डिप्टी सीएम के सामने विधायक ने जड़ा पुलिसक​र्मी को थप्पड़, वीडियो वायरल

maharashtra

Maharashtra: महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार के सामने बीजेपी के एक विधायक ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. यह घटना पुणे के ससून अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई. इस दौरान अजित पवार भी स्टेज पर मौजूद थे. उनके साथ कई अन्य मंत्री भी वहां उपस्थित रहे. थप्पड़ वाली घटना ने तूल पकड़ लिया है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि पुणे पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कुछ नहीं कहा है. सुनील कांबले पुणे कैंट से बीजेपी के विधायक हैं. दरअसल, पुणे के अस्पताल में एक कार्यक्रम हो रहा था जिसमें कई मंत्री भी मौजूद थे. डिप्टी सीएम अजित … Read more

‘इन लोगों को कुत्तों की तरह मारो कि उनकी कमर टूट जाए’, मंत्री का पुलिस को विवादित आदेश

maharashtra politics

महाराष्ट्र के मंत्री ने एक समारोह के दौरान पुलिस को ऐसा आदेश दे दिया जिसके चलते अब मंत्री महोदय की जान आफत में आ रही है. उन्होंने पुलिस को लाठीचार्ज का निर्देश देते हुए लोगों को कुत्ते की तरह मारने का आदेश दिया. उन्होंने पुलिस से कहा कि लोगों को कुत्तों की तरह मारो, इतना लाठीचार्ज करो कि उनकी कमर टूट जाए.  एक डांस शो के दौरान उन्होंने यह आदेश महाराष्ट्र की पुलिस को दिया था. यह मंत्री महोदय हैं अब्दुल सत्तार, जो महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री हैं. अब्दुल सत्तार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना के विधायक हैं. वे छत्रपति संभाजीनगर में सिल्लोड विधानसभा का प्रतिनिधित्व … Read more

मिमिक्री विवाद और सांसदों के निलंबन पर बोले शरद पवार, देखें क्या कुछ कहा

sharad pawar

NCP प्रमुख शरद पवार ने सांसदों के निलंबन और मिमिक्री विवाद पर दिया बयान, पवार ने कहा- हम हमेशा संस्थाओं का करते हैं सम्मान, संसद में जो हुआ वह देश के इतिहास में नहीं हुआ था पहले कभी, 150 सांसदों को सदन से बाहर करने का ऐतिहासिक काम किया गया है, जिनकी सिर्फ एक ही मांग थी कि सरकार की ओर से बयान दिया जाए कि जो लोग सदन के सदस्य नहीं थे वो सदन में कैसे आए, उन्हें पास किसने जारी किया? यह संसद का अधिकार है, आगे शरद पवार ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के मिमिक्री विवाद पर कहा- अगर कोई संसद के बाहर कुछ करता है तो उसे यहां … Read more

शरद पवार ने खुद मुझे सत्ता में जाने को कहा, सुप्रिया सब जानती थीं – अजित पवार का बयान

ajit pawar

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने एक बयान देते हुए खलबली मचा दी है. उन्होंने कहा कि शरद पवार ने ही उनसे सत्ता में भागीदारी के लिए कहा था. सुप्रिया सुले यह सब जानती थी. अजित पवार ने ये भी कहा कि शरद पवार हमसे कहते कुछ और थे, करते कुछ और थे. शरद पवार खुद ही NCP अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते थे लेकिन जब उन्हें इस्तीफा वापिस लेना था तो इस्तीफा दिया ही क्यों था. अजित पवार रायगढ़ के कर्जत में हुए एनसीपी अधिवेशन में बोल रहे थे. अजीत पवार एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं और वर्तमान में एनसीपी पर … Read more

शरद पवार का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना था नौटंकी -अजित पवार का बड़ा खुलासा

ajit pawar on sharad pawar

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफे को बताया स्क्रिप्टेड, अजित पवार ने पार्टी की बैठक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया बड़ा खुलासा, अजित पवार ने कहा- शरद पवार का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना नौटंकी था, हम सभी लगातार शरद पवार को ये कह रहे थे कि हम लोगों को काम के लिए जाना चाहिए सरकार में, अजित पवार ने आगे कहा- हम लोग शरद पवार से मिले और ये बात बताई भी थी, इसके बाद उन्होंने कहा कि हम इस्तीफा देंगे, उनके इस्तीफे को लेकर हम चार लोगों … Read more

