नाटकीय घटनाक्रम के बाद योगी के नाम पर ही लगी मुहर, लेकिन क्या यूपी BJP में ‘अंतर्कलह’ होगी खत्म?
Politalks. News/UttarPradeshPolitics. योगी सरकार में कई मुद्दों और परिवर्तन को लेकर इतनी जबरदस्त खींचतान थी कि दिल्ली भाजपा हाईकमान और संघ के नेताओं को इसे सुलझाने में सबसे ‘तगड़ी‘ मेहनत करनी पड़ रही है. यूपी भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक-ठाक हो जाए उसके लिए पार्टी के रणनीतिकारों को डेढ़ महीने तक लंबी-लंबी बैठकें, महामंथन और सीधे फीडबैक लेना पड़ा. सात महीने बाद होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल फेरबदल, पीएम मोदी के खास अरविंद कुमार शर्मा का एडजस्टमेंट, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदलना, योगी सरकार के कई मंत्रियों की नाराजगी, इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरे को लेकर … Read more