क्या ‘चक्रव्यूह’ भाषण का बदला है ED की राहुल गांधी पर रेड का दावा?

rahul gandhi on ed

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. जबसे उन्हें ये पद मिला है, वो बीजेपी पर वार या फिर सत्ताधारी सांसदों की ओर से किए गए पलटवार के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल में 29 जुलाई को राहुल गांधी ने सदन में ‘चक्रव्यूह’ भाषण देकर हंगामा मचवा दिया था. उसके बाद सत्ताधारी पक्ष की ओर से अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाबी फायर किए. अब राहुल गांधी के एक दावे ने फिर से सनसनी फैला दी है. राहुल गांधी ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि 29 जुलाई को संसद में दिए गए उनके ‘चक्रव्यूह’ भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके घर पर रेड … Read more

‘बीजेपी को अगर राहुल गांधी की जाति जाननी है तो…’ हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान

hanuman beniwal

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी पर साधा जोरदार निशाना, हनुमान बेनीवाल ने सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा संसद में राहुल गांधी की जाति पूछने पर साधा बीजेपी पर निशाना, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- अगर बीजेपी को इतना ही राहुल गांधी की जाति जाननी है तो बीजेपी सरकार जातिगत जनगणना करवा लें, बेनीवाल ने आगे कहा- अनुराग ठाकुर ने जिस तरह राहुल गांधी की जाति पूछ कर उनका मजाक उड़ाया, यहाँ किसी को कोई नहीं राइट और हम सब भारतीय एक है, प्रधानमंत्री खुद यह बात कहते है कि हम सरे लोग जो हिंदुस्तान में रह रहे है एक है, जब हम नॉमिनेशन भरते है और जब हर चीज में … Read more

‘राहुल गांधी को एक्‍सीडेंटल हिन्‍दू, महाभारत ज्ञान भी..’ ठाकुर का ‘चक्रव्यूह’ वार पर पलटवार

anurag thakur vs rahul gandhi in loksabha

लोकसभा सदन में राहुल गांधी के ‘चक्रव्यूह’ वार पर सांसद अनुराग ठाकुर ने जमकर पलटवार किए हैं. हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने बजट पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष पर तीक्ष्ण हमले किए जिसे लेकर सदन में ठहाके भी लगे. ठाकुर ने राहुल गांधी को एक्‍सीडेंटल हिन्‍दू बताते हुए कहा कि उनका महाभारत ज्ञान भी एक्‍सीडेंटल ही है. इस दौरान अनुराग ठाकुर ने दुर्योधन-दुशासन से लेकर शकुनी और जयद्रथ तक का उल्‍लेख कर दिया. सदन को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग एक्‍सीडेंटल हिन्‍दू हैं और उनका महाभारत ज्ञान भी एक्‍सीडेंटल है. उन्‍होंने आगे कहा कि उस नेता को छोड़ दिया जाए तो किसको … Read more

सातवें चरण में इन दिग्गजों के बीच होगी दमदार फाइट, साख दांव पर लगी

loksabha election

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है. इस दौरान 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा. इसी के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सातों चरणों के मतदान संपन्न हो जाएंगे. अंतिम चरण में देश के कई दिग्गज राजनेताओं के बीच दमदार फाइट होगी. वहीं कुछ सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर रहेगी. आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी संसदीय सीट पर शामिल है. केंद्रीय मंत्री रह चुके रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, अनुराग ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और रामकृपाल यादव की साख दांव पर है. अभिनेत्री कंगना रनौत, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और ममता बनर्जी … Read more

हमीरपुर में बढ़ रहा सियासी पारा: 4 बार के सांसद को मात दे पाएंगे पूर्व विधायक!

loksabha election

हिमाचल की हमीरपुर संसदीय सीट, यहां की राजनीति की चर्चा प्रदेश से लेकर दिल्ली तक रहती है. यूं तो हमीरपुर एक हिट स्टेशन के तौर पर अपनी पहचान रखता है लेकिन इस बार बढ़ती गर्मी में यहां का सियासी माहौल भी पूरी तरह से गर्म है. केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर यहां से जीत का चौका लगा चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी ने ठाकुर को यहां से पांचवीं बार प्रत्याशी बनाया है. उन्हें पांचवीं जीत से रोकने के लिए कांग्रेस ने ऊना जिला से संबंध रखने वाले पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को कैंडिडेट बनाकर पेंच फंसाया है. दूसरी ओर, इस सीट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी … Read more

