लिए गए, लेकिन 90 फीसद सिलेंडर दुबारा भरवाए ही नहीं गए.

प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और विपक्ष का केन्द्र सरकार के प्रति रवैये पर थरूर ने कहा कि हर चीज पर प्रधानमंत्री मोदी की निंदा नहीं की जानी चाहिए. विपक्ष को यह भी देखना चाहिए कि आखिर कांग्रेस में कहां कमी है और क्या चीज मोदी के समर्थन में काम कर रही है. हमें सोचना होगा कि आखिर मोदी सत्ता में लौट कर कैसे आए. उनका वोट फीसदी 31 से बढ़कर 37 फीसदी हुआ है, जबकि हमारे में वोट फीसदी में कमी आई है. केन्द्र सरकार की कुछ नीतियां मसलन स्वच्छ भारत योजना और उज्ज्वला योजना ने लोकसभा चुनाव में उनके लिए बढ़िया काम किया है. हालांकि, यह भी सच है कि 65 फीसदी इन टॉयलेट्स में पानी ही नहीं है.

वहीं शशि थरुर ने एक बार फिर अपनी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “हमारी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना चाहिए था. मैं कार्यकर्ताओं को और विकल्प देते देखना चाहता था, पर यह अकादमिक रुचि है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना।”

वीडियो खबर: सिंधिया ने कमलनाथ से की ये मांग

पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) से एक मांग की है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के वे किसान जो प्राकृतिक आपदा एंव बाढ़ पीड़ित हैं, उन्हें शत प्रतिशत मुआवजा मिलना चाहिए. सिंधिया ने प्रदेश सरकार से मांग की कि कमलनाथ सरकार ऐसा फैसला लेते हुए किसान हित में कार्य करे.