सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के फैसले कौ चुनौती

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के फैसले को नेशनल कांफ्रेंस के दो सांसदों ने चुनौती दी है. जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा राष्ट्रपति के आदेश से समाप्त किया गया है और इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार ने धारा 370 का इस्तेमाल करते हुए जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाई है और यह फैसला असंवैधानिक है. जम्मू-कश्मीर के अखबार कश्मीर टाइम्स के कार्यकारी संपादक ने भी राज्य में संचार सुविधाएं बंद करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी याचिका में मांग की है कि … Read more

‘महिलाएं पुरुषों के स्वामित्व वाली संपत्ति नहीं हैं’

Bechendra Modi

जब से जम्मू कश्मीर से धारा 370 और धारा 35ए समाप्त हुई है, नेताओं की कश्मीरी युवतियों को लेकर छिटाकशी थमने का नाम नहीं ले रही. हाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कश्मीरी युवतियों को लेकर एक टिप्पणी की जिस पर जमकर बवाल हो रहा है. फतेहाबाद में गए थे खट्टरजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर चर्चा करने लेकिन टिप्पणी कर आए कश्मीर से बहू लाने की. यह भी पढ़ें: ये क्या बोल गए हरियाणा सीएम, राहुल गांधी ने कहा – आरएसएस के प्रशिक्षण का नतीजा इसके बाद नेताजी की इतनी फजीय​त हुई कि उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी. शादी-ब्याह पर टिप्पणी करने वाले खट्टरजी को … Read more

अजित डोभाल पुलवामा पहुंचे, ईद की तैयारियों का लिया जायजा

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद सरकार का पूरा ध्यान केंद्रीय शासित प्रदेश में सामान्य करने पर है. इसी क्रम में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहले अनंतनाग और उसके बाद पुलवामा पहुंचे. यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और ईद की तैयारियों का जायजा लिया. फिलहाल इंटरनेट पर अभी रोक बरकरार है. BRK: As restrictions are being relaxed in the Valley & normalcy returns to Jammu & Kashmir, people come out in open to share & exchange views with National Security Advisor Ajit Doval in Anantnag @timesofindia pic.twitter.com/68GpcNzxNQ — Rohan Dua (@rohanduaTOI) August 10, 2019 यह भी पढ़ें: अजित डोभाल पर गुलाब नबी … Read more

आज जम्मू-कश्मीर लिया है, कल बलूचिस्तान और पीओके लेंगे: शिवसेना

शिवसेना के नेता संजय राउत ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा है कि भगवा संगठन पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गया है और भारतीय सेना भी वहां पहुंचेगी. आज जम्मू-कश्मीर लिया है, कल बलूचिस्तान, पीओके लेंगे. मुझे विश्वास है देश के प्रधानमंत्री अखंड हिंदुस्तान का सपना पूरा करेंगे. राउत ने अपना बयान उस संदर्भ में दिया है जिसमें इस्लामाबाद के कई हिस्से में भारत समर्थक बैनर लगाने की खबरें वायरल हुईं थी. संजय राउत ने अपना यह बयान शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय कॉलम में दिया. अपने संपादकीय कॉलम में शिवसेना नेता ने इस्लामाबाद की प्रतिक्रिया को महत्वहीन करार देते हुए कहा है कि पाकिस्तान और क्या … Read more

राज ठाकरे ने पीएम मोदी से पूछा- यूपी, बिहार में अनुच्छेद 370 नहीं होने के बावजूद नौकरियां क्यों नहीं?

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को केंद्र सरकार आश्वासन दे रही है कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे और विकास होगा लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार में तो अनुच्छेद 370 नहीं है फिर वहां रोजगार क्यों नहीं है? मनसे प्रमुख ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह आज कश्मीर में हो रहा है, सेना तैनात कर अपनी मर्जी की जा रही है. कल विदर्भ या किसी और जगह भी हो सकता है.

राज ठाकरे ने कहा कि आतंकवाद विरोधी कानून (UAPA) में सुधार किया है कि एक भी व्यक्ति पर शक हुआ तो उसे आतंकवादी घोषित कर दिया जाएगा और जिनको यह अधिकार मिला है वो किसी को भी जेल में डाल देंगे, फिर मुकदमा लड़ते रहो. ये सब क्यों हो रहा है क्योंकि बीजेपी के पास बहुमत है.

