PFI पर प्रतिबंध के बाद शुरू हुई सियासत, लालू बोले- RSS को भी करो बैन, ये है उससे बदतर संगठन

PFI पर प्रतिबंध के बाद शुरू हुई सियासत

Politalks.News/Delhi. देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में घिरी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बड़ा एक्शन लेते हुए केंद्र सरकार ने 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. PFI ही नहीं 8 सहयोगी संगठनों पर भी केंद्र ने रोक लगा दी है. गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. बता दें, गृहमंत्रालय ने यूएपीए एक्ट के तहत इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया है. वहीं PFI पर केंद्र सरकार के प्रतिबंध के बाद अब सियासत गरमा गई है. कुछ नेता जहां केंद्र के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं तो कुछ PFI के साथ RSS को भी बैन करने की मांग कर … Read more

बिना मीटिंग और मतदान, दो लोगों ने मिलकर चुन लिया एक को? ये है BJP का आंतरिक लोकतंत्र- बघेल

'दो ने मिलकर एक को चुन लिया'

Politalks.News/Delhi/Chattishgarh. एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी गहमगहमी अपने चरम पर है तो वहीं देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन जिस तरह के बीजेपी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं उससे ये साफ़ है कि उनका कार्यकाल आगे बढ़ने वाला है. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि, ‘जेपी नड्डा अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें पूरा देश पसंद करता है. ऐसा ही काम वे आगे भी करते रहेंगे.’ … Read more

प्रधानमंत्री बनने के लिए पीठ में छुरा घोंप कर नीतीश बाबू बैठ गए हैं लालू-कांग्रेस की गोद में- अमित शाह

पूर्णियां में गरजे अमित शाह

Politalks.News/Bihar. बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से प्रदेश की महागठबंधन सरकार सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के निशाने पर है. इसी कड़ी में बिहार में बीजेपी की नींव को और अधिक मजबूत करने के लिए भाजपा का केंद्रीय आलाकमान अभी से जुट चूका है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे के लिए बिहार पहुंचे. शुक्रवार को बिहार पहुंचे अमित शाह ने पूर्णियां पहुंच जन भावना महासभा में भाग लिया. प्रदेश सरकार के खिलाफ शंखनाद की शुरुआत करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के उस सीमांचल इलाके को चुना है, जिसे अल्पसंख्यक बहुल होने के कारण … Read more

महिला का यौन उत्पीड़न करने पर पहले प्रेमी ने की कांग्रेस नेता की पिटाई, फिर पुलिस ने दी जेल के लिए विदाई

manoj karjagi dharwad

Politalks.News/Karnataka/Congress. कर्नाटक कांग्रेस के एक नेता को राज्य के धारवाड़ जिले में अपने सैलून में एक महिला कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ब्यूटीशियन का काम करने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी मनोज करजागी बीते रोज शनिवार को सैलून आया और उसे जबरदस्ती गले लगाने, चूमने की कोशिश की. इसके बाद महिला ने इस बारे में अपने प्रेमी शिकायत की तो महिला का प्रेमी अपने दो दोस्तों को लेकर सैलून पहुंचा और कांग्रेस नेता की जमकर पिटाई कर दी. मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से पुष्टि की गई कि मनोज करजागी नाम के कथाकथित कांग्रेस नेता को महिला … Read more

बस 13 महीने और झेलना पड़ेगा हैदराबाद की जनता को निजामों का राज- शाह का TRS पर बड़ा हमला

हैदराबाद मुक्ति दिवस के मौके पर गरजे शाह

Politalks.News/Hyderabad. भारत की आजादी के एक साल से भी ज्यादा समय तक निजाम के अधीन पूर्वी हैदराबाद राज्य का आज 17 सितम्बर 1948 के दिन ही भारतीय संघ में विलय हुआ था. लेकिन इसे लेकर देश में सियासत अपने चरम पर है. तेलंगाना सरकार और केंद्र सरकार दोनों अपने अपने तरीके से इस दिवस को मनाने में जुटी है. तेलंगाना सरकार ने इस दिन को “तेलंगाना राष्ट्रीय एकता दिवस” का नाम दिया है. इसे मनाने के लिए तेलंगाना सरकार ने तीन दिवसीय उत्सव की घोषणा की है. तो वहीं केंद्र सरकार ने इसे ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ का नाम दिया है और इसके 75 साल पूरे होने पर सालभर कार्यक्रम आयोजित … Read more

