बीजेपी और कांग्रेस से आगे निकली आप, उत्तराखंड, पंजाब के बाद गोवा में किया मुख्यमंत्री चेहरे का एलान
Politalks.News/GoaAssemblyElection. देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है. पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी और कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे को घोषित करने से डर रही है, क्योंकि दोनों ही दलों को आंतरिक फुट का डर सता रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दोनों ही दलों से एक कदम आगे निकलते हुए उत्तराखंड (Uttarakhand) और पंजाब (Punjab) के बाद आज गोवा (Goa) में भी अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी है। पेशे से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित पालेकर (Amit Palekar) गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) की … Read more