वहीं महाराष्ट्र में आई बाढ़ को लेकर भी राज ठाकरे ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. ठाकरे ने कहा कि कोल्हापुर और संगली में बाढ़ आई हुई है और यहां के मुख्यमंत्री हालात का जायजा लेने के लिए हेलिकॉप्टर से घूम रहे हैं, उनका हेलिकॉप्टर नीचे नहीं उतर रहा है. वहीं राज्य के मंत्री गिरीश महाजन बाढ़ के बीच सेल्फी लेते घूम रहे हैं.

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे एक बीजेपी नेता ने बताया है कि सभी विरोधी पार्टियां एक साथ हो जाएं तब भी हम ही जीतेंगे क्योंकि विपक्ष के पास मशीन (EVM) नहीं है. राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी और ममता बनर्जी से मुलाकात की है, और दोनों ने भी माना है कि गड़बड़ है.

राज ठाकरे ने कहा कि कल कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने पर सब लोग मिठाई बांट रहे थे लेकिन अनुच्छेद 371 को लेकर महाराष्ट्र में जो गड़बड़ी हुई है उस पर कोई बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ. वहीं आरटीआई संशोधन बिल पर ठाकरे ने कहा कि जब सब केंद्र के नियंत्रण में ही होगा तो सब कुछ नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही तय कर लेंगे. यह सब इसलिए हुआ क्योंकि एक व्यक्ति ने आरटीआई के जरिये नरेंद्र मोदी से बीए का सर्टिफिकेट मांग लिया था.

मनसे प्रमुख ने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. जेट एयरवेज बंद हो गई, एयर इंडिया नुकसान में है. बीएसएनएल में वेतन के लिए पैसे नहीं है, वाहन उद्योग में भारी मंदी है, बेकारी की तलवार लटक रही है. नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में रोजगार लाएंगे, लेकिन जहां 370 नहीं था वहां रोजगार क्यो नहीं है. उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बेकारी है. नमो-नमो को जपने वालों को तब समझ में आएगा जब उनके घर में टन-टन होगा. कल समान नागरिक कानून आएगा. परसों राम मंदिर बनाएंगे. लोग सिर्फ ताली बजाते रहेंगे. ठाकरे ने कहा कि सभी राज्यों के महत्व और अधिकार कम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश कभी एक था ही नहीं. अलग-अलग भाषा के हिसाब से राज्य बनाने पड़े.

ठाकरे ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आज जो कश्मीर में हुआ कल वह विदर्भ में और परसों मुंबई में हो सकता है. सबकी आवाज बंद की जा सकती है. यह सब क्यों हो रहा है क्योंकि बीजेपी बहुमत में हैं. सरकार के खिलाफ लोग लिखना चाहते हैं. बोलना चाहते हैं पर डरते हैं. खबरें छपती नहीं है’. ठाकरे ने आशंका जताते हुए कहा कि कल न्यायालय से न्याय मिलेगा, कह नहीं सकते…चुनाव आयोग सही काम कर रहा है… कह नहीं सकते. एकाध चैनल या अखबार सरकार के खिलाफ लिख सकते हैं तो उन पर दबाव लाया जा रहा है. ठाकरे ने कहा कि आज बीजेपी के जो फॉलोवर हैं उनसे मेरा कहना है कि जब उनकी तरफ बेलन घूमेगा तब सब भूल जाएंगे कि ब्राम्हण है, दलित है कि माली है.

ठाकरे ने अमेरिका के एक बयान का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के बेड़े में शामिल सभी एफ-16 विमानों का हिसाब है जबकि भारत सरकार का दावा है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया गया था. ठाकरे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने झूठ क्यों बोला? इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी सरकार ने जब 2014 में बहुमत हासिल किया था तब पांच साल में क्या किया?’