पीएम मोदी की राह पर अनुराग ठाकुर: राहुल गांधी ने शादी नहीं की क्योंकि..ये क्या बोल गए

pm modi and anurag thakur

वैसे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि पीएम मोदी जैसा बोलते हैं, बीजेपी के सभी नेता उसी की दुहाई देते हुए उसी से मिलते जुलते बयान देते हैं. इस कड़ी में तो केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर तो पीएम मोदी की राह पर चल निकले हैं. ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की एक चुनावी सभा में राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपकी और आपके बच्चों की संपत्ति को मुसलमानों को दे देगी. कुछ इसी तरह का दावा हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी किया गया था. ठाकुर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेशी ताकतों की मौजूदगी का का आरोप लगाया. अब … Read more

क्रिकेट की सियासत में दो ‘राजकुमार’ आमने-सामने, विवादों के बाउंसर में दिख रहा ‘पराक्रम’

rajasthan

Rajasthan Cricket Association: सियासत और क्रिकेट का चोली दामन का साथ है और इसके गठजोड़ से इनकार नहीं किया जा सकता. शरद पवार ने भी बीसीसीआई अध्यक्ष बनकर अपनी राजनीति चमाई. वहीं अनुराग ठाकुर ने भी बीसीसीआई अध्यक्ष बनकर ही राजनीति में कदम रखा. नेताओं के बेटे भी क्रिकेट की पिच पर अपना प्रभुत्व जमाने की कवायत में लगे रहते हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुपुत्र जय शाह भी क्रिकेट की पिच पर सियासत का दांव खेल रहे हैं. इसी बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के सुपुत्र पराक्रम राठौड़ की भी क्रिकेट की सियासत में एंट्री हो गयी है. टारगेट राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद है जिस … Read more

राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’ महज एक नारेबाजी..! क्या सोचते हैं राजनीतिज्ञ

rahul gandhi s india nyay yatra from january

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक और यात्रा करने का फैसला लिया है. इस बार यात्रा का नाम रखा गया है ‘भारत न्याय यात्रा’, जो मणिपुर से होकर 14 राज्यों के 85 जिलों से होती हुई मुंबई पहुंचेगी. दो महीने तक चलते वाली यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 20 मार्च को समाप्त होगी. इस पर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी इस यात्रा को महज एक नारेबाजी करार दिया है. केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी की मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस तरह की चीजों से लोगों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है. राहुल गांधी और कांग्रेस की इस यात्रा को लेकर बीजेपी नेत्री ने आरोप … Read more

‘तेलंगाना का डीएनए बिहार से बेहतर..’ रेड्डी के बिगड़े बोल, बीजेपी ने बताया उत्तर भारतीयों का अपमान

revanth reddy

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के हाथ केवल तेलंगाना लगा है. राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ बीजेपी और मिजोरम स्थानीय राजनीतिक पार्टी के हाथ आया है. कांग्रेस के नेता रेवंत रेड्डी एक दो दिन में प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं. इससे पहले तेलंगाना के भावी सीएम का एक बयान सामने आ रहा है जिसमें वे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधते हुए उनके डीएनए को बिहार का बता रहे हैं. रेड्डी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है और इसे उत्तर भारतीयों का अपमान बताया है. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने रेवंत रेड्डी के बयान को उत्तर … Read more

राजस्थान में सिर्फ लूट, लूट और गह “लूट” की सरकार है- अनुराग ठाकुर

thakur on gehlot

Anurag Thakur on Gehlot Government: राजस्थान में भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर दिन प्रतिदिन अपनी तैयारियां तेज करती रही है. आज दोपहर केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा व खेल मामलात मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया वहीं शाम को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश की गहलोत सरकार को गह “लूट” सरकार बताया. इसके साथ ही मंत्री ठाकुर ने राजस्थान में डबल इंजन की सरकार आने का दावा किया. मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान की जनता इस बार डबल इंजन की सरकार को चुनेगी. डबल इंजन की सरकार बनने से राजस्थान विकास की रफ़्तार पकड़ेगा. राजस्थान में अच्छा सा … Read more