प्रदेश कांग्रेस में जो कुछ चल रहा है उसके जिम्मेदार हैं सिर्फ गहलोत, आलाकमान करे कार्रवाई- चौधरी

img 20220927 wa0183

Politalks.News/Rajasthan/Congress. राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच बीते रोज सोमवार को मंत्री शांति धारीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर सचिन पायलट गुट और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महासचिव अजय माकन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सत्ता से हटाने का षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए. वहीं धारीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए पायलट सनर्थक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला. चौधरी ने कहा कि जो रविवार को बैठक की गई, वो नेतृत्व के खिलाफ की गई थी. पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि रविवार को इतना कुछ हो रहा था, उस समय अशोक गहलोत कहां थे? उनकी … Read more

राजस्थान की राजनीति में नहीं हो सकता कोई परसराम मदेरणा जैसा नेता- दिव्या के निशाने पर दिग्गज

मदेरणा के निशाने पर जोशी और धारीवाल

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुरू होने वाली नामांकन की तैयारियों के बीच राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भारी सियासी बवाल मच गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन भरने की स्थिति में प्रदेश की कमान सचिन पायलट को सौंपने के आलाकमान के फैसले का गहलोत गुट के विधायकों ने विरोध करते हुए अपने इस्तीफे स्पीकर को सौंप दिए. वहीं इस नाटकीय घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्रदेश प्रभारी अजय माकन और राजस्थान के आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किए गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को दे दी है. हाईकमान से मुलाकात के बाद माकन ने विरोध … Read more

सचिन पायलट हमें मंजूर, हम आलाकमान के फैसले के साथ- गहलोत समर्थक विधायकों के बदलने लगे सुर

‘आलाकमान कहेगा तो वापस ले लेंगे इस्तीफा’

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस में लम्बे समय से रुक रुक कर चली आ रही सियासी अदावत ने अब बवाल का रूप ले लिया है, जिसकी परिणीति किसी बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ होगी. अमूमन रविवार का दिन थोड़ा शांत रहता है लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलों ने बीते रोज छुट्टी के दिन को जबरदस्त रोमांचक बना दिया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की कवायद शुरू भी नहीं हुई थी कि अब गहलोत ने सिर्फ इस रेस से1बाहर हो गए हैं बल्कि उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठावान होने का तमगा भी खो दिया है. रविवार देर शाम बुलाई गई विधायक दल की बैठक में … Read more

केंद्र जितनी चाहे कर ले दबाव की राजनीति, महंगाई सहित अन्य मुद्दों के खिलाफ रहेगा आंदोलन जारी- कांग्रेस

'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'

Politalks.News/Delhi. नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ED की कार्रवाई को लेकर देश में सियासत चरम पर है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से करीब 61 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने मंगलवार को कांग्रेस के अखबार के दफ्तर हेराल्ड हाउस पर छापेमारी की तो वहीं बुधवार को हेराल्ड हाउस के यंग इंडियन के परिसर को सील कर दिया. यही नहीं दिल्ली की सियासत उस वक़्त और भी ज्यादा गरम हो गई जब एकाएक दिल्ली पुलिस ने AICC दफ्तर एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के आवास पर जाने वाली सभी सड़कों को ब्लॉक कर दिया … Read more

राज्यसभा की हार को माकन ने हाईकोर्ट में चुनौती दे अपनी ही पार्टी नेताओं पर उठाए सवाल, तो मिला ये जवाब

img 20220719 wa0084

Politalks.News/Congress/AjayMaken. कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में हरियाणा से मिली हार को भुला नहीं पा रहे हैं. राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (भाजपा-जजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय माकन ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. यही नहीं अजय माकन ने अपनी ही पार्टी के नेता विजय बंसल और किरण चौधरी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. माकन ने कहा कि कार्तिकेय शर्मा के पक्ष में डाले गए एक वोट को खारिज कर दिया जाना चाहिए था, क्योंकि यह उस कॉलम में चिह्नित नहीं … Read more

मेरी और हुड्डा की लड़ाई में पिस गए माकन- कुलदीप बिश्नोई ने राहुल गांधी पर भी बोला जोरदार हमला

बिश्नोई के निशाने पर हुड्डा और राहुल

Politalks.News/Haryana/Politics. हाल ही में हरियाणा की 2 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई के एक सियासी दांव से कांग्रेस पार्टी को दिग्गज नेता अजय माकन की हार के रूप में बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा. इस तरह कुलदीप बिश्नोई ने खुद से हुई वादाखिलाफी का बदला लेते हुए अपनी ताकत का एहसास कांग्रेस को करा दिया. इसके बाद जहां कांग्रेस ने बिश्नोई को पार्टी से निकाल दिया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कुलदीप बिश्नोई के लिए रास्ते खोल दिए हैं. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद कुलदीप बिश्नोई ने अजय माकन को अपना दोस्त बताया है. एक निजी न्यूज चैनल के साक्षात्कार कार्यक्रम में पूर्व … Read more

क्या हरियाणा में एक बार फिर होगा 6 साल पुराना खेला? कार्तिकेय ने उड़ाई माकन और कांग्रेस की नींदें

कार्तिकेय ने उड़ाई माकन और कांग्रेस की नींदें

Politalks.News/HaryanaPolitics. हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है. प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी है. बता दें, इन दो सीटों के लिए देश के तीन राज्यों (हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़) में हलचल मची हुई है. क्रॉस वोटिंग और खरीद-फरोख्त की आशंका के मद्देनजर कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी है. कांग्रेस ने पार्टी के दिग्गज नेता अजय माकन को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने अपने पूर्व परिवहन मंत्री और पांच बार के विधायक कृष्ण पंवार को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा एक मीडिया ग्रुप के मालिक कार्तिकेय शर्मा भी मैदान … Read more

CM गहलोत बोलते ज्यादा हैं, माकन ने पूरा नहीं किया कमिटमेंट- गुढा के बयान से लगा ‘जादूगरी’ को झटका

गुढ़ा सहित 4 विधायकों ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की 4 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को होने वाले चुनाव के किए 5वें निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में आते ही सियासी घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस की ओर से रणदीप सुरजेवाला के अलावा मुकुल वासनिकी और प्रमोद तिवारी मैदान में हैं, तो बीजेपी से घनश्याम तिवाड़ी उम्मीदवार बनाए गए हैं. इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा, जिनको भाजपा ने समर्थन दिया है, के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है. ऐसे में राजस्थान के कांग्रेस और समर्थित निर्दलीय विधायकों को उदयपुर भेज दिया गया है. लेकिन बसपा से कांग्रेस में आए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा समेत 4 विधायकों ने उदयपुर में … Read more

प्रदेश भाजपा को हाईकमान ने दिए निर्देश कि जितना हो सके राजस्थान सरकार को बदनाम करो- गहलोत

उदयपुर में सीएम गहलोत ने साधा भाजपा पर निशाना

Politalks.News/Rajasthan/Udaipur. देश के 5 राज्यों में मिली चुनावी हार के कारणों पर मंथन और आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए आगामी 13 से 15 मई तक होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर की तैयारियां जोरों पर है. राजस्थान के उदयपुर में होने वाले इस चिंतन शिविर को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और प्रदेश के दिग्गज नेता उदयपुर में जुट चुके हैं. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन बुधवार को जहां सीधे दिल्ली से उदयपुर पहुंचे तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर जयपुर से उदयपुर पहुंच चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लिया. जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा वहां … Read more