मनसे प्रमुख ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई में महागठबंधन का समर्थन करने की अपील की. ठाकरे ने कहा कि नोटबंदी के दौरान कतारों में घंटों खड़े रहने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और अब तक साढ़े चार करोड़ लोगों की नौकरियां चली गई हैं. राज ठाकरे ने भाजपा को खड़ा करने वाले लालकृष्ण आडवाणी जैसे बुजुर्ग नेताओं को दरकिनार कर पार्टी पर कब्जा जमाने के लिए पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की निंदा भी की.

कश्मीर में हजारों लोग घरों से बाहर निकले

जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के फैसले के बाद पहली बार जुमे की नमाज के दौरान हजारों लोग घरों से बाहर निकले. सरकारी सूत्रों के अनुसार हजारों लोगों ने शांतिपूर्वक जुमे की नमाज में भाग लिया. श्रीनगर में करीब 18 हजार, बडगाम में करीब 7500, अनंतनाग में करीब 11 हजार लोग जुमे की नमाज के लिए घरों से बाहर निकले. समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट है कि श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन के लिए कम से कम 10 हजार लोग जुटे थे. उनके विरोध को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल किया. पैलेट गन से घायल करीब 12 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. जुमे की नमाज … Read more

‘रेसिस्ट, सेक्सिस्ट, सेक्स के भूखे डाइनोसॉर अभी लुप्त नहीं हुए हैं’

जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने और वहां से धारा 370 और 35ए समाप्त करने पर उठा विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा. इस पर चौतरफा बयानों के आने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है. कांग्रेस के आला नेता हालांकि सरकार के इस फैसले पर एकमत नहीं हैं पर उनकी ओर से बयानबाजी जारी है. ऐसा नहीं है कि बयानबाजी केवल कांग्रेस की तरफ से ही हो रही है. बीजेपी नेता भी पीछे नहीं हैं. लेकिन इन बयानों के बीच विवादित बयान भी आ रहे हैं. मुजफ्फरनगर के बीजेपी विधायक विक्रम सोनी का बयान इस दिनों जमकर चर्चा में है. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘पार्टी … Read more

जम्मू कश्मीर पर मोदी के ‘मन की बात’, ईद की शुभकामनाएं दी

Modi Speech on Ayodhya

”भाई-बहिनों,
एक ऐसी व्यवस्था, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर और लद्दाख के भाई-बहिन अनेक अधिकारों से वंचित थे जो उनके विकास में बाधा थी, वो हम सबसे प्रयासों से दूर हो गयी. जो सपना सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, डॉ.श्यामा प्रकाश मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायजेयी ने देखा था, वो आज पूरा हो गया. इसके लिए जम्मू कश्मीर और लद्दाख की जनता को मैं बधाई देता हूं. दशकों से धारा 370 और धारा 35ए से जम्मू कश्मीर और लद्दाख के भाई बहिनों को जो हानि हो रही थी, उसकी कभी चर्चा ही नहीं हुई. हैरानी की बात ये थी कि कोई ये भी नहीं बता रहा था कि इन दोनों अनुच्छेदों से से उनके जीवन में क्या लाभ हो रहा था. सच ये था कि इन दोनों धाराओं ने यहां के लोगों को अलगाववाद, आतंकवाद और व्यवस्थाओं में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया. इन दोनों अनुच्छेदों का पाकिस्तान द्वारा भी एक शस्त्र के तौर पर इस्तेमाल होता रहा है. इसी के चलते पिछले तीन दशकों में 42000 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. यही वजह रही कि क्षेत्र में विकास भी उस गति से नहीं हो सका, जिनके वे हकदार थे. अब धारा 370 और धारा 35ए के समाप्त होने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख का विकास तीव्र गति से होगा और यहां के युवाओं का भविष्य भी सुधरेगा.