मराठा आरक्षण पर उग्र आंदोलन के लिए महाराष्ट्र सरकार ने किसे ठहराया दोषी?

maharashtra politics

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में लंबे समय से चल रहा मराठा आरक्षण आंदोलन एक बार फिर से तेज हो चला है. पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में आंदोलन किया है. बीते दिनों उग्र आंदोलनकारियों की भीड़ ने बीड विधानसभा क्षेत्र के विधायक के घर में आगजनी कर दी, जिसके बाद सरकार के भी कान खड़े हो गए हैं. इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलग अलग बयान सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं सीएम शिंदे ने कहा कि मराठा आंदोलन को कौन भड़काने का काम कर रहा है, कौन … Read more

मोदी सरकार और ‘बीजेपी फॉर्मूला’ राजनीति को लेकर ये क्या बोल गए शरद पवार

sharad pawar

Sharad Pawar big statement: महाराष्ट्र की राजनीति में बीते पांच छह महीनों से एनसीपी के शरद पवार ही छाए हुए हैं. शरद पवार के अध्यक्ष पद छोड़ने से लेकर वापस से पद ग्रहण करने, अजित पवार के पार्टी छोड़कर जाने एवं उप मुख्यमंत्री बनने और पार्टी के सिंबल को लेकर कानून लड़ाई, इन सभी में शरद पवार ही मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. प्रदेश की राजनीति की जाजम पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार से ज्यादा अब भी शरद पवार ही दिख रहे हैं. फिर चाहें वो सत्ताधारी संगठन पर जुबानी हमला हो या फिर विपक्षी एकता की बैठकों की अगुवाई करना, सभी … Read more

‘अजित पवार का सीएम बनना महज एक सपना ही रहेगा और… ‘ शरद पवार का बड़ा बयान

Sharad Pawar's big statement

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, एनसीपी चीफ शरद पवार ने अपने भतीजे और डिप्टी सीएम अजित पवार को लेकर दिया बड़ा बयान, शरद पवार ने अजित पवार पर तंज कसते हुए कहा- अजित पवार की महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा बनकर रह जाएगी सिर्फ एक ‘सपना’, शरद पवार ने आगे कहा- अजित पवार का सीएम बनना महज एक है सपना, हकीकत में नहीं होगा ऐसा कभी, शरद पवार ने एनसीपी में चल रहे बवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया ये यह बयान,

नेताओं की धुलाई के लिए बीजेपी को अपना सिंबल वॉशिंग मशीन बनाना चाहिए…

sharad pawar on modi

Sharad Pawar big Statement: NCP के इलेक्शन सिंबल पर अधिकार पर सुनवाई से पहले शरद पवार ने बीजेपी पर तंज कसा है. एनसीपी के प्रमुख रहे शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को नेताओं की धुलाई के लिए अपना सिंबल कमल के फूल की जगह वॉशिंग मशीन रख लेना चाहिए. इलेक्शन कमीशन आज एनसीपी के​ सिंबल पर सुनवाई करने वाला है. इसके लिए इलेक्शन कमीशन ने शरद और अजित दोनों गुटों को पर्सनल सुनवाई के लिए बुलाया है. ये दोनों ही गुट पार्टी पर अपना दावा कर रहे हैं. बीजेपी और सीएम एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाने के बाद से शरद पवार के … Read more

‘लोग कभी न कभी सबक सिखाएंगे’, संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले शरद पवार

sharad pawar on sanjay singh

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी एनसीपी चीफ शरद पवार ने दी प्रतिक्रिया, शरद पवार ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा- मुझे लगता है कि राजनीति में जब विपक्ष के खिलाफ कुछ नहीं मिलता, तो फिर ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का किया जाता है गलत इस्तेमाल, लोग कभी न कभी सबक सिखाएंगे, बता दें शराब घोटाले में नाम आने के बाद ईडी ने संजय सिंह के आवास पर कल की थी छापेमारी, देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, वही आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को ED की 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया