मैं हूं BJP के संपर्क में तो निकाल क्यों नहीं देते मुझे पार्टी से?- अखिलेश के बयान पर शिवपाल का पलटवार

चाचा-भतीजे की रार खुलकर आई सामने

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. विधानसभा चुनाव में मुहं की खाने के बाद अब समाजवादी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के कई नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं तो वहीं अब चाचा शिवपाल यादव और अखिलेश के बीच खींची सियासी लकीर भी पूर्णतया दिखाई देने लगी है. बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज भरे लहजे में शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘जो भाजपा में है वो सपा में कैसे हो सकता है.’ भतीजे के इसी बयान पर शिवपाल यादव ने पलटवार करते हुए अखिलेश यादव से कहा कि, ‘अगर उन्हें लगता है कि मैं BJP के संपर्क में हूं … Read more

बजरंगबली मस्जिद में चले गए हैं क्या- राजभर का BJP पर तंज तो चाचा-भतीजे के रिश्ते पर किया खुलासा

भाजपा नहीं मानती संविधान को- राजभर

Politalks.News/OmPrakashRajbhar. हाल ही में हुए उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन को मिली करारी हार के बाद समीक्षा बैठकों दौर जारी है. इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल हुई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा चुनाव 2022 की समीक्षा की और आगामी 8 महीने में सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य भी रखा. इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ‘अब भगवा मंदिर तक पहुंच गया है. महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार अब बुलडोजर चलवा रही है.’ इसके साथ ही राजभर … Read more

संस्कृत के बाद अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक, विपक्ष ने खोला मोर्चा तो योगी हुए सख्त- NSA के तहत हो कार्रवाई

‘योगी 2.0 में पर्चा लीक बदस्तूर जारी’

Politalks.News/UttarPradeshPaperleak. RPSC या UPPSC से एक कदम आगे बढ़कर अब उत्तरप्रदेश बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है, जिसके बाद से सूबे की सियासत गरमाई हुई है. मंगलवार को संस्कृत के पेपर के बाद अंग्रेजी विषय का पेपर आउट होने से हड़कंप मच गया है. बता दें, आज बुधवार को दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी, लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में यह परीक्षा रद्द कर दी गई है. वहीं योगी सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बलिया के डीआईओएस को सस्पेंड कर दिया है. इसी बीच पेपर … Read more

यूपी विधानसभा का सुखद नजारा, निर्विरोध चुने गए महाना की तारीफ में योगी-अखिलेश ने पढ़े कसीदे

जब एकमत हुए अखिलेश और योगी

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में बीजेपी के दिग्गज एवं वरिष्ठ नेता सतीश महाना को निर्विरोध चुन लिया गया है. खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विपक्ष के नेता अखिलेश यादव सहित सदन के कई दिग्गज नेता महाना को सदन के आसन तक लेकर गए और अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन किया. आपको बता दें, 1991 से अब तक रहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सभी सरकारों में सतीश महाना राज्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री रहे हैं. सतीश महाना के आसन ग्रहण करने के बाद सदन के नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाना की जमकर तारीफ की तो नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी महाना … Read more

विधायक दल की बैठक में अखिलेश ने नहीं बुलाया तो गठबंधन दलों की बैठक का शिवपाल ने किया बायकॉट: उत्तरप्रदेश के दिग्गज यादव कुनबे की दरार अब आई सतह पर, दो दिन पहले सपा द्वारा बुलाई गई विधानमंडल की बैठक में नहीं बुलाया गया था प्रसपा प्रमुख और सपा के टिकट पर जीते शिवपाल यादव को, ऐसे में आज यूपी चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई गठबंधन दलों की बैठक का अब शिवपाल यादव ने किया बायकॉट, जिस समय अखिलेश लखनऊ में गठबंधन के साथियों के साथ कर रहे थे बैठक, ठीक उसी समय शिवपाल यादव इटावा में सुन रहे थे भागवत कथा, इससे पहले बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज शिवपाल ने दिल्ली जाकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से भी की थी मुलाकात, वहीं आज की बैठक में महान दल को नहीं दिया गया न्योता ही, तो अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल भी नहीं पहुंची बैठक में, इस तरह चुनाव में बमुश्किल एक हुए चाचा-भतीजे के बीच की पुरानी अदावत फिर खुलकर आई सामने

img 20220329 wa0312

मुसलमानों के साथ हिन्दुओं में नफरत भरना ही बीजेपी का मकसद, धर्म के नाम पर मिला इन्हें वोट- आजमी

‘द कश्मीर फाइल्स’ है झूठ का पुलिंदा’

Politalks.News/UttarPradesh. यूपी चुनाव में बीजेपी (BJP) की जीत और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भी विपक्ष सत्ताधारी पार्टी पर लगातार सवाल उठा रहा है. शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम सहित 52 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. वहीं बीजेपी की जीत को लेकर प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अब भी सवाल उठा रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) ने कहा कि, ‘भाजपा को जनता ने विकास के नाम पर नहीं बल्कि धर्म … Read more

शिवपाल के अरमानों पर पानी फेर अखिलेश बने नेता विपक्ष, विधायक दल की बैठक से भी चाचा को रखा दूर

शिवपाल के अरमानों पर अखिलेश ने फेरा पानी

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को विधान मंडल और विधायक दल का नेता (Leader of Opposition) चुन लिया गया है. विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में मिली हार के बाद सपा ने आज शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई. बैठक में सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर योगी सरकार को सड़क से सदन तक घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई. इसके साथ ही इस बैठक के जरिए समाजवादी पार्टी के यादव कुनबे में पुरानी चली का रही अंदरूनी लड़ाई एक बार फिर जगजाहिर हो गई है. आज हुई विधायक दल की बैठक में सपा विधायक और चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को नहीं … Read more

अपने काम के लिए एक सदस्य BJP में भेजा- मायावती का अखिलेश पर सीधा वार, याद दिलाई 5 साल पुरानी बात

सपा के आरोपों पर मायावती का पलटवार

Politalks.News/Uttrapradesh. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. मायावती ने अपर्णा यादव के बहाने तंज भी कसा है. बसपा सुप्रीमो ने योगी सरकार के पिछले शपथ ग्रहण की याद दिलाकर यह भी कहा कि तब मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को बीजेपी से आशीर्वाद दिलाया था. ध्यान रहे कि उस वक्त पीएम मोदी से मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की बातचीत करते हुए तस्वीर ने सुर्खियां बटोरी थीं. सियासी जानकारों का कहना है कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सत्ता को बरकरार रखने … Read more

चुनावी धांधली की बहस से बचने के लिए लाए कश्मीर फाइल्स- अखिलेश बोले नहीं जाऊंगा शपथ ग्रहण समारोह में

अखिलेश के निशाने पर बीजेपी

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश सहित 4 राज्यों में मिली प्रचंड जीत ने भाजपा को मजबूती दी है. 4 राज्यों में पूर्व बहुमत की सरकार बनाने के बाद भाजपा जहां आगामी राज्यों में होने वाले चुनाव की तैयारी में जुट गई है तो वहीं विपक्षी दल अब भी हार का कारण ढूंढ रहे हैं. वहीं कुछ विपक्षी दलों ने बीजेपी की जीत को बड़ी धांधली तक करार दे दिया है. उत्तरप्रदेश में प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी की जीत को धोखे की जीत बताते हुए कहा कि, ‘बीजेपी चुनाव में हुई धांधली पर बहस नहीं करना चाहती है इसलिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को रिलीज़ किया गया … Read more

RLD चीफ ने जयंत-अखिलेश को बताया घमंडी, 8 करोड़ में टिकट बांटने का लगाया आरोप, दिया इस्तीफा

बोचहां सीट पर बिहार NDA में भूचाल, सहनी को BJP ने झटका देकर उतारा प्रत्याशी, अब मांझी का मिला साथ

Politalks.News/UttraPradeshPolitics. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जहां भाजपा (BJP) अब तक होली ही मना रही है. वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन की हार के बाद राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में बड़ा तूफान आया हुआ है. रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद (RLD state president Masood Ahmed) ने पार्टी से तौबा कर ली है. यहीं नहीं मसूद ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (RLD chief Jayant Choudhary) को लेटर लिखकर यूपी चुनाव में टिकट बेचे जाने से लेकर दलितों और मुसलमानों की उपेक्षा करने सहित अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं. मसूद ने 7 पेज के लेटर में जयंत चौधरी और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर गंभीर … Read more