हमारे देश में चाहे कोई भी सरकार हो, कानून बनाकर देश की भलाई का काम करती है. यह कार्य निरंतर चलता रहता है. कानून बनाते समय संसद में बहस, चर्चा और चिंतन मनन होता है? गंभीर पक्ष रखे जाते हैं. उसके बाद जो कानून बनता है वो देश के लोगों का भला करता है लेकिन कोई कल्पना तक नहीं कर सकता कि वो सभी कानून देश के एक हिस्से में लागू ही नहीं होता. पिछली सरकारें भी कभी दावा तक नहीं कर पायी कि जो कानून देश की पूरी आबादी के लिए बनता था, उससे 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग वंचित रह जाते थे. देश के अन्य राज्यों में बच्चों को शिक्षा का अधिकार है लेकिन जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों को ये प्राप्त नहीं. देश के अन्य राज्यों में बेटियों को जो अधिकार मिलते हैं, जम्मू कश्मीर में बेटियों को नहीं मिलते. देश के अन्य राज्यों में सफाई एक्ट लागू है लेकिन जम्मू कश्मीर के सफाई कर्मचारी इससे वंचित थे. देश के अन्य राज्यों में दलितों पर अत्याचार रोकने के लिए सख्त कानून लागू है लेकिन जम्मू कश्मीर और लद्दाख में नहीं. देश के अन्य राज्यों में अल्प संख्यकों की सुरक्षा के लिए एक्ट लागू है लेकिन यहां नहीं. देश के अन्य राज्यों में एससी, एसटी के लोगों को आरक्षण का लाभ मिलता था लेकिन यहां नहीं.

साथियों, धारा 370 और 35ए बीते हुए इतिहास की बात हो जाने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख उसके नकारात्मक प्रभावों से भी जल्द बाहर निकलेगा. नई व्यवस्था में केंद्र सरकार की प्राथमिकता रहेगी कि जम्मू कश्मीर के कर्मचारियों सहित स्थानीय पुलिस को वित्तिय सुविधाओं सहित वे सभी सुविधाएं प्राप्त हो जो देश के अन्य राज्यों के कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों को मिलती है. इसके साथ ही यहां सभी केंद्रीय व राजकीय वित्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. प्राइवेट सेक्टर को भी प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि रोजगार के पर्याप्त अवसर प्राप्त हो सकें. सेना व अर्दसैनिक बलों में स्थानीय युवाओं के लिए रैलियों का आयोजन किया जाएगा. केंद्र सरकार प्रदेश के राजस्व घाटे को कम करने को भी सुनिश्चित करेगी.

भाईयों बहिनों, केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को केंद्र के दायरे में सोच समझकर रखा है. बीते महीनों में वहां गुड गवर्नस जमीन पर दिखाई देने लगी है. जो योजनाओं सिर्फ कागजों में सीमित रही, उन्हें जमीन पर उतारा जा रहा है. कई तरह के प्रोजेक्ट को नई गति मिल रही है. नतीजा है कि आईआईटी, आईआईएम सहित तमाम पावर प्रोजेक्ट को तेजी मिली है. कनेक्टिविटी से जुड़े प्रोजेक्ट यथा सड़क, रेल, एयरपोर्ट के काम को भी तीव्रता से आगे बढ़ाया जा रहा है.

साथियों, हमारे देश का लोकतंत्र इतना मजबूत है इसके बाद भी जम्मू कश्मीर में दशकों से हजारो लाखों लोग जिन्हें लोकसभा के चुनाव में तो वोट डालने का अधिकार था लेकिन वे विधानसभा, नगर पालिका और पंचायत के चुनावों में न तो वोटिंग कर सकते थे और न चुनाव लड़ सकते थे. अब आपका जनप्रतिनिधि आपके द्वारा ही चुना जाएगा. नई व्यवस्था से आतंकवाद और अलगवाद से घरती का स्वर्ग को मुक्त कराएंगे. नागरिकों को जो उनका हक है, बेरोक टोक मिलता रहेगा.

हम सभी चाहते है कि आने वाले समय में वि.स के चुनाव हो, नई सरकार बने. मैं विश्वास दिलाता हूं कि ईमानदारी के साथ पूरे पारदर्शी वातावरण में आपको सरकार चुनने का अवसर मिलेगा. जिस तरह पंचायत के चुनाव शांति से संपन्न हुए, ठीक उसी तरह जम्मू कश्मीर में भी चुनाव होंगे.

