जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा? फ्लॉप फिल्मों के निर्देशक हैं अखिलेश- बोले शिवराज

फ्लॉप फिल्मों के निर्देशक हैं अखिलेश- शिवराज

Politalks.News/UttarPradeshElection. उत्तर प्रदेश में अब तक तीन चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है, इसके बाद चार चरणों का मतदान अभी और बाकी है. यूपी में जैसे-जैसे चुनावी चरण पूरे होते जा रहे हैं वैसे-वैसे मुख्य मुकाबले वाली दोनों पार्टियों बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग बड़ी घातक और तीखी हो चली है. बीजेपी के देशभर के फायर ब्रांड नेताओं ने यूपी में डेरा डाल दिया है. इसी कड़ी में यूपी में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला और अखिलेश को ‘आज का औरंगजेब‘ बता दिया.. बता दें कि यूपी की … Read more

अखिलेश ने ठाना है, आतंकियों को बचाना है- अहमदाबाद ब्लास्ट मामले को लेकर BJP के निशाने पर सपा

अखिलेश ने ठाना है, आतंकियों को बचाना है- ठाकुर

Politalks.News/UttarpradeshAssemblyElection. साल 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों (Ahmadabad Serial Blast Case) में आरोपियों को सजा मिल गई है. इस मामले दोषी पाए गए 49 लोगों में से 38 आरोपियों को अहमदाबाद की अदालत ने फांसी और 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई है. उत्तरप्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election) के बीच अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आए कोर्ट के इस आदेश के बाद अब सियासत गरमा गई है और यूपी चुनाव में अब इसकी गूंज सुनाई देने लगी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि, ‘आतंकवाद की जब बात आती है तो भाजपा जीरो टॉलरेंस रखती … Read more

सपा-बसपा का हुआ सफाया, तीसरे और चौथे चरण में BJP की जीत की इमारत खड़ी करेगा बुंलदेलखंड- शाह

सपा-बसपा का हुआ सफाया

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का घमसान तेज हो चला है. तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को वोटिंग होगी. तीसरे चरण के तहत 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. वहीं सभी राजनीतिक दल अब चौथे और पांचवे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत लगाए बैठी है और भाजपा के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं. इसी कड़ी में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आजा बांदा और रायबरेली में हुंकार भरी. बांदा पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, ‘पहले व दूसरे … Read more

जैसे काका गए बाबा भी जाएंगे, किसान और नौजवान निकाल देंगे इनकी भाप- अखिलेश ने कसे जोरदार तंज

अखिलेश ने कसे जोरदार तंज

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में तीसरे चरण की वोटिंग कल होनी है वहीं चौथे चरण के लिए प्रचार ने जोर पकड़ लिया है. तीसरे और चौथे चरण की वोटिंग से पहले पीलीभीत पहुंचे सपा प्रमुख ने भाजपा पर जमकर हमला बोला (attacked the BJP fiercely). अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, ‘पहले और दूसरे चरण में हम सीटों का शतक लगा चुके हैं. तीसरे और चौथे चरण में भी इसे दोहराएंगे और सौ सीटें लेंगे. चौथे चरण तक बहुमत मिल जाएगा’. अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसते (Akhilesh’s taunt on Yogi) हुए कहा कि, ‘जैसे काका गए वैसे बाबा भी जाएंगे, नौजवान और … Read more

बघेल ने खुद को ‘अर्जुन’ बता ‘नेताजी’ के आशीर्वाद का किया दावा तो BJP ने रचा नंदीग्राम चक्रव्यूह!

करहल में 'नंदीग्राम चक्रव्यूह' भाजपा की रणनीति

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का घमासान तेज हो चला है. यूपी में तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है. आने वाले तीसरे चरण में सबसे बड़ा और दिलचस्प मुकाबला मैनपुरी की करहल सीट पर हो रहा है. इस सीट पर जहां एक तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हैं, तो दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) उनके सामने चुनाव लड़ रहे हैं. मुकाबले की गंभीरता आप इस बात से समझिए की गुरुवार को करहल में बघेल के लिए गृह मंत्री अमित शाह तो अखिलेश यादव के लिए मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) प्रचार करने पहुंचे. इस … Read more

मंच पर कांपती आवाज में 82 साल के नेताजी बोले- अखिलेश को जिताना है, सपा जो कहती है वो करती है

देखने को मिला उम्र का तकाजा!

