‘योगी सबसे बड़े भोगी..’ मुर्शिदाबाद दंगों पर दीदी का यूपी सीएम पर बड़ा हमला

yogi adityanath vs mamata banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा जुबानी हमला करते हुए योगी को सबसे बड़ा भोगी बताया. दीदी ने यह बयान बंगाल हिंसा पर दिए बयान पर दिया. बंगाल सीएम ने मुर्शिदाबाद में हुए दंगों को भी प्री प्लांड बताया. दीदी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी कुछ मीडिया संस्थानों को पैसे देकर बंगाल को बदनाम करने के लिए अन्य राज्यों में हुई हिंसा के वीडियो प्रसारित करवा रही है. दीदी ने ये भी कहा कि मुर्शिदाबाद दंगों के पीछे बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ था. कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में इमामों, मुअज्जिनों और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते … Read more

‘सही समय पर लगाया राष्ट्रप​ति शासन..’ मणिपुर में जातीय हिंसा पर बोले अमित शाह

amit shah statement on manipur

‘मणिपुर में स्थिति अब पहले की तुलना में काफी शांतिपूर्ण है. स्थाई शांति स्थापित करने के लिए मइती और कुकी समुदायों से बात चल रही है.’ यह कहना है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का, जिन्होंने मणिपुर में हुई जातीय हिंसा पर पहली बार बयान दिया. एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है और सामान्य जीवन फिर से शुरू हो गया है. चिंता की कोई बात नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि मणिपुर में पहली बार जातीय हिंसा नहीं हुई है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की हिंसा हो चुकी है. उन्होंने कहा कि मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल … Read more

‘अगर कोई काला चश्मा पहनकर बैठा है..’ गृहमंत्री ने किस पर कसा ये तंज

अमित शाह का बड़ा बयान

गृह मंत्रालय के कामकाज पर राज्यसभा में चल रही बहस का जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कसा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर करारा तंज, आतंकवाद विरोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में विकास पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को घेरा, शाह ने कहा, ‘अगर कोई काला चश्मा पहनकर बैठा है, तो उसे कैसे दिखाया जा सकता है विकास’, गृहमंत्री ने आगे कहा कि एक नेता कश्मीर गया, अपने कार्यकर्ताओं के साथ बर्फ से होली खेली और फिर दावा किया कि उसने दूर से आतंकवादियों को देखा, शाह की ​इस टिप्पणी पर कांग्रेस बताई जा रही है नाराज, सदन में हो सकता है हंगामा.

‘यूपी-बिहार वालों के पास बच्चे पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं..’

mk stalin vs yogi adityanath

लगता है कि हिन्दी भाषी उत्तर भारत और दक्षिण के राज्यों के बीच अलगाव और मनमुटाव समाप्त होने वाला नहीं है. कभी भाषा को लेकर तो कभी एनईपी यानि न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 को लेकर तो कभी परिसीमन को लेकर. अब ताजा बयान जनसंख्या को लेकर आया है जिसमें तमिलनाडू की सत्ताधारी डीएमके पार्टी के मंत्री ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार वालों के पास बच्चे पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं है. हालांकि उनका ये बयान सीधे केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और बीजेपी शासित राज्यों पर निशाना साधते हुए साधा गया है. तमिलनाडु सरकार में जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने उत्तर भारतीयों … Read more

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच नाराजगी जाहिर करने लगे हैं डीके!

dk shivkumar vs siddharamiya

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की हल्की सुगबुगाहट अभी से होने लगी है. वजह है – 2023 में कर्नाटक विधानसभा में जीत के बाद सांकेतिक तौर पर ढाई-ढाई साल का सत्ता अधिग्रहण. हालांकि इस बात की अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है और न ही कोई पुष्टि की गयी है. मगर साल 2025 आते ही कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं ने एक बार फिर से जोर पकड़ा है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की जा रही है. वहीं साल के अंत में उनके मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने की हल्की संभावनाएं भी जताई जा रही है. उससे पहले इसी बीच ईशा फाउंडेशन … Read more

