मुलायम सिंह को याद कर फूट-फूट कर रोए बीजेपी विधायक, कहा- आज जो भी हूं नेताजी की वजह से..

मुलायम सिंह को याद कर फूट-फूट कर रोए बीजेपी विधायक

Politalks.News/MulayamSinghYadav. उत्तर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बीती 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. मुलायम सिंह के निधन से न केवल यूपी बल्कि देशभर के सियासी जगत में शोक की लहर है. इसी बीच मुलायम सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक शिशुपाल सिंह यादव भावुक हो गए. नेता जी को श्रद्धांजलि सभा में अपने शब्द भी पूरे नहीं कर पाए और उनका गला रूंध गया और आंखों से आंसू बहने लगे. इस दौरान उनके साथ बैठे सहयोगी उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विधायक यादव की आंखों से आंसू थमने … Read more

नेता जी के निधन से पसरा सियासी सन्नाटा, कुछ ऐसा रहा मुलायम सिंह का 54 साल का राजनीतिक सफर

nahin rahe netaji copy

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी संस्थापक 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया. नेताजी के नाम से देशभर में मशहूर मुलायम सिंह यादव को कुछ दिन पहले ही यूरिन और बीपी की प्रॉब्लम बढ़ने की वजह दिल्ली के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती करवाया गया था. जहां आज यानी सोमवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर उनका निधन हो गया. मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. मुलायम के निधन पर उत्तर प्रदेश में 3 दिन और बिहार में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है. मुलायम सिंह यादव का उनके … Read more

मेरी 100 जांच करवा लें लेकिन अपनी एक भी करा दें तो सामने आ जाएगा सच- मलिक के निशाने पर मोदी

सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान

Politalks.News/UttarPradesh. अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कार्यकाल खत्म हो चूका है. उनकी जगह पर मेघालय के गवर्नर के तौर पर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को मेघालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सेवानिवृति के बाद अपने पैतृक गांव हिसावदा पहुंचे सत्यपाल मलिक अब खुलकर बीजेपी के विरोध में बात करने लगे हैं. मलिक के पैतृक गांव में प्राथमिक विद्यालय में उनके सम्मान में कार्यक्रम रखा गया. जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर खाना खाया. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘सेवानिवृत होने के बाद भी मेरे खिलाफ … Read more

2019-2022 की हार से मिली सीख लेकिन पता चल गया कि BJP को हरा सकती है सिर्फ सपा ही- अखिलेश

अखिलेश का बड़ा बयान

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में मुहं की खाने के बाद अब समाजवादी पार्टी की निगाहें लोकसभा चुनाव पर टिक गई है. यही कारण है कि इन दिनों पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं. बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा के प्रांतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ दलित समीकरण बनाने के लिए सम्मेलन में इनसे जुड़े हुए मुद्दों पर गहन मंथन किया गया. यह पहला मौका था जब सपा का ये सम्मलेन समाजवादी पार्टी के संयोजक मुलायम सिंह यादव और आजम खान की अनुपस्तिथि में हुआ. वहीं सपा के सम्मलेन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अखिलेश यादव ने … Read more

अखिलेश के पैदल मार्च पर BJP ने उठाए सवाल, बताया फोटो सेशन, जनता ने उनको कर दिया पैदल- राजभर

‘यात्रा के नाम पर फोटो सेशन कर रहे हैं अखिलेश’

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया. मानसून सत्र के पहले से ही प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार और भाजपा को घेरने की रणनीति बना ली थी. इसी रणनीति के तहत आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों ने पार्टी कार्यालय से विधानसभा तक पैदल मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन लखनऊ पुलिस ने पैदल मार्चा को रास्ते में ही रोक दिया. पुलिस द्वारा रोके जाने पर अखिलेश यादव धरने पर बैठक गए. वहीं धरने पर बैठे अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल कानून-व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दों पर सपा के ‘पैदल मार्च’ … Read more

17 साल जिसने चुनाव नहीं लड़ा वो देख रहे PM बनने के हसीन सपने, नीतीश की जमानत होगी जब्त- मोदी

img 20220919 wa0101

Politalks.News/LoksabhaElection2024/NitishKumar. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां माहौल बनाने में जुट गई हैं. इस बीच विपक्ष के साथ महागठबंधन बनाने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फूलपुर संसदीय सीट से उम्मीदवारी की अटकलों ने सियासी हलचल पैदा कर दी है. पिछड़ा बाहुल्य इस सीट पर नीतीश के आने से जहां विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा होने लगा है, वहीं राजनीतिक गणितज्ञों का मानना है कि इससे पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं के साथ अन्य भाजपा विरोधी मतों का महागठबंधन के साथ ध्रुवीकरण भी हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो आने वाले लोस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर … Read more

दिल्ली के लिए नीतीश कुमार ने भी चुना यूपी का रास्ता, 2024 में पंडित नेहरू वाली इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!

img 20220918 115320

Politalks.News/Bihar/UP/Nitish. बिहार में महागठबंधन सरकार बनाने के बाद केंद्र के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में हुए दिल्ली दौरे के बाद से नीतीश कुमार को लेकर सियासी गलियारों में लगातार नए-नए कयासे लगाए जा रहे हैं. अब चर्चा हो रही है कि नीतीश कुमार उत्तरप्रदेश से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. पिछले दिनों नीतीश कुमार की दिल्ली में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान इस विषय पर चर्चा भी हुई थी. सियासत के जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार इस बात से भलीभांति वाकिफ हैं कि अगर उन्हें 2024 में नरेंद्र … Read more

सुभासपा में टूट के पीछे हैं अखिलेश, उनके जैसा धोखेबाज कोई नहीं, बता दूंगा उनकी हैसियत- राजभर

राजभर का बड़ा बयान

Politalks.News/UttarPradesh. समाजवादी पार्टी से अलग क्या हुए कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अकेले से पड़ गए हैं. विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथ आये ओमप्रकाश राजभर की पार्टी चुनाव में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद से ही अखिलेश और राजभर के रिश्तों में खटास नजर आने लगी. अंत में नतीजा ये निकला कि लोकसभा चुनाव मिली हार के बाद ओमप्रकाश राजभर सपा से अलग हो गए. लेकिन अखिलेश का साथ छोड़ना शायद उनकी पार्टी के कई नेताओं को रास नहीं आया. यही कारण है कि उनकी पार्टी के कई जिलाध्यक्षों समेत बड़े पदाधिकारियों ने पिछले एक महीने में इस्तीफा दे दिया. पार्टी नेताओं के इस्तीफे से … Read more

‘यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार’, विपक्षी एकता के सियासी संदेश वाले पोस्टर ने बढ़ाई बीजेपी की चिंता

img 20220911 085959

Politalks.News/UttarPradesh. जब से बिहार की नितीश कुमार सरकार ने BJP से गठबंधन तोड़ राजद के साथ मिलकर नई सरकार बनाई है तभी से देश में अगले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. करीब 20 महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है तो वहीं विपक्ष भी अब एकसाथ आने की तैयारियों में जुटने लगा है. हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद दिल्ली जाकर विपक्ष के तमाम दिग्गजों से मुलाकात की. यही नहीं इसी महीने की 25 तारीख को ये सभी दिग्गज एक मंच पर नजर आने … Read more

‘यदुकुल पुनर्जागरण अभियान’ के साथ शिवपाल ने किया मिशन 2024 का आगाज! अब नहीं जुड़ेंगे सपा से

चाचा शिवपाल का मिशन 2024!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भतीजे अखिलेश यादव के साथ आये प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव अब खुलकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. गुरूवार को ‘यदुकुल पुनर्जागरण अभियान‘ के मंच पर प्रदेश के तकरीबन 250 यादव नेताओं के साथ शिवपाल यादव ने अपने प्रतिद्वंदियों को सकते में ला दिया है. सियासी जानकारों का कहना है कि शिवपाल यादव प्रदेश में तीसरे राजनीतिक मोर्चे का रास्ता खोलने की तैयारी कर रहे हैं. शिवपाल यादव फिलहाल उत्तरप्रदेश में यदुवंशियों के सर्वमान्य नेता बनने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ अलग हो चुके शिवपाल यादव ने अब अखिलेश यादव के खिलाफ खुलकर बगावत … Read more