Politalks.News/UttarPradeshChunav. उत्तरप्रदेश में ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के अगले चरण आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सूबे का पारा और ज्यादा गर्माता जा रहा है. सूबे में जारी इसी सत्ता संग्राम के बीच गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) चुनावी प्रचार में उतरे. 82 साल की उम्र में ‘नेताजी‘ मुलायम सिंह यादव ने खरखर्राहट भरी आवाज में इस चुनाव में पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए वोट मांगे. करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि, ‘इस देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत करेंगे. इन तीनों की उम्मीदों को समाजवादी पार्टी पूरा … Read more

संत रविदास जयंती को भुना PM मोदी का सपा पर कटाक्ष- BJP का मतलब पूजा-पर्वों को मनाने की आजादी

यूपी में भाजपा सरकार मतलब

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश में तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को प्रदेश की 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार की धार और तेज कर दी है. भारतीय जनता पार्टी जहां अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रदेश की जनता से वोट मांग रही है तो वहीं सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने भाजपा और योगी सरकार के खिलाफ पूरा मोर्चा खोल रखा है. दूसरी ओर उत्तरप्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक चुनावी रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने सीतापुर में एक विशाल जनसभा … Read more

अब तो बाबा मुख्यमंत्री भी डाल रहे हैं झूठी तस्वीर, जिसमें कोई पूरब देख रहा है तो कोई पश्चिम- अखिलेश

अब तो बाबा मुख्यमंत्री भी डाल रहे हैं झूठी तस्वीर

Politalks.News/UttarpradeshAssemblyElection. दो चरणों के मतदान पूरे होने के बाद उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) में चुनावी तपिश तेज हो चली है. तीसरे चरण के मतदान से पूर्व सभी राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए पूरा दम ख़म लगाए बैठे है. बीजेपी (BJP) जहां प्रदेश की सत्ता में वापसी का दावा ठोक रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रदेश की जनता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) अध्यक्ष अखिलेश यादव एक के बाद एक चुनावी रैली करते हुए प्रदेश की जनता को साधने की जुगत में लगे हैं. औरैया के साथ साथ … Read more

2017 से 2022 तक था ट्रेलर, 2022 के बाद देखने को मिलेगी पूरी फिल्म- मौर्य का सपा पर जोरदार निशाना

मौर्य का सपा पर जोरदार निशाना

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. दो चरणों के मतदान के बाद उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान और भी तेज हो गया है. 20 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चुनावी प्रचार अभियान को और भी तेज कर दिया है. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा अपराधियों और माफिया के घरों पर बुलडोजर चलवाना प्रदेश की जनता को इस कदर भा रहा है कि प्रदेश की जनता अब चुनावी सभाओं में बुलडोजर लेकर पहुंच रही है. इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshv Prasad Maurya) ने एटा जिले के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते … Read more

सपा सरकार में बनते थे कट्टे-छर्रे, अब बन रहे गोले जो पाकिस्तान को देते हैं जवाब- शाह का अखिलेश पर निशाना

शाह का अखिलेश पर निशाना

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttarpradesh Assembly Election) को लेकर घमासान तेज हो चुका है. दो चरणों के मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल एक अलग रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं. सियासी गलियारों में ये चर्चा आम है कि जिसके हाथ में यूपी है वो केंद्र की सत्ता में मजबूत होता है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी कीमत पर उत्तरप्रदेश को हाथ से नहीं गंवाना चाहती. इसी कारण बीजेपी के दिग्गज यूपी में डेरा जमाये बैठे है. एक के बाद एक चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज औरैया, मैनपुरी और कानपुर में चुनावी सभा और रैली में भाग … Read more