‘पद की गरिमा कायम रखें..’ गृहमंत्री शाह पर बरसे शरद पवार

sharad pawar on amit shah

Maharashtra Politics: भारतीय राजनीति के ​’भीष्मपिता’ माने जाने वाले एनसीपी-एसपी के मुखिया शरद पवार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पद की गरिमा कायम रखने और मर्यादा में रहने की सलाह दी है. बीते दिनों अमित शाह ने शरद पवार पर ​कुछ टिप्पिणयां कसी थी. इस पर शरद पवार ने उन्होंने कटुता को कम करने की नसीयत भी दी. शरद पवार ने कहा कि 1978 में मैं मुख्यमंत्री था, तब राजनीति में पक्ष-विपक्ष के बीच इतनी कटुता नहीं थी. उस समय जन संघ के उत्तम राव पाटिल जैसे लोग भी मेरी मिनिस्ट्री में थे. इसके बाद जब वाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे, तो उन्होंने मुझे आपदा मैनेजमेंट अथॉरिटी का अध्यक्ष बनाया … Read more

‘नाक रगड़कर माफी मांगें अमित शाह..’ जीतू पटवारी ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

jitu patwari vs amit shah

मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह को नाक रगड़कर माफी मांगने की मांग की है. पटवारी ने शाह पर संविधान निर्मात्री भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है. कथित तौर पर शाह ने संसद में अंबेडकर के योगदान पर सवाल उठाए थे. पटवारी का दावा है कि शाह ने ऐसा जानबूझकर कर किया है. इसके लिए शाह को बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए. इस पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पटवारी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने बाबा साहब के … Read more

दिल्ली में बीजेपी का ‘दुल्हा’ गुम हुआ तो अरविंद केजरीवाल बने ‘राजा बाबू’

4d8c278e 7d02 4f31 ad60 4179de3d5819

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी की सियासी गलियां अब सोशल हो चली है. ​अब नेता या पार्टी सियासी मंच से तंज कसने की जगह सोशल मीडिया पर शब्दभेदी बाण चला रहे हैं. आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच इन दिनों जमकर इस तरह के तंज सोशल प्लेटफार्म पर कसे जा रहे हैं. यहां आप बीजेपी का गुम हुआ दुल्हा ढूंढ रहे हैं तो बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राजा बाबू बताया है. इससे पहले आप ने पीएम मोदी की आमजन को 15 लाख रुपए हर खाते में देने वाली बात पर भी तंज कसा है. घोड़ा और दुल्हा की सोशल जंग दिल्ली में विधानसभा चुनाव से … Read more

जब भी नीतीश कुमार ने चुप्पी साधी, बिहार की सियासत में हुआ खेल! क्या फिर होने वाला है खेला?

nitish kumar

नीतीश कुमार, बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम, उन्हें पता है कि सियासत के बादल किस ओर बरसने वाले हैं. नीतीश राजनीति के वो धुरंधर हैं​ जिन्होंने 2005 में जब बिहार की कमान संभाली, उसके बाद सरकार बदली लेकिन मुख्यमंत्री की कमान नीतीश के हाथों में ही रही. मौजूदा सत्र में तो नीतीश ने सरकार बनाई बीजेपी के साथ, बाद में राजद के साथ चले गए और फिर से बीजेपी से हाथ मिला लिया और लगातार 9वीं बार सीएम पद की कुर्सी संभाली. अब एक बार फिर से नीतीश ने पासा पलटने के संकेत दिए हैं. सियासी गलियारों में अफवाहों का दौर है कि नीतीश एक बार फिर से … Read more

आखिर क्यों हो रही है पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर राजनीति?

dr manmohan singh controversy

देश के दो बार के प्रधानमंत्री और सिख समुदाय के पहले पीएम डॉ.मनमोहन सिंह रविवार सुबह पंच तत्व में विलीन हो गए. निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी और पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्रीगण भी पहुंचे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया.  अंतिम संस्कार से पहले मनमोहन की पार्थिव देह को 21 गन सैल्यूट दिया गया. अब एक बार फिर से डॉ.मनमोहन सिंह पर राजनीति शुरू हो गई. इतना ही नहीं, कांग्रेस ने अंतिम संस्कार … Read more