मैं कोई चुनाव जिताने वाला शो पीस नहीं हूं- सिद्धू का बड़ा बयान, पहली कैबिनेट से मेरी लड़ाई है अमरिंदर से

मैं कोई चुनाव जिताने वाला शो पीस नहीं हूं- सिद्धू का बड़ा बयान

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब कांग्रेस में मचा सियासी बवाल अभी भी थमता नहीं दिख रहा है. पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू के एक बड़े बयान ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है. सिद्धू ने कहा है कि वो केवल चुनाव जिताने वाले शो पीस नहीं हैं. अंग्रेजी के एक बड़े अखबार को को दिए इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्होंने पहली कैबिनेट मीटिंग से ही सिस्टम के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी थी. अपने इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि डिप्टी सीएम या राज्य कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की बात छोड़िए, अगर पंजाब को विकास के एजेंडे पर … Read more

अब पंजाब में अमरिंदर और सिद्धू के बीच की सियासी लड़ाई, सोनिया-राहुल के लिए बनी ‘नई मुसीबत’

अमरिंदर-सिद्धू की सियासी लड़ाई सोनिया-राहुल के लिए बनी 'नई मुसीबत'

Politalks.News/PunjabPolitics. कांग्रेस पार्टी अपनी आंतरिक कलह में इस कदर उलझी हुई है कि निकलने का नाम ही नहीं ले रही. अगर हम पिछले एक वर्ष से बात करें तो इस पार्टी को अपने नेताओं ने ही सबसे अधिक ‘नुकसान‘ पहुंचाया है. केंद्रीय नेतृत्व से लेकर राज्य स्तर पर कांग्रेस के नेताओं ने हाईकमान के लिए मुसीबत बढ़ा रखी है. वहीं मोदी सरकार कांग्रेस का देश से ‘नामो-निशान‘ मिटाने में तुली हुई है. पिछले वर्ष अगस्त में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा समेत 23 पार्टी के असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी को कम करने में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बहुत हद तक सफल हुईं हैं, जिसके … Read more