महाराष्ट्र: राजनीति के सियासी रंगमंच पर अप्रत्याशित पटकथा!

raj and uddhav thackeary in maharashtra

महाराष्ट्र की राजनीति..मतलब मायानगरी की सियासत. 2019 में हुए विधानसभा चुनावों से लेकर अब तक बीते 6 सालों में महाराष्ट्र की जनता ने यहां क्या कुछ नहीं देखा. चिर विरोधी एनसीपी का बीजेपी से मिलन और फिर विघटन, तीन दिन का सीएम, कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी का एक मंच पर आना और असंभव सरकार बनाना, शिवसेना और एनसीपी में टूट के बीच शरद पवार का फिर एक बार खड़े होना. लेकिन इस साल एक ऐसी घटना भी हुई, जिसका दो दशकों से इंतजार था. एक ऐसा काम, जिसे शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे तक अंजाम नहीं दे पाए थे. वो है शिव सैनिक रहे राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का फिर एक … Read more

ठाकरे परिवार की सुलह की आशंका पर आखिर क्यों चुप है महायुति?

uddhav thackeray and raj thackeray in maharashtra politics

पिछले कुछ महीनों से महाराष्ट्र की राजनीति में केवल एक ही चर्चा है. वो है – दो चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे यानि ठाकरे परिवार में सुलह की आशंका. दोनों भाईयों ने इस संबंध में सकारात्मक संकेत दिए है और वर्तमान में दोनों राजनीतिक पार्टियों के लिए वक्त का तकाजा भी यही है. बीते दिनों शिवसेना (UBT) के मुखपत्र ‘सामना’ में उद्धव और राज ठाकरे की छपी एक तस्वीर भी यही इशारा कर रही है कि दोनों के बीच चल रहा दो दशकों का मतभेद अब समाप्ति की ओर है. इस घटनाक्रम में एक बात है जो खटक सी रही है. वो है – सत्ताधारी महायुति की चुप्पी. अब … Read more

उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने की खबरें और धरातल पर वास्तविकता का शोर..

udhav thackeray and raj thackeray file photo

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल उठने लगी है. एक बार फिर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने की खबरें सियासी बाजारों में गर्म हैं. वजह है राज ठाकरे का एक बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे उनके साथ आ जाएं. राज ठाकरे के इस बयान पर तुरंत ही उद्धव ठाकरे का भी रिएक्शन आया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र की भलाई के लिए वह छोटे-मोटे झगड़ों को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. इसके बाद दोनों ठाकरे घरानों में सुलह की सुनहरी धूप बिखरने की संभावनाओं ने जोर पकड़ा है. खास बात ये है कि … Read more

शिंदे और ठाकरे साथ-साथ: विसचु में तल्खी के बाद अब कौनसी खिचड़ी पक रही है?

eknath shinde meets raj thackeray

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद से ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे के बीच नाराजगी चल रही थी. अब लगने लगा है कि दोनों के बीच तल्खी अब समाप्त होने की ओर है. राज ठाकरे के निवास पर इन दोनों राजनेताओं की मुलाकात से तो इसी के संकेत मिल रहे हैं. एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे के निवास पर पहुंचकर न केवल मुलाकात की, बल्कि लंबी चर्चा के बाद रात्रिभोज भी किया. इसके बाद से ही महाराष्ट्र के सियायी गलियारों में बाजार गर्म है कि शिवसेना और मनसे आगामी निकाय चुनावों में गठबंधन कर सकते हैं, जो … Read more