भाईयों बहिनों, 4 महीने पहले जम्मू कश्मीर में हुए पंचायत चुनावों में जो प्रतिनिधि चुनकर आए, वे अच्छा काम कर रहे हैं. ग्रामीण स्तर पर भी बेहतरीन काम हुआ है. महिला पंचों ने तो कमाल कर दिया. अनुच्छेद 370 हटने के बाद इन सभी को नई व्यवस्थाओं में काम करने का बेहतर मौका मिलेगा और वे कमाल करेंगे. दशकों से यहां की युवाओं को नेतृत्व का अवसर नहीं दिया लेकिन अब उन्हें ये अवसर मिलेगा और वे प्रदेश को नई उंचाईयों तक ले जाएंगे. महिलाएं अपने क्षेत्र के विकास की कमान खुद संभाले. हमें हर देशवासी का साथ चाहिए. मेरा विश्वास है कि जम्मू कश्मीर की जनता अलगाववाद को परास्त करके आगे बढ़ेगी और गुड गवर्नस एवं पारदर्शिता के वातावरण में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगी.

दोस्तों, एक समय बॉलीवुड की फिल्मों के लिए कश्मीर पसंदीदा जगह थी. जब यहां स्थितियां सामान्य होगी तो यहां दुनिया के हर जगह से शूटिंग करने जाएंगे तो यहां रोजगार पैदा होेंगे. मैं हिंदी, तमिल, तेलूगू, मलयालयम सहित हर भाषा के सिनेमाई जगह से आग्रह करूंगा कि वे यहां शूटिंग के बारे में सोंचे. प्राइवेट व निजी टेकनोलॉजी सेंटर्स भी यहां अपने आपको स्थापित करने के बारे में सोचें. यहां जितना टेकनोलॉजी का विस्तार होगा, उतना जीवन आसान होगा.

यहां के स्पोर्ट्स में भी काफी भविष्य है. नई स्पोर्ट्स् एकेडमी, स्टेडियम, ट्रेनिंग यहां के बच्चों को दुनिया में अपना टेलेंट दिखाने में मदद करेगी. लद्दाख में में टयूरिज्म का सबसे बड़ा केंद्र बनने की क्षमता है. सौलर पावर व रेडिएशन में भी क्षेत्र पहले नंबर पर है. इस सामर्थय का उचित इस्तेमाल होगा. लद्दाख में सोलो नाम का पौधा उंचाई वाले स्थानों और कम आॅक्सीजन वाले स्थानों में सं​जीवनी का काम करता है. इस तरह के हर्बल प्रोडक्ट का विस्तार दुनियाभर में किया जाएगा.

धारा 370 और धारा 35ए के हटाने के इस कदम पर कुछ इस फैसले के पक्ष में हैं और विपक्ष में भी. मैं आग्रह करना चाहूंगा कि वे देशहित को सर्वपरी रखते हुए व्यवहार करें और विकास को गति देने में मदद करें. कुछ मुट्ठीभर लोग यहां के हालात बिगाड़ना चाहते हैं लेकिन उनका जवाब यहीं के लोग दे रहे हैं. पाकिस्तान के विरोध में जम्मू कश्मीर के लोग डटकर खड़े थे. यहां के लोग अच्छा जीवन जीने के अधिकारी है और उनके सपनों को साकार करने का हक भी. विश्वास रखिए, धीरे धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे और परेशानी खत्म हो जाएगी.

ईद का त्यौहार पास है. मैं विश्वास दिलाया हूं कि ईद मनाने में कोई परेशानी नहीं होगी. जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों को ईद की बहुत बहुत बधाई. साथ ही यहां के पुलिस और सुरक्षाबलों का भी मैं आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है.

जम्मू कश्मीर हमारे देश का मुकुट है और इसके लिए वहां के लोगों के देश के लिए अपना जीवन दांव पर लगाया है. ऐसे लोगों की लिस्ट बहुत लंबी है. यहां अनेक जवान व अफसर शहीर हुए. कई नागरिक मांरे गए लेकिन अब सभी को मिलकर उनका सपना पूरा करना है.

मैं जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों से आव्हान करता हूं कि आइए, हम सब मिलकर दुनिया को दिखा दें कि यहां के लोगों में कितना हौसला, कितना जज्बा, कितनी हिम्मत है. आइए हम सब मिलकर नए भारत के साथ नए जम्मू कश्मीर और नए लद्दाख का निर्माण करें.

बहुत बहुत धन्यवाद. जय हिंद.”