दानिश ने समय पर सारी सूचना देकर बचाया सरकार को- तारीफ के साथ CM गहलोत ने किया खुलासा

img 20220916 wa0123

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. प्रदेश में अनूठे प्रयोग के तौर पर हुए ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिंक खेलों का बीते रोज समापन हो गया. समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते रोज गुरुवार को पहले भरतपुर और उसके बाद सवाई माधोपुर पहुंचे. इस दौरान सीएम गहलोत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जहां पीएम मोदी, अमित शाह पर जमकर जोरदार निशाना साधा तो वहीं सियासी संकट के समय सचिन पायलट का साथ छोड़ गहलोत गुट में शामिल होने वाले सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार की जमकर तारीफ की. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि दानिश अबरार अगर साथ नहीं देते तो शायद उनकी सरकार नहीं बचती और उनकी जगह आज … Read more

सपने दिखाने वाली पार्टी पर मत करना भरोसा- शाह के बयान पर केजरीवाल रह गए दंग, जानिए क्यों?

आमने सामने हुए केजरीवाल और शाह

Politalks.News/Gujarat. साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. भारतीय जनता पार्टी जहां उत्तरप्रदेश सहित 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही गुजरात पर अपना ध्यान केंद्रित किए बैठी है. तो वहीं दिल्ली के बाद पंजाब की सत्ता पर अपना कब्ज़ा ज़माने वाली आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात पर अपनी नजरें गढ़ा दी हैं. उधर कांग्रेस भी धीमी गति से ही सही लेकिन चुनावी माहौल में घुलने की तैयारी कर रही है. सियासी जानकारों का मानना है कि इस बार का गुजरात विधानसभा चुनाव बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच होने वाला … Read more

24 में मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ने कसी कमर, KCR लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी, कुमारस्वामी ने किया समर्थन

img 20220913 114539

Politalks.News/Bharat/KCR. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देशभर के विपक्षी दलों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में बीते रविवार को हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बीच अहम बैठक हुई. दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन एक साथ किया. इसके बाद देश के राजनीतिक मुद्दों पर तीन घंटे तक चर्चा हुई. बैठक के बाद कुमारस्वामी ने केसीआर के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की पैरवी करते हुए कहा कि वह देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. दोनों नेताओं ने माना कि वर्तमान सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुकूल … Read more

नहीं झुकेंगे दिल्ली के आगे- मोदी सरकार पर पवार का सीधा हमला, विपक्षी दलों से एकजुट होने का आव्हान

img 20220912 100853

Politalks.News/Delhi/NCP/Pawar. देशभर में विपक्षी दलों के कई नेताओं पर जारी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बीते रोज रविवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में मौजूद शासकों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगी. इसके साथ ही पवार ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए गैर-भाजपा दलों से एक बार फिर मिलकर काम करने का आह्वान किया है. वहीं एनसीपी की ओर से नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को खासा हंगामा देखा गया. यहां अधिवेशन के बीच में ही मंच छोड़कर अजीत पवार बाहर निकल गए. माना जा रहा है बोलने … Read more

गृहमन्त्री के तौर पर शाह के भाषण में तथ्यात्मक बातें होतीं लेकिन उन्होंने दिया झूठ से परिपूर्ण भाषण- गहलोत

शाह के आरोपों पर गहलोत का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी है. प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार जहां अपने मैनिफेस्टो और बजट में किए गए वादों को पूरा करते हुए अपनी सरकार के कामों का बखान करने में जुटी है तो वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर भाजपा के लिए सियासी जमीन को मजबूती देने में जुट गए हैं. शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में जमकर हूंकार भरी और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. तो वहीं अमित शाह के आरोपों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पलटवार सामने आया है. सीएम गहलोत ने अमित शाह के आरोपों को … Read more