रामपुर लोकसभा उपचुनाव परिणाम से होगा आजम की रणनीति का खुलासा, रहेंगे सपा के या होंगे बसपा के?

सियासत-ए-रामपुर उपचुनाव

Politalks.News/UttarPradesh/Politics. उत्तरप्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर दो लोकसभा सीटों पर 23 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा, सपा, और बसपा ने पूरी तरह कमर कस ली है. बात करें रामपुर लोकसभा सीट की तो, यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी में है, क्योंकि बसपा ने रामपुर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. रामपुर लोकसभा का यह उपचुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि यह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का गढ़ माना जाता है और आजम के सांसद का पद छोड़ने से ही यह सीट खाली हुई है. हाल ही में 27 महीनों बाद जेल से बाहर आए आजम खान और अखिलेश यादव के बीच यूं … Read more

यूपी में केशव और स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, 9 बीजेपी तो 4 सपा से बने MLC

उत्तरप्रदेश विधानपरिषद चुनाव

Politalks.News/UttarPradesh/MLC. सोनिया-राहुल गांधी को ED द्वारा समन जारी किए जाने के विरोध में जहां एक ओर देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है, तो वहीं उत्तरप्रदेश से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है और वो यह कि उत्तरप्रदेश विधान परिषद चुनाव में सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. इसमें 9 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के और चार अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के हैं. बता दें, यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होने थे. जिसमें 13 प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया था. ऐसे में कोई अतिरिक्त प्रत्याशी न होने की वजह से सभी 13 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. आपको बता दें … Read more

सिब्बल ने मिटाई दूरी, अखिलेश ने अस्पताल जाकर की आजम से मुलाकात, लोकसभा उपचुनाव पर हुई बात

अखिलेश ने अस्पताल जाकर की आजम से मुलाकात

Politalks.News/UP/Ajam/Akhilesh. उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी में बिगड़ी व्यवस्थाएं अब एक बार फिर व्यवस्थित होती नजर आ रही हैं. सपा प्रमुख और हाल ही में 27 महीनों के बाद जेल से छूटकर बाहर आए पूर्व मंत्री व सपा विधायक के रिश्तों पर जमीं बर्फ अब पिघल रही है. दोनों दिग्गजों के बीच की कड़वाहट को खत्म करने का काम किया है पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मशहूर वकील कपिल सिब्बल ने. सिब्बल की प्रयासों का परिणाम है कि आजम खान और अखिलेश यादव के बीच जो दूरी सीतापुर, रामपुर से लेकर लखनऊ तक कायम रही वह दिल्ली में खत्म होती दिख रही है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज दिल्ली के … Read more

….जो इधर दिखता रहे और उधर का हो जाए- बीजेपी ने राजभर पर कसा ये तंज तो शुरू हुईं सियासी चर्चाएं

यूपी विधानसभा के गजब नज़ारे

Politalks.News/UttarPradesh/ उत्तरप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है. बजट पर चल रही चर्चा में सत्ता पक्ष ने जहां सरकार के पिछले 5 सालों के कामों का बखान किया तो वहीं विपक्षी दलों के सदस्यों ने बजट में कमियों पर हमला बोलते हुए योगी सरकार को घेरा. इसी बीच शनिवार को कभी योगी सरकार में मंत्री रहे और अब विपक्ष खेमे में बैठे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर कटाक्ष किए. ओम प्रकाश राजभर ने सदन में योगी सरकार के राज में गौशालाओं का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘आज प्रदेश में गौशालाओं की क्या हालत है ये हम सभी जानते हैं. गायों की … Read more

पुरे सदन में मची होड़ कि आखिर किसके चाचा हैं शिवपाल: अखिलेश-योगी के बीच तीखी भाषणबाजी

अखिलेश-योगी के बीच तीखी भाषणबाजी

Politalks.News/UttarPradeshAssembly. उत्तरप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण दिया. अपने भाषण के दौरान सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और उनके दल समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. तो वहीं प्रसपा प्रमुख एवं चाचा शिवपाल यादव की सीएम योगी ने तारीफ भी की. इस दौरान सदन में जमकर ठहाके भी लगे जिसे देख खुद अखिलेश यादव भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए. तो वहीं सीएम योगी के भाषण के समाप्त होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘नेता सदन को मेरे चाचा की बहुत चिंता है और … Read more

तुम पिता जी का पैसा लाते हो, राशन बांटा तो पिताजी का पैसा था?- मौर्य पर भड़के अखिलेश, योगी ने चेताया

केशव प्रसाद मौर्य पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी ने चेताया

Politalks.News/UP/Assembly. उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कार्यवाही के तीसरे दिन बुधवार को भी सदन में जमकर हंगामा हुआ. कल की अपेक्षा शांति से हुई आज की कार्यवाही की शुरुआत के बाद अचानक नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच तीखी बहसबाजी हो गई. बात इतनी अधिक बढ़ गई कि खुद नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खड़े होकर माहौल शांत करना पड़ा. दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य की ओर से यह कहे जाने पर कि क्या आपने सैफई की जमीन बेचकर सड़क बनाई थी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जबरदस्त बिफर पड़े. अखिलेश अपनी सीट से खड़े हुए और कहा कि क्या तुम पिता … Read more

कुछ लोगों ने गर्मी दिखाने का प्रयास किया, उनकी गर्मी की जा रही है शांत- योगी व अखिलेश हुए आमने-सामने

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव हुए आमने सामने

Politalks.News/UttarPradeshAssembly. उत्तरप्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान आज एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव आमने सामने हो गए और दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई. कानून-व्‍यवस्‍था पर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सवालों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने अपने चिर परिचित अंदाज में तल्ख तेवरों के साथ कहा कि हमने पिछले 5 वर्ष में भी जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई की है और आगे भी बिना किसी की परवाह किये कार्रवाई जारी रहेगी, महिला सम्बन्धी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे, कुछ लोगों ने गर्मी दिखाने की कोशिश की थी लेकिन सबकी गर्मी शांत की जा रही है, हमारे राज … Read more

जेल से बाहर आए आजम का बड़ा बयान- मुझे एनकाउंटर की मिली है धमकी, अखिलेश नहीं हैं मेरे लीडर

जेल से बाहर आने के बाद विधायक आजम खान का बड़ा बयान

Politalks.News/UP/AjamKhan. आखिर 89वें मुकदमें में जमानत पाकर 27 महीने के बाद जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के विधायक आजम खान (Azam Khan) आज सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद अपने घर पहुंच चुके हैं. जेल से लेकर रामपुर पहुंचने तक पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक आजम खान का समर्थकों ने जोरशोर से स्वागत किया. घर पहुंचने के बाद आजम खान ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अपने 40 साल के सियासी सफर की दास्तां सुनाई. यही नहीं आजम ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि जेल में उन्हें बाहर निकलने के बाद मेरा एनकाउंटर करने की धमकी मिली है. इसके साथ ही बिना … Read more

आजम के बाहर आने के बाद एक नया मौर्चा बनाएंगे- शिवपाल के बयान ने उड़ाई अखिलेश की नींद

शिवपाल के बयान ने उड़ाई अखिलेश की नींद

Politalks.News/ShivpalYadav/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. फिलहाल प्रदेश के सभी सियासी दलों की राजनीति सिर्फ समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं रामपुर से विधायक आजम खान को अपने पाले में लाने की हो रही है. ऐसा इसलिए है क्योंकि सियासी दिग्गजों को पता है की सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान के बीच के रिश्ते अब पहले की तरह बेहतर नहीं है. इसीलिए आजम खान से लेकर जयंत चौधरी और शिवपाल यादव सहित अन्य दलों के नेताओं की नजरें आजम खान पर टिक गई हैं. वहीं अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच की … Read more

अखिलेश से नाराज चल रहे शिवपाल ने आजम खान से मुलाकात के बाद नेताजी पर साधा सियासी निशाना

‘सपा ने नहीं लड़ी आजम के लिए लड़ाई’

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के प्रमुख यादव कुनबे में आपसी कड़वाहट बढ़ती जा रही है. चुनाव में हार के बाद भतीजे अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव से एक बार फिर दूरी बनाई तो इस बार चाचा ने भी अपने तेवर दिखा दिए हैं. बीजेपी से नजदीकी की सुर्खियों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सपा से विधायक शिवपाल यादव ने आज सीतापुर जेल जाकर समाजवादी पार्टी के अन्य दिग्गज नेता आजम खान से मुलाकात की. गौर करने वाली बात यहां यह है कि कभी अखिलेश के सबसे करीबियों में गिने जाने वाले आजम खान भी इन दिनों सपा प्रमुख से नाराज चल रहे हैं